किशनगंज /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गलगलिया पुलिस ने एक व्यक्ति को को चोरी किए गए आभूषण के साथ गिरफ्तार किया । गलगलिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहनीटोला के पवित्री देवी पति स्वर्गीय भोला सहनी अपनी घर मे अकेली सो रही थी कि सोमवार को करीब 2 बजे रात को अजय सहनी , ग्राम साहनीटोला वार्ड संख्या 6 थाना गलगलिया जिला किशनगंज के द्वारा पवित्री देवी के घर मे रखे बक्से को तोड़कर आभूषण उड़ा कर ले जा रहा था । उसी वक्त पीड़ित पवित्री देवी की नींद खुल गई और चोर चोर कहकर चिल्लाने लगी ,
हल्ला पर स्थानीय लोगों ने चोर का पीछा किया और उसके घर गए और चोरी हुए आभूषण देने की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि उक्त चोर ने चोरी कि बात को अस्वीकार कर दिया और उल्टे उन्हीं को भला बुरा कहने लगा ।
जिसके बाद गलगलिया थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता के लिखित आवेदन के बाद गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश द्वारा गलगलिया थाना कांड संख्या 52/20 दर्ज करने के बाद आरोपी युवक अजय सहनी के घर छापेमारी अभियान चलाकर मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए आभूषण को बरामद किया गया। साथ ही आरोपी युवक अजय सहनी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।