Tag: सीएम

  • बिहार : मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया सहित अन्य जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

    पूर्णिया/संवादाता

     नीतीश कुमार शनिवार को  पूर्णिया ,सुपौल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया ।मालूम हो कि हवाई सर्वे के दौरान हेलीकॉप्टर से पूर्णिया के चुनापुर एयरपोर्ट पर पहुंचे .चुनापुर एयरपोर्ट पर धमदाहा विधायक लेसी सिंह ,प्रमंडलीय आयुक्त डॉक्टर सफीना एएन, आईजी विनोद कुमार और डीएम राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की .

    विधायक लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन लोगों से बाढ़ और राहत की व्यवस्था को लेकर चर्चा की.उन्होंने भी इस इलाके में बाढ़ के कारण हुए फसल छति की जानकारी मुख्यमंत्री को दिया.इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को जांच कर फसल क्षति का सर्वे करवाने का निर्देश दिया ।

    मुख्य मंत्री करीब आधे घंटे तक यहां रुके और उसके बाद सुपौल के लिए रवाना हो गए ।इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।

  • बिहार :मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने गंडक बराज का किया निरीक्षण

    पश्चिम चंपारण /संवादाता

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम चंपारण के दियारा के भितहा चंद्रपुर सहित  पिपरा पिपरासी तटबंध और यूपी बिहार सीमा पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया इसके बाद सीएम इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मिकीनगर गंडक बराज पहुंचे जहां उन्होंने गंडक नदी पर बने बराज के फाटकों का निरीक्षण किया और बराज नियंत्रण कक्ष में जल संसाधन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ और कटाव से बचाव को लेकर दिशा निर्देश प्रदान किया है ।

    सीएम ने उपस्थित अधिकारियों को बराज के रख रखाव में सावधानी बरतने का भी निर्देश प्रदान किया है ।सीएम ने बराज के 1 से 18 नंबर तक के फाटकों का गहन निरीक्षण किया और हाल के दिनों डिस्चार्ज किए गए पानी की जानकारी भी ली है ।सीएम ने कहा कि लॉक डाउन में बाहर से लौटे मजदूरों को घर में ही रोजगार प्रदान किया जा रहा है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो ।

    वहीं इस मौके पर स्थानीय स्तर पर बनाए गए पेभर ब्लॉक की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी सीएम के द्वारा किया गया ।निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक रिंकू सिंह ,विधान पार्षद भीष्म साहनी ,पूर्व सांसद कैलाश बैठा ,मुख्य सचिव दीपक कुमार ,चंचल कुमार , स्थानीय डीएम कुंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

  • बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

    पटना/डेस्क

    बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने दरभंगा में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी स्वयं निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद प्रभावितों से उनका हाल जाना ।

    मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मखनाही में स्थापित आपदा राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।

    सीएम ने अधिकारियों को भी इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।मालूम हो कि बिहार के एक दर्जन जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और लाखो की संख्या में बाढ़ पीड़ित विस्थापितों वाला जीवन जीने को मजबुर है ।बाढ़ से बिहार में भारी जान माल की क्षति हुई है ।

    सीएम ने खगड़िया ,दरभंगा एवं सहरसा में हुई नाव दुर्घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के आश्रितों को अविलंब अनुदान राशि भुगतान करने का आदेश दिया है ।

  • देश : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

    देश/डेस्क

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं । मालूम हो कि उन्होंने स्वयं ही ट्वीट कर लोगों को या जानकारी दी और क्वॉरेंटाइन होने की बात कही है । मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह इसी से समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं ।

    सीएम ने कहा कि वो अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे साथ ही कहा की मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री करेंगे। यहीं नहीं सीएम ने कहा कि मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा साथ ही कहा कि समय पर इलाज करवाने से लोग ठीक हो जाते है इसलिए चिंता कि बात नहीं है ।

  • बिहार : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक ।

    पटना/डेस्क

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण स्पष्ट हैं, जो हाई रिस्क कॉन्टेक्ट वाले हैं उनके लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चति की जाए कि वे किसी भी चिन्हित जगह पर जाकर अपना एंटीजन टेस्ट करवा सके साथ कोरोना के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा की और निर्देश दिया कि 10000 टेस्ट प्रतिदिन के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अब 20000 टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए ।

    वहीं मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है इसलिए पैनिक न हों। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन के समय ही पैम्फ्लेट के रूप में एडवाइजरी दी जाए ताकि वो जान सकें कि उन्हें किस तरह से आइसोलेट होकर रहना है

  • पटना ! मुख्यमंत्री के गेस्ट हाउस सिफ़्ट होने की खबर भ्रामक

    पटना /डेस्क

    कुछ मीडिया हाउस और वेब पोर्टल के द्वारा यह खबर चलाई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना को लेकर अपने आवास से गेस्ट हाउस शिफ्ट कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह से भ्रामक है। बिहार के अपर मुख्य सचिव कैबिनेट ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है ।बिहार सूचना जन संपर्क विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई और कहा गया कि मीडिया हाउस और वेब पोर्टल को ऐसी खबर चलाने से पहले पुष्टि करनी चाहिए थी साथ ही इस तरह की खबर नहीं चलाने कि सलाह दी गई है ।

    मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार के भतीजी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस तरह की खबरें आई थीं ।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक ।दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    पटना /डेस्क

    बिहार के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है जिसे देखते हुए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया ।

    मालूम हो कि बारिश की वजह से गंगा ,कोशी ,गंडक सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे राज्य के कटिहार ,सहरसा ,सुपौल ,मुजफ्फरपुर ,किशनगंज , पूर्णिया सहित कई जिलों में निचले इलाकों में पानी घुस चुका है । जिसे देखते हुए सीएम ने जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है कि अगर स्थिति अधिक खराब हो तो उससे निपटा जा सके

  • पीएम मोदी ने आत्म निर्भर यूपी अभियान का किया शुभारंभ

    सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा.

    30 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है -सीएम

    देश/ डेस्क

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के ‘आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान’ की शुरुआत की. प्रदेश सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत करीब सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने अपने जीवन में उतार चढ़ाव देखे हैं, सामाजिक जीवन में कई तरह की कठिनाई आती हैं. किसी ने नहीं सोचा था कि पूरी दुनिया पर एक साथ इतना बड़ा संकट आएगा, ऐसा संकट जिसमें चाहकर भी लोग मदद नहीं कर पा रहे हैं.


    पीएम मोदी ने कहा कि हमें नहीं पता कि इस बीमारी से कब मुक्ति मिलेगी, इसकी अभी एक ही दवाई है दो गज की दूरी. हमारी सरकार ने इस बीच गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया है, इसी के तहत यूपी आत्मनिर्भर अभियान चल रहा है. पीएम बोले कि योगी जी ने आपदा को अवसर में बदला है, इससे लोगों को काफी लाभ होगा। 


    संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि संकट के वक्त जो साहस दिखाता है, उसे ही सफलता मिलती है. आज जब दुनिया में कोरोना का संकट है, उसमें यूपी ने साहस दिखाया है उसकी तारीफ हो रही है. योगी सरकार का शानदार काम आने वाली पीढ़ियां काम करेंगी. पीएम मोदी ने कहा कि यूपी पर इसलिए भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यूपी कई देशों से बड़ा है.

    पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका के पास सबकुछ है, लेकिन फिर भी वो कोरोना से काफी हदतक प्रभावित है. अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है, वहां अबतक 1 लाख 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अगर यूपी में हालात नहीं संभाले जाते तो प्रदेश में 85 हजार लोगों की जान चली जाती.पीएम ने योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन और अंत्योष्टी में शामिल नहीं होने का भी जिक्र किया कि किस तरह वो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते रहे और अंत्योष्ठी में शामिल नहीं हुए ।

    पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन था जब इलाहाबाद के सांसद देश के प्रधानमंत्री थे और कुंभ के मेले में भगदड़ मची थी. तो हजारों लोग मारे गए थे, तब सरकार ने मरने वालों की संख्या छुपाने में सारा जोर लगा दिया था. पीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने रिस्क उठाते हुए लाखों मजदूरों को वापस बुलाया. PM ने कहा कि अगर पहले की सरकारें होतीं तो अस्पताल की संख्या का बहाना बना देती.
    अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि जब सीएम योगी के पिता का देहांत हुआ तो वो अपने परिवार के पास नहीं गए, बल्कि प्रदेश की सेवा में जुटे रहे. आज यूपी में 60 हजार निगरानी समिति को बना दिया, ताकि लोग जुड़कर काम कर सकें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यूपी सरकार ने लाखों मजदूरों को पैसा दिया है, महिलाओं के खाते में पैसा भिजवाया है.


    प्रधानमंत्री मोदी ने की मजदूरों से बात


    इस अभियान को लॉन्च करने के दौरान पीएम मोदी ने कई मजदूरों के साथ संवाद किया. पीएम मोदी ने गोंडा की विनिता से बात की साथ ही गोरखपुर सहित अन्य लोगों से बात की इस दौरान विनिता ने बताया कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर एक समूह बनाया है. हमें प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी जिसके बाद हमने ये काम शुरू किया. इसी के बाद नर्सरी शुरू की और अब एक साल में 6 लाख रुपये की बचत होती है.

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

    आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट में देश को पीएम मोदी ने देश को मंत्र दिया. अब कामगार और श्रमिकों के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया था, अब रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है.
    यूपी सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश में जितने भी प्रवासी श्रमिक आए हैं, 18 साल से कम बच्चों को छोड़कर लगभग 30 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है. इससे इन मजदूरों को काम देने में आसानी मिलेगी.

  • सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमला बांध के निर्माण कार्य का जायजा लेने आज मधुबनी जय नगर पहुंचे । भारत और नेपाल के बीच तनाव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस था ।मालूम हो कि बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को संभावित बाढ़ सहित अन्य सरकारी योजनाओ पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।


    सीएम ने किया दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण 


    सीएम ने दरभंगा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया ।

  • कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने पर सीएम योगी ने पीएम का आभार जताया

    देश/डेस्क

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ.प्र. के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया है ।सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।यूपी को ये दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देने के लिए अपनी सहमति व्यक्त करने के लिए ।

    सीएम ने कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इससे यूपी में विकास की नई संभावनाएं बनेंगी। जापान, कोरिया, श्रीलंका आदि देश पर्यटन के माध्यम से जुड़ेंगे। 3 साल में 2 नए एयरपोर्ट मिलने पर यूपी वासियों को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी ।