किशनगंज : कॉफी विद एसपी कार्यक्रम का आयोजन कर एसपी कुमार आशीष ने दिया युवाओं को सफलता का मंत्र

किशनगंज जिला मेरे परिवार के जैसा हैं, महसूस नहीं होता घर से 350 किलोमीटर दूर हूँ: कुमार आशीष

समाज को सुधारने का काम घर से ही करनी होगीं शुरुआत:एस.पी. कुमार आशीष

कॉफी विथ एसपी कार्यक्रम में एसपी ने पब्लिक के प्रश्नों के उत्तर देकर किया सन्तुष्ट

किशनगंज /सुमित राज यादव

गुरुवार को ठाकुरगंज के ऐतिहासिक भातढाला पोखर में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूती प्रदान करने के लिए कॉफी विथ एस.पी. कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनता द्वारा पूछे प्रश्नों का बारी-बारी से जवाब देते हुये सभी को संतुष्ट किये। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमेशा सच्चाई के साथ चलना चाहिए। ताकि, इससे हमारे बच्चों में गलत प्रवृति न पनपने पाये। हमारे संस्कार ही बच्चों में प्रवेश करता हैं। जो हमारे समाज और देश का भविष्य हैं। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि पुलिस-सार्वजनिक संबंध को बढ़ावा देने के लिए पुलिस सप्ताह में कॉफ़ी विथ एसपी का कदम उठाया गया है। उन्होंने इच्छा जाहिर किया कि मीडिया को भी समाज मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इससे आपके समाज में लोगों को न्याय और स्वतंत्र से जीने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया की पुलिस सप्ताह के तहत पब्लिक से रिलेशन बढ़ाने को लेकर कई तरह के आयोजन किए जा रहे है।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने ठाकुरगंज में जिला के लिए भावना व्यक्त करते हुए मंच से अपना विचार साझा करते हुए कहा कि किशनगंज जिला मेरे परिवार के जैसा हैं, महसूस नहीं होता घर से 350 किलोमीटर दूर हूँ। सभी जाने-पहचाने चेहरे लगतें हैं। सब एक परिवार और समाज जैसा प्रतीत होता हैं।

उन्होंने कहा युवाओं के एक टोली का नाम और कर्मठ पढ़ाई करने वाले मेहनती युवा को बाहर खोजकर निकाले। ऐसे प्रतिभावान बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारियों के लिए आगे बढ़कर युवाओं को देश सेवा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही सेना भर्ती में जाने वाले इक्छुक युवाओं के लिए एक बैच तैयार कर पाठशाला और उनके लिए समुचित व्यवस्था कराने का भी आश्वाशन दिया। एसपी ने अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूत बनाने की दृष्टिकोण से हमारे यहाँ दुकान लगाने और अतिक्रमण करने वाले कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है। सभी स्थानीय लोग हैं। हम अपने दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं करते हैं और वाहनों को सड़को पर लगवाते हैं। जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था भंग होती हैं और परेशानी होती हैं। किसी भी वारदात की जानकारी पुलिस को दे आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेंगी।

ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर दुर्गेश राम और ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में कॉफी विथ एस.पी. कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब द्वारा विभिन्न स्लोगन के साथ बैनर और पोस्टर भी लगाये गये थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन की भूमिका में ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के सचिव मो. जहाँगीर आलम ने निभाई। कार्यक्रम में मौके पर नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, सचिव मो. मुस्ताक आलम,स्थानीय लोगों में राजेश करनानी, अतुल सिंह, गौरव गुप्ता, आदिल रब्बानी, लालचंद शर्मा, दिलीप यादव, अनिल महराज, विवेक कुमार साह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने अंत मे मंच से ठाकुरगंज पुलिस परिवार और ठाकुरगंज की आम जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *