आज का राशिफल

सोमवार दिनांक 26 अप्रैल 2021 का राशिफल

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेषः दांपत्य जीवन सुखद होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषः विरोधी सक्रिय होगा। भाईलृबहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुनः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्नहोगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्कः रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंहः घर के मुखिया या विभागी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्याः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तुलाः किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।

वृ￝ािकः जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी फिर भी मन अशांत रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा।

धनुः किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, यद्यपि कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी मिलेगा। दांपत्यजीवन में उदासीन न रहें। तनाव की स्थिति आ सकती है। संयम से काम लेना जरूरी है।

मकरः राजनेता या विभागी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभः दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीनः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *