आज का राशिफल

मंगलवार दिनांक 27 अप्रैल 2021 का राशिफल

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष : मेष राशि के जातक जो नई पार्टनरशिप में आना चाहते हैं, इसके लिए नियम और शर्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर धन खर्च का योग बन रहा है।

वृषभ:वृष राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। चीजों को मैनेज करने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता भी मन को व्यथित कर सकती है। धैर्य और संयम ही आपकी मुसीबतों का हल है। कोई नजदीकी व्यक्ति की मदद से अच्छा धन लाभ होने की संभावना बन रही है।

मिथुन:मिथुन राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने पर सारा ध्यान लगाएंगे। आपके बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल की बदौलत तरक्की के नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे। उच्च अधिकारियों से मान सम्मान मिलने की संभावना भी है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

कर्क:कर्क राशि के जातक पुरानी रूढ़ीवादी विचारधारा को पीछे छोड़ते हुए नवीन प्रयोग करेंगे। बचपन के किसी मित्र की मदद से कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।

सिंह:सिंह राशि के जातकों को आज दूसरों के बजाय अपने फैसलों पर ही फोकस करना चाहिए। सलाह आप सबसे ले सकते हैं, परंतु अंतिम निर्णय अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ही लें। ऑफिस की राजनीति मैं बहुत ज्यादा समय व्यतीत होगा। लेकिन आप केवल सच का साथ दें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।


कन्या :कन्या राशि के जातक दूसरों के इंटेंशंस को बहुत गहराई से समझ पाएंगे। आज आपकी विश्लेषण करने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। संवेदनशील मुद्दों पर भी बेबाक होकर अपनी राय रख पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के लिए आय के नए स्रोतों का विश्लेषण करना लाभदायक रहेगा।

तुला:तुला राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन है। कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनाने में कामयाब रहेंगे। निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले ही हांसिल कर लेंगे। धन संबंधित समस्याएं खत्म होगी। सामाजिक रिश्तो को बनाए रखने के लिए धन खर्च करेंगे, जो भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनाएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज सौंपी जा सकती है। अपनी लीडरशिप क्वालिटी और प्रोग्रेसिव सोच के बदौलत आप कंपनी को टॉप लेवल तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। सफलता पाने की चाह में परिवार की तरफ बहुत ज्यादा ध्यान ना दे पाने का मलाल रहेगा। रुपयों पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा।

धनु:धनु राशि के जातकों में कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। काम को पूरा करने के लिए स्पष्ट विचारों का अभाव रहेगा। जिससे लक्ष्य प्राप्ति मुश्किल बनेगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। गिफ्ट के रूप में धन प्राप्ति हो सकती है। बजट बनाकर धन खर्च करें।

मकर:मकर राशि के जातक भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग भी बन रहा है। सहयोगियों पर बहुत अधिक विश्वास करने के बजाए अपने फैसले स्वयं लें और कामकाज को अपनी निगरानी में कराने का प्रयास करें। धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

कुंभ :कुंभ राशि के जातकों को अपने काम को पूरा करने के लिए बहुत अधिक प्रयास की जरूरत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से काम को गति मिलेगी। वित्तीय मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसायिक खर्चे सामने आ सकते हैं। जो भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे।

मीन :मीन राशि के जातक नई योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना समय व्यतीत करेंगे। कामकाज से जुड़े हुए सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को अच्छी तरह से समझ कर ही आगे बढ़ेंगे। कामकाज के साथ साथ मौज-मस्ती से काम का दवाब कम रहेगा। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *