Tag: covid19

  • बिहार : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 95 हजार के करीब 24 घंटे में मिले 39 सौ से अधिक मरीज

    पटना/संजीव तिवारी

    गुरुवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सूबे के अलग अलग जिलों में कोरोना के 3906 नये मामले सामने आए हैं ।जिसके बाद बिहार में कोरो ना संक्रमित मरीजों की संख्या 94459 पहुंच चुकी है ।

    वहीं राज्य में 33916 कोरोना के एक्टिव मामले मौजूद है ।राजधानी पटना में 399 कोरोना के मामले मिले हैं वहीं
    सहरसा में 175,बेगूसराय 197,अररिया 163,गया 179 मामले,पूर्वी चंपारण में 220,कटिहार में 200,पूर्णिया में 130, किशनगंज 51 नए मामले मिले है ।अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में मरीज मिले है ।

    मालूम हो कि अररिया मंडल कारा में कोरोना का महाविस्फोट होने के बाद हड़कंप मच गया है ।मालूम हो कि जेल में बंद 706 कैदियों में 224 कैदी कोरोना संक्रमित मिले है ।

    बता दे की विगत 15 दिनों में तेजी से बीमारी का प्रकोप बिहार में फैला है ।

    जिलेवार सूची देखें

  • देश :24 घंटे में करीब 67 हजार कोरोना मरीज मिले 942 की हुई मौत

    देश/डेस्क

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमित मरीजों के  66,999 नए मामले सामने आए है और 942 मौतें हुईं।

    जिसके बाद देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638 है । जिसमें 6,53,622 सक्रिय मामले है और 16,95,982 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर  47,033 हो चुकी है ।

  • बिहार : कोरोना मरीजों की संख्या 90 हजार के पहुंची पार,मिले 3741 नए मरीज

    पटना/डेस्क

    बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोरोना के 3741 नये मामले सामने आए हैं ।सूबे में अभी कोरोना के 33049 सक्रिय मरीज है ।बीमार में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 90553 हो चुकी है ।राजधानी पटना में 529 नये मरीज मिले है और महामारी का विस्फोट जारी है ।

    वही बेगूसराय में 254,कटिहार में 200 ,किशनगंज 47 ,मधुबनी में 169,मुजफ्फरपुर में 160,सारण में 148,पूर्वी चंपारण में 169 नये मामले मिले है ।साथ ही अन्य जिलों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।

    देखे जिलेवार मिले मरीजों की सूची

  • देश :24 घंटे में 60 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले ,834 की हुई मौत

    देश/डेस्क

    स्वास्थ मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 60,963 मामले सामने आए हैं और 834 मौतें हुई हैं।

    जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 23,29,639 हो गई है ।

    जिसमें 6,43,948 सक्रिय मामले है और 16,39,600 ठीक हो चुके है ।बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 46091 पहुंच चुकी है ।

    आईसीएमआर के मुताबिक देश में कल(11 अगस्त) तक कोरोना वायरस के कुल 2,60,15,297 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,33,449 टेस्ट कल किए गए ।

    राजेश भूषण सचिव स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि 2.5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट देश में किए जा चुके हैं साथ ही कहा कि इस सप्ताह हमने एक दिन में 7,19,364 टेस्ट करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है ।बता दे कि मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने दस राज्यो के मुख्य मंत्री से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैठक की थी और बिहार,बंगाल,गुजरात ,तेलंगाना सहित अन्य राज्यो में टेस्टिंग बढ़ाने पर बल दिया था ।

  • बिहार : कोरोना के 4 हजार से अधिक नए मरीज मिले राज्य में बीमारी से अभी तक 465 की हुई मौत

    पटना/डेस्क

    स्वास्थ विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बिहार के अलग अलग जिलों में  4,071 नए कोरोना  मरीज मिले है ।मालूम हो  कि राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 29307 है , वहीं कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 86,812 हो गई है ।

    पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 83314 सैंपल की जांच राज्य के अलग अलग जिलों में हुई है ।मालूम हो कि बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 465 पहुंच चुकी है ।

    वहीं स्वास्थ विभाग के मुताबिक रिकवरी दर 65.70% है ।मंगलवार को जारी रिपोर्ट में राजधानी पटना में सर्वाधिक  552 मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं बेगूसराय में 225,भागलपुर में 195 मरीजपूर्वी चंपारण में 208,कटिहार में 164 मरीज,मधुबनी में 143 कोरोना मरीजों की पुष्टि के साथ साथ पूर्णिया में 119,किशनगंज 83 एवं अररिया में 123 मरीज मिले है साथ ही अन्य जिलों में भी जैसे जैसे जांच में बढ़ोतरी हो रही है वैसे वैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है ।

  • किशनगंज :75 नए कोरोना के मरीज मिले संक्रमितों की संख्या पहुंची 1200 के करीब

    किशनगंज /संवादाता


    मंगलवार को जिले में  75 नए कोरोना के मरीज मिले है जिसके बाद कुल  संक्रमितों की  संख्या 1171 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में अभी कुल  360 सक्रिय मरीज है जिनका इलाज चल रहा है वहीं 805 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है जबकि जिले में बीमारी से 7 लोगो की मौत हुई है ।

    मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा हर दिन जिले में 1500 सैंपल के जांच का लक्ष्य रखा है और वर्तमान में करीब 1300 लोगो की जांच हर दिन हो रही है । जिले में बढ़ते संक्रमण के बावजूद कई प्रखंडों में अभी भी लोग बीमारी को लेकर सतर्क नहीं देखे जा रहे है और हाट बाजारों में भीड़ जुट रही है ।

  • बिहार : कोरोना के 3 हजार से अधिक मरीज मिले ,संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पहुंची पार

    पटना /डेस्क

    बिहार में  कोरोना के 3021नये मामले आने के साथ आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है ।सोमवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 82741 पहुंच चुकी है ।

    मालूम हो कि पटना में 402 नये मरीज मिले है । वहीं वैशाली में 149 ,पूर्वी चंपारण में 141 पश्चिमी चंपारण में 108 ,बेगूसराय में 171,भोजपुर में 169 ,किशनगंज में 54 ,कटिहार 14,पूर्णिया 67 एवं अररिया में 36 नए संक्रमित मरीज मिले है ।राज्य के अलग अलग जिलों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है और राज्य के 38 जिलों में बीमारी पांव पसार चुकी है ।

    देखे जिलेवार सूची