10 करोड़ परिवारों से किया जाएगा धनसंग्रह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!3 या 5 अगस्त को हो सकता है मंदिर निर्माण का शुभारंभ
अयोध्या /मनीष कुमार
शनिवार को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की बैठक आहूत की गई ।बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर होने वाले भूमिपूजन के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने के साथ साथ अलग अलग मुद्दों पर चर्चा हुई ।
बैठक के उपरांत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय ने कहा कि समाज के 10 करोड़ परिवारों से धनसंग्रह करने की चर्चा आज निकली है, इनसे सम्पर्क किया जाएगा।

जब धनसंग्रह और बाकी की ड्राइंग पूरी हो जाएंगी, उसके बाद 3 से 3.5 साल में मंदिर के निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा साथ ही कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि समाज जितना धन देगा उतना धन मंदिर निर्माण में खर्च होगा, आज हम गणित नहीं लगा सकते, धार्मिक कार्यों में ऐसा करना भी नहीं चाहिए, भगवान के काम में पैसे की कमी नहीं आएगी ।
वहीं ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि
बैठक में राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री जी को 2 तिथियों का सुझाव भेजा गया है ।3 अगस्त और 5 अगस्त, इनमें से जो सुविधाजनक लगेगी उस तिथि को शुभारंभ हो जाएगा ।बैठक अयोध्या के सर्किट हाउस मैं हुई ।बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कामेश्वर चौपाल, नृत्यगोपाल दास, गोविंद देव गिरी महाराज और दिनेंद्र दास समेत दूसरे ट्रस्टी सर्किट हाउस में मौजूद रहे