आज का राशिफल

सोमवार 12 अप्रैल 2021 का राशिफल

मेष:मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में मतभेद रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। 

वृष :मन अशान्त रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। 

मिथुन :आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। 

कर्क :आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय वृद्धि‍ के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

सिंह : मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है। 

कन्या :क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक :आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। धार्म‍िक यात्रा पर भी जाना हो सकता है। आय वृद्ध‍ि के भी योग हैं। गुस्‍से पर न‍ियंत्रण रखें।

 
धनु : संयत रहें। क्रोध की अधिकता से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। 


मकर :आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु आलस्य भी रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचें।

कुंभ :मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन :क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आय वृद्ध‍ि के योग हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *