कटिहार :कटाव से मचा कोहराम ,15 गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहा है खतरा

कटिहार/रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार में बाढ़ खतरे के साथ-साथ अब कटाव कहर बरपाने के लिए बेताब है ।महानंदा के तेज कटाव से अब प्राणपुर विधानसभा के लक्ष्मण पुर पंचायत के लगभग 15 गांव के अस्तित्व पर संकट बना हुआ है

जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है। डकरा, इंग्लिश,यादवपुर जैसे 15 गांव के लोग महानंदा के कटाव के जद के कारण अब अपने अस्तित्व के आखिरी पल का इंतजार कर रहे है ।

ऐसे में  लोग अपने घर बार बचाने के लिए सरकार और प्रशासन से  गुहार लगा रहे हैं ।

महानंदा के कटाव धार पर बसे गाँव के ग्रामीणों की माने तो इससे पहले भगवती स्थान [ दुर्गा मंदिर ] विलीन हो चूका है और अब गाँव पर संकट है पर अब तक गाँव को बचाने के लिए कुछ नहीं हुआ है।ग्रामीण योगेन्द्र यादव,शाकिर अली ,बुधदेव ने बताया कि सरकार और प्रशासन अगर जल्द से जल्द कुछ उपाय नहीं करती तो वो सभी पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे ऐसे में इन गांव वालो की निगाहें सरकारी सहायता पर टिकी हुई है ।अब देखना है कि सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाती है ताकि गांव को बचाया जा सके ।