कटिहार :विशनपुर पंचायत में एक 35 वर्षीय महिला के क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार के बरारी प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के गूँजरा गांव से सटे बेंगा बहियार से सटे धार में एक महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। महिला का नाम अरुणा देवी बताया जा रहा है और उसके पति का नाम सुधीर यादव जो बकिया रानी चक का निवासी है।

मृतका के पिता तिवारी यादव और भाई नीरज यादव जो बकिया सुखय के निवासी हैं, के द्वारा बताया गया कि मृतका की शादी 16 वर्ष पूर्व सुधीर यादव जो बकिया रानी चक के निवासी हैं उनके साथ हुई थी मृतका के चार बच्चे हैं जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है

मृतका के पिता और भाई ने बताया कि मृतका शुक्रवार से ही लापता थी और आज 8:00 से 9:00 के बीच उनके शरीर का कुछ हिस्सा धार में तैरता हुआ मिला । स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन को खबर करने के बाद प्रशासन और गोताखोरों की मदद से शरीर का बाकी हिस्सा बुधवार को 12:00 बजे दिन तक में बरामद कर लिया गया ।हवलदार द्वारा वरीय पदाधिकारी को घटना कि सूचना दी गई जिसके बाद

मौके पर स्थानीय थाना प्रभारी संजय कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और घटना कि जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है ।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *