किशनगंज :खगड़ा पासवान टोला में शिविर लगा कर दिया गया वैक्सीन

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

45 साल से ऊपर उम्र के लोगों को शनिवार को वार्ड संख्या 32 खगड़ा कर्बला प्राथमिक विद्यालय परिसर में वैक्सीन दिया गया। यहां वैक्सिन का पहला टिका दिया गया।आम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सिन लेने के प्रति जागरूक किये जाने के मद्देनजर वार्ड में भी शिविर लगा कर वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड संख्या 32 के स्कूल परिसर में जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर लगवाया गया।इस दिन कुल 70 लोगों को वैक्सिन दिया गया। पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद मकसूद अंसारी उर्फ अनवर की मौजूदगी में वैक्सिन दिया जा रहा था।पार्षद प्रतिनिधि मकसूद अंसारी उर्फ अनवर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को हराना है तो मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन किये जाने के साथ साथ सभी को वैक्सिन लेना भी आवश्यक है।






इससे हम सभी एक दूसरे को सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे।आम लोगों को वैक्सिन लेने में परेशानी न हो साथ ही वे वैक्सिन लिए जाने को लेकर जगरूक बने इसी उद्देश्य से वार्ड में शिविर लगाया गया है।इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि आप सभी वैक्सिन ले सकते हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी कम होगा।इसके लिए शहर से लेकर गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। मन मे किसी प्रकार का भय व संकोच न रखें। घबराएं नहीं ये आप ही कि सुरक्षा के लिए है।शिविर में कई लोग मौजूद चिकित्सक से वैक्सिन को लेकर जानकारी भी ले रहे थे। इसे लेकर लोग यह जान रहे थे कि ये कब लेना चाहिए।ये कितना कारगर है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :