आज का राशिफल

शनिवार ,दिनांक 24 अप्रैल 2021

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष :मेष राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपनी योजना के अनुसार सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने प्रभाव के द्वारा काम करवाने में सक्षम रहेंगे। सरकारी काम से जुड़े हुए जातकों को लाभ प्राप्‍त होगा और उनके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृष :वृष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की बहुत कमी रहेगी। आज आपको किसी के प्रोत्साहन की जरूरत है। दूसरों की मदद के लिए चैरिटी से जुड़े हुए कार्यों में भाग लेंगे। आज आप कोई विशेष निवेश संबंधित योजनाएं बना सकते हैं और आपको इसका खास लाभ प्राप्‍त होगा। कमाई के लिए समय सामान्य रहेगा। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

मिथुन:मिथुन राशि के जातकों को अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक निवेश धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। आज आपके लिए बेहतरीन दिन है, अपने साहस व सामाजिक रिश्तों के द्वारा सभी काम को पूरा करके आपको लाभ प्राप्‍त होगा और दूसरों से भी सम्‍मान की प्राप्ति होगी।


कर्क : कर्क राशि के जातकों के कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। पूरे समर्पण भाव से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारियों से मदद मिलने की उम्‍मीद है। सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बखूबी कर पाएंगे। मान सम्मान प्राप्ति होगा और आपकी इच्‍छाएं पूर्ण होंगी। मां लक्ष्मी विशेष रूप से आप पर मेहरबान हैं।

सिंह:सिंह राशि के जातकों की लंबी यात्रा संबंधी योजनाएं बन सकती हैं। नया ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में माहिर लोगों से विचार-विमर्श होगा। कलात्मक गतिविधियों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के लिए भी समय अनुकूल है।

कन्या:कन्या राशि के जातक बाहरी दुनिया से कटकर व्यवसायिक गतिविधियों का गहरा आकलन करेंगे। नए प्रकार के शोध और अनुसंधान आपके लिए लाभप्रद रहेंगे। अनुकूल समय आने पर सबका फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी बातों से विचलित न हो तो आपको लाभ प्राप्‍त होता रहेगा।

तुला:तुला राशि के जातकों को झूठे अभिमान से बचना चाहिए। कामकाज को आगे बढ़ाने में प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएंगे, तो लाभ की संभावनाएं ज्यादा बनेंगी। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आज कमाई के हिसाब से श्रेष्ठ दिन है। अच्छी धन प्राप्ति की संभावना बनी हैं, परंतु खर्चे भी लगे रहेंगे।

वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातकों की सोच सकारात्मक रहेगी। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर उलझने से बचेंगे तो रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। कमाई की भी अच्छी संभावनाएं बनी हैं। आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है।

धनु :धनु राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता किसी नए सृजन में सहायक बनेगी। जुआ सट्टा आदि में आपका रुझान बढ़ सकता है। मनोरंजन के लिए खेल से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स, बच्चों का सामान बनाने वाली उत्पादन कंपनियां फायदे में रहेंगी।

मकर:मकर राशि के जातक परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर ऑफिस के कामों को भी जल्दी पूरा कर लेंगे और मनोरंजन के लिए समय भी निकाल लेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपका आक्रमक रूप से कार्य करना धन प्राप्ति में सहायक बनेगा।

कुंभ:कुंभ राशि के जातक त्वरित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया के द्वारा अपने व्यापार व्यवसाय को फैलाब देने के अवसर मिलेंगे। कमाई अच्छी होगी और मन प्रसन्‍न होगा। सही प्लानिंग के साथ धन के निवेश पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा।

मीन :मीन राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों में मुश्किलें आ सकती हैं। खर्च अत्यधिक बढ़े हुए रहेंगे, जो संचित धन में सेंध लगा सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए भी प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार के साथ मिलकर सभी कार्यों को पूर्ण करने वाले जातकों को लाभ होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *