एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से किया पेट्रोलिंग , लोगों को कोरोना के प्रति किया गया जागरूक

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के भातगांव बी कम्पनी कैम्प के जवानों व गलगलिया थाना पुलिस ने मिलकर मंगलवार को ज्वॉइंट पेट्रोलिंग किया। इस संबंध में एसएसबी की अधिकारी ने बताया कि एसएसबी और नेपाल पुलिस के जवानों के बीच सूचनाओं का अदान प्रदान करने तथा सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है।

ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है।

साथ ही इसके अलावा इस दिन कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया और कोरोना के बचाव से जानकारी भी लोगो को दी गयी। तथा लोगों को घर से निकलने के बाद हमेशा मास्क का उपयोग करने की अपील की गयी। मौके पर एसएसबी की 41वीं वाहिनी के भातगांव बी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यनारायण व पुलिस के एएसआई राकेश कुमार शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *