Tag: समर्पण

  • देश : श्री राम मंदिर निर्माण हेतु भक्तो ने किया मुक्त हस्त से दान ,2500 करोड़ एकत्रित

    देश/डेस्क

    श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में भक्तों ने मुक्त हस्त से दान दिया है ।मालूम हो कि इस अभियान के तहत अभी तक 2500 करोड़ रुपए दान में मिले है ।

    विश्व हिन्दू परिषद के नेता आलोक कुमार ने मीडिया को बताया कि 4 मार्च तक 2500 करोड़ से कुछ ज्यादा रुपये बैंक में आए थे।उन्होंने कहा इस महीने के अंत तक हम कोई निश्चित अंतिम आंकड़ा बता पाएंगे । श्री कुमार ने बताया कि 4 लाख गांव में 10 करोड़ परिवारों में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दान दिया है ।

    बता दे की 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में आरएसएस एवं अनुषांगिक संगठनों द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया गया जिसमें लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है ।वहीं जानकारी के मुताबिक अभी बहुत से ऐसे स्थान है जहां से कूपन वापस नहीं आया है ।सभी स्थानों से कूपन वापसी के बाद यह राशि और बढ़ सकती है ।संगठन द्वारा अभी धन संग्रह बंद कर दिया गया है ।

  • बिहार : पुलिस की दबिश के बाद आधा दर्जन अपराधियों ने किया कोर्ट में समर्पण

    बक्सर/विपुल सिंह

    अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तमाम अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है।

    जिसके बाद औधोगिक थाना पुलिस ने विभिन्न कांडो के फरार अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। इस दौरान पुलिस के दबिश के कारण स्थानीय थाना क्षेत्र के आधा दर्जन अभियुक्तों ने सोमवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है।






    इस सम्बंध में अधिक जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि कुल्हड़िया गाँव में जमीनी विवाद को लेकर 18 मई 2020 को गोलीबारी हुई थी जिसमें कांड संख्या 80/20 के अभियुक्त राजदीप सिंह एवं बंटी यादव ने सरेंडर किया है।

    वही उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि इस कांड के एक और अभियुक्त राजू यादव भी भाग कर सरेंडर करने वाला है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    इसके अलावा कांड संख्या 127/20 थानाक्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी में हुए गोलीकांड एवं मारपीट मामले का तीन अभियुक्तों ने सरेंडर किया है। जिनका नाम बासुकीनाथ उर्फ टुनटुन मिश्रा,अजित कुमार एवं अभिषेक मिश्रा बताया जाता हैं।






    थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त है इसके लिए फरार वारंटियों की गिरफ्तारी नही होने के स्थिति में न्यायालय से उनके खिलाफ कुर्की एवं जब्ती की प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है।