रजनीश के अनुसार मौत जिंदगी का अंत नहीं ,बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत है ।इसलिए ‘ओशो ‘को मानने वाले मृत्यु को सेलिब्रेट करते और उत्सव के रूप में मनाते हैं। चाइना ने विश्वव्यापी उत्सव का नाम दिया है ,नोबेल कोरोना वायरस या कोविड-19। भारत ने इस उत्सव को दिल से मनाने को ठाना… शुरुआत 2020 में हुई, ताली थाली बजाने से ,2021 जनवरी फरवरी में जश्न मना कर बताया गया कि हमनें कोरोना को हरा दिया है ।उसके बाद टीका उत्सव मनाया गया ।
इन सब बातों को करने से पहले ,भारत के ही चाणक्य ,की बात भूल गए कि 1. मैं यह क्यों कर रहा हूं 2.इसका परिणाम क्या होगा 3.क्या इसमें सफल होगें… इन तीनों का सही जवाब मिल जाए …तब आगे बढ़ना चाहिए …लेकिन हम लोग हैं ,कि मन की बातें सुनते हैं, चाहे वह सच्चाई से परे हो।
गुजरात मॉडल की बात कर सत्ता में काबिज होने वालों की ,आज का गुजरात मॉडल यह है कि 1 मई से 10 मई 2021 तक 1,24,000 डेथ सर्टिफिकेट सरकार द्वारा ही जारी कर दिया गया ,और सरकार का ही सरकारी आंकड़ा बीमारी से मृत्यु का आंकड़ा मात्र 4000 बता रही है ।जबकि यूपी मॉडल यह है ,कि कन्नौज के गंगा नदी के महादेव घाट, के पास 350 शव दफन है, उन्नाव का शुक्लागंज घाट ,और बक्सर घाट में 900 से ज्यादा शव दफन है ,कानपुर के शेरेचश्वर घाट में 400 लाशें दफन है जिनमें से कुछ को कुत्ते नोचते नजर आते हैं ।
प्रयागराज , मिर्जापुर में 50 लाशें मिली है। अखबारों में खबर आने के बाद, आनन-फानन में कफन हटा कर लाशों को दफन कर रही है। बाकी हजारों बहती लाशें जो गंगा में बहार आई, उसका कोई हिसाब किताब अभी तक सरकार के पास नहीं है, जबकि जांच में पता चला कि सारी लाशें यूपी से बहकर आई है । लाशें यूपी से आई और योगी सरकार ने बिहार के लोगों को यूपी में लाकर दाह संस्कार की मनाही का ऑर्डर जारी कर दिया, बाद में बिहार के लोगों ने भी कहना शुरू कर दिया, कि यूपी के लोगों को… गया …में पिंडदान नहीं करने देंगे। ऐसी स्थिति को देखकर , फणीश्वर नाथ रेणु का गाड़ीवान… हीरामन…और प्रेमचंद का अलगु चौधरी और जुम्मन शेख बहुत शर्मसार है …यूपी बिहार के गांव में हजारों लोगों की मौत …सर्दी.. खासी से हो रही है ..जो ना तो सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवा रहे हैं ,ना उनका इलाज कराने वाला कोई है ..यह हाल केवल यूपी ,बिहार का ही नहीं, बल्कि राजस्थान ,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र इत्यादि भारत के सभी राज्यों की है ।
गांव में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। द इकोनॉमिस्ट के अनुसार भारत में प्रतिदिन 20000 मौतें हो रही है ।जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 4000 मौतों को ही दर्शाता है। यानी अभी तक 1000000 मौतें हो चुकी है। आंकड़ों की बाजीगरी मुझे तब पता चला, जब मेरी पत्नी टीका लेने गई .. vaccine तो मिला नहीं, लेकिन मोबाइल में मैसेज आ गया ,कि आपका कोरोना Antigen टेस्ट नेगेटिव है। सभी राज्य सरकारों की तरह बिहार सरकार भी कह रही है कि टेस्टिंग लगभग 109000 एक दिन मे हो रहा है। और पॉजिटिविटी रेट 10% नीचे आ चुकी है ।जिनका टेस्ट होना चाहिए ,वह बिना टेस्ट ,इलाज के लिए मर रहे हैं ।जिनके मोबाइल नंबर मिले ,उन्हें पेशेंट बनाकर पॉजिटिव और नेगेटिव बनाया जा रहा है ।
लाखों की संख्या में लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, और इसे नियति मानकर दिल को दिलासा दे रहे हैं। जबकि पूर्व हेल्थ सेक्रेट्री सुजाता राव के अनुसार सरकार vaccine खरीदने बहुत देर कर चुकी है। जबकि प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ देवी शेट्टी के अनुसार, वैक्सीनेशन प्राइवेट हैंड में भी देना चाहिए ,जिससे रात.. दिन सभी लोगों के प्रयास से जल्द से जल्द 70% तक लोगों को वैक्सीनेशन किया जा सके। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से लाखों मौत का जिम्मेदार लोग केंद्र सरकार को मान रहे। ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी अब सामने आए ,और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने तो यहां तक कहा, कि सरकार प्रशासन और लोगों की लापरवाही से ऐसे हालत हुए हैं।
एक सर्वे के अनुसार भारतीय 60%, इंडोनेशिया के लोग 35%, और नाइजीरिया के लोग 78%, अपनी बीमारी के इलाज का. खर्च खुद उठाते हैं ।और भारत अपनी जीडीपी का मात्र1.2% ही स्वास्थ्य में खर्च करता है ।भारतीयों की माली हालत बहुत खराब है ।लगभग 23 करोड मध्यम वर्ग के लोग इस बीमारी लॉक डाउन के कारण गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। उपरोक्त सारी स्थिति तो कतई उत्सव मनाने को प्रेरित नहीं करती। जैसे चीन का बुहान आज उत्सव मना रहा है ।लेकिन हम सब भारतीय हैं, हर गम को धुएं में उड़ा कर एक बार फिर जरुर आगे बढ़ेंगे। उम्मीद है ,कि इतने सारे लोगों की मृत्यु के बाद ना कोई सामूहिक तेरहवी होगी ,ना कोई शांति भोज, ना कोई जश्न ना ‘उत्सव’
उपरोक्त विचार लेखक के निजी विचार है ।
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो उनमें मजबूत आत्मविश्वास का भाव भरे । एक आत्मविश्वासी छात्र कभी भी किसी अन्य छात्र से स्वयं को कम… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन जी , समय समय के अविरल कवितब के कविता मे ,रस –संगीत -लय और ताल थी,जीवन जीने की सीख… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने वो भी सुना,जो मैने कहा ही नहीं। कुछ इस तरह से हमारीबातें अब कम हो गयीकैसे हो? से शुरू… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी ! वह अपनी हर ख़ुशीबताना चाहता हैजब उड़ी आसमान पर पतंगें उसकीतो वह इस ख़ुशी को फ़ौरनएक संदेश की तरह… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए, तो राजा को पुत्र की प्राप्ती हो जायेगी।.राज्यभर में मुनादी की गई, “जो अपना बच्चा देगा, उसे बहुत सा धन दिया जाएगा।”.एक… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की ओर चले। कुटिया के द्वार पर कांटे बिखरे हुए थे। बचते-बचाते हुए भी तीनों के पैरों में कांटे चुभ गए। पहले शिष्य… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन व रखरखाव को लेकर को दी गई ट्रेनिंग नियमित टीकाकरण के उपयोग की जानेवाली वैक्सीन के प्रबंधन में होती है… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा थाना रोड से निकलकर झांसी रानी चौक के रास्ते बेनी पुल तक गई।जहां सभी श्रद्धालु भक्तों… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों की मृत्यु हुई हैं, मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया । जहा आरजेडी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे । स्थापना दिवस समारोह को… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
Leave a Reply