आज का राशिफल

मंगलवार दिनांक 13 अप्रैल ,तिथि प्रतिपदा,विक्रम संवत 2078

मेष :मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव भी रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। 

वृष :नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक रहेंगे। वाणी का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।  कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। 

मिथुन :मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व‍िवादों से बचें। 

कर्क :मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। 

सिंह : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। मन अशान्त होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या : मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। 

तुला : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक :संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

धनु :धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं.


मकर :संयत रहे। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।  

मीन : मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *