जिला सचिव के रूप में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बंटी सिंहा, उपाध्यक्ष के रूप में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के सुबोध यादव को मनोनीत किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज/देवाशीष चटर्जी
ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरी एसोसिएशन द्वारा बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी कमिटी का विस्तार किया जा रहा है। रविवार को किशनगंज जिले के कमिटी का गठन ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चन्द्र सिंह की मौजूदगी में किया गया।
जिसमे की जिला अध्यक्ष के रूप में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के विष्णु झा,जिला सचिव के रूप में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बंटी सिंहा, उपाध्यक्ष के रूप में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के सुबोध यादव को मनोनीत किया गया।
जिला अध्यक्ष विष्णु झा ने बताया कि पिछले 12वर्षों से +2में अपग्रेड विद्यालय, हाई स्कूल,कॉलेज व अन्य शिक्षा संस्थानों में हजारों की संख्या में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद रिक्त हैं।प्रत्येक वर्ष हजारों विद्यार्थी इसकी डिग्री प्राप्त कर रहे हैं परंतु सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।हालांकि पिछले विधानसभा सत्र में लियब्रेरियन बहाली का मुद्दा सदन में गूंजा था एवम सरकार के माध्यम से आश्वशन भी दिया गया था।
परन्तु अबतक पद पर बहाली की प्रक्रिया सरकार की ओर से नही की जा रही है।
वहीं जिला सचिव बंटी सिंहा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पूर्व शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ रणजीत सिंह के द्वारा असोसिएशन सदस्यों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि जल्द ही प्रक्रिया को पूरी कर ली जायेगी।एवम जिला सचिव बंटी सिंहा ने यह भी कहा कि चुनाव से पूर्व अगर लाइब्रेरियन के पद पर बहाली की प्रक्रिया सरकार की ओर से नही प्रारंभ की जायेगी तो ऑल बिहार लाइब्रेरी संघ के सदस्य न्यायालय का रुख अख्तियार करेगी।