किशनगंज : गलगलिया में चुनाव को लेकर सेना एवं पुलिस के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

किशनगंज /चंदन मंडल

शनिवार को बीएसएफ ने गलगलिया थाने की पुलिस के साथ गलगलिया थाना अंतगर्त विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग निकली गयी। पेट्रोलिंग गलगलिया थाना अंतगर्त विभिन्न मार्गों व चौक चौराहों में की गयी। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर गलगलिया पुलिस गंभीर है।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील को लेकर लगातार भौतिक सत्यापन करने, किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके मद्देनजर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गलगलिया थाना अंतगर्त , निचान बस्ती , सहनी टोला , विभिन्न स्थानों व चौक चौराहो में फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाया गया। छापेमारी अभियान के तहत बेसरबाटी , सहनीटोला आदि जगहों पर अवैध शराब की बिक्री की आशंका पर अभियान चलाया ।

लेकिन कहीं से भी शराब बरामद नहीं की गई थी। इस दौरान थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस फ्लैग मार्च में एएसआई मेघनाथ चौधरी व राकेश कुमार सहित बीएसएफ जवान शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *