Tag: सफलता

  • दिल्ली : पीएसएलवी-सी51/एमेजोनिया 1 की सफल लांचिंग पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी-सी51/एमेज़ोनिया-1 मिशन के पहले समर्पित वाणिज्यिक प्रक्षेपण की सफलता पर एनएसआईएल और इसरो को बधाई दी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “पीएसएलवी-सी51/एमेज़ोनिया-1 मिशन के पहले समर्पित वाणिज्यिक प्रक्षेपण की सफलता पर एनएसआईएल और इसरो को बधाई। इससे देश में अंतरिक्ष सुधारों के एक नए युग का सूत्रपात होता है। 18 को-पैसेंजर्स में चार छोटे उपग्रह शामिल थे जो हमारे युवाओं के जोश और उनके नवप्रवर्तनशील होने को प्रदर्शित करता है।”मालूम हो कि आज करीब 10.24 बजे श्री हरिकोटा से इसरो द्वारा एक साथ 19 उपग्रह की सफल लांचिंग कर सफलता का नया इतिहास रचा है ।

  • देश : इसरो ने रचा इतिहास ,पीएम मोदी कि तस्वीर ,ई गीता एवं 19 उपग्रह के साथ अमेजोनिया – 1 हुआ लॉन्च

    देश /डेस्क

    इसरो ने आज फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है ।आज श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष रवाना हुआ। मालूम हो कि 2021 में यह इसरो की पहली लॉन्चिंग है ।  पीएसएलवी- सी51/अमेजोनिया-1 मिशन के लिए उल्टी गिनती शनिवार सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई और करीब 10:24 बजे इसको सफल लॉन्च किया गया ।


    इसरो ने एक बयान में बताया कि पीएसएलवी-सी51 पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए है। इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया। इन उपग्रहों में चेन्नई की स्पेस किड्ज इंडिया (एसकेआई) का सतीश धवन एसएटी (एसडी एसएटी) शामिल हैं। इस लांचिंग में सबसे खास बात यह रही कि शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर उकेरी गई है।  एसकेआई ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है।






    एसकेआई एसडी (सुरक्षित डिजिटल) कार्ड में भगवद गीता भी भेज रहा है। इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटिड (एनएसआईएल) के लिए भी यह खास दिन है। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 एनएसआईएल का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है जिसक प्रक्षेपण अमेरिका के सिएटल की उपग्रह राइडशेयर एवं मिशन प्रबंधन प्रदाता स्पेसप्लाइट इंक के वाणिज्य प्रबंधन के तहत किया जा रहा है।


    एनएसआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी नारायण ने बताया कि हम प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे लिए ब्राजील निर्मित पहला उपग्रह प्रक्षेपित करना गर्व की बात है। 637 किलोग्राम वजनी अमेजोनिया-1 ब्राजील का पहला उपग्रह है जिसे भारत से प्रक्षेपित किया गया। यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आईएनपीआई) का ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।
    अमेजोनिया-1 के बारे में इसरो ने बयान में बताया कि यह उपग्रह अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा तथा मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।साथ ही इससे मौसम पूर्वानुमान कि सटीक जानकारी भी मिलेगी ।






    लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख के सिवन ने मिशन को सफल बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि PSLV C51 ने अमेजन -1 को आज अपनी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। इस मिशन में ब्राजील द्वारा डिजाइन और संचालित पहला उपग्रह लॉन्च करने पर  भारत और इसरो को गर्व, सम्मानित और खुशी महसूस हो रही है। इस उपलब्धि के लिए मेरी हार्दिक बधाई।’






  • नक्सलबाड़ी : 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर सपना मुंडा जाती थी स्कूल ,अब बनेगी डॉक्टर

    सपना ने गांव का नाम किया रौशन ,गांव में खुशी का माहौल

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि निर्धारित लक्ष्य, लगन और कठिन मेहनत से प्रतिभावान लोग मंजिल पाकर समाज में एक आदर्श स्थापित कर देते हैं एवं स्वयं प्रेरणा बनकर उन जैसे लड़कियों के अंदर लक्ष्य को हासिल करने के प्रति जुनून पैदा करते हैं.ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है ।

    एक छोटे से कस्बे के खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बतासी स्थित फूलबाड़ी चाय बागान के आदिवासी निवासी 20 वर्षीय सपना मुंडा ने, जो डॉक्टर की पढ़ाई के लिए चयनित होकर अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है. बताते चलें कि सपना मुंडा अपने घर से हर दिन 12 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर स्कूल जाती थी . इस तरह से उसने अपनी उच्च माध्यमिक की पढ़ाई की.

    अब डॉक्टर की पढ़ाई के लिए चयनित होकर उसने न सिर्फ अपने गांव बल्कि दार्जीलिंग जिले का नाम भी रोशन किया. सपना मुंडा की यह सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा जिला महासचिव मनोरंजन मंडल, सचिव उत्तम सिंह व समाजसेवी आकाश लामा सपना मुंडा के घर पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया तथा भाजपा की ओर से हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया.

  • बिहार : एमजीएम नर्सिंग स्कूल की 150 छात्राओं को मिली सरकारी नौकरी , डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

    राजेश दुबे

    किशनगंज एमजीएम नर्सिंग कॉलेज से उत्तीर्ण 150 छात्राओं की राज्य के अलग अलग जिलों में बहाली हुई है ।जिसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह बीजेपी विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

    श्री जायसवाल ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है कि माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ,किशनगंज  में  GNM  A ग्रेड नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई जो माता गुजरी नर्सिंग स्कूल में हो रही है कि 90 % लड़कियाँ जो गरीब एबं मध्यम बर्ग घर से आती हैं का चयन हुआ है ।

    श्री जायसवाल ने कहा कि सभी छात्राएं  पुर्णिया – अररिया – किशनगंज की निवासी हैं । श्री जायसवाल ने कहा कि  बिहार सरकार में करीब 150 लड़कियों को नौकरी 44 हजार 900 रुपये शुरूआती बेतन पर मिली।

    सीमांचल के लड़कियों के सशक्तिकरण में मेरे द्वारा यह एक छोटा से प्रयास है ।मालूम हो कि बिहार तकनीकी चयन आयोग द्वारा चयनित कुल 4997 ग्रेड – A नर्सों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा  नियुक्ति की गई है जिससे  राज्य के अस्पतालों में नर्सिंग सेवाओं को ना सिर्फ  ताकत मिलेगी बल्कि   स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी । 

  • किशनगंज : रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में संस्कृति चौधरी ने प्रथम स्थान किया हासिल

    सानिया बेगम रही दूसरे स्थान पर ,जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के द्वारा आयोजित कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहित करने हेतु ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। जिसमें पोठिया के दो छात्रा ने भी बाजी मारी है। जिसमें तैयबपुर निवासी शिक्षिका निधि चौधरी की पुत्री संस्कृति चौधरी (6) तारा चंद धनुका एकेडमी की छात्रा को प्रथम तथा सुहागी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा सानिया बेगम (10) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

    जिसे लेकर पोठिया प्रखंड वासियों में खुशी का लहर है। दर्जनो लोगों व जनप्रतिनिधि ने दोनों छात्राओं की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। जानकारी के अनुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के किशनगंज इकाई द्वारा कोरोना वॉरियर्स बच्चों को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से ऑनलाइन चित्रकला

    प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। इसी कड़ी के शनिवार को विजेता प्रतिभागी बच्चों के बीच किशनगंज स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में आदित्य प्रकाश जिलापदधिकारी ने एसपी कुमार आशीष की उपस्तिथि में अन्य विजेताओं सहित संस्कृति चौधरी तथा सानिया बेगम को भी ट्राफी एवं प्राशस्त्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया है।

    जिसे लेकर परिजनों तथा प्रखंड वासियों में ख़ुशी का लहर है। इधर विधान पार्षद सह एमजीएम के डाइरेक्टर डा0 दिलीप जयसवाल, सांसद जावेद आज़ाद,विधायक कमरुल होदा, जीप पार्षद तांजिमा खातुन,मुखिया सपना देवी,अबुल काशिम,बीडीओ शशि शौराभ मनी,सीओ निश्चल प्रेम आदि ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बढ़ाई दी है।

  • किशनगंज : देहलबाड़ी गांव की फातिमा ने महाराष्ट्र बोर्ड में बेहतर परिणाम लाकर इलाके का नाम किया रौशन

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहाँगीरपुर पंचायत के देहलबाड़ी गाँव के मौलाना रफीक आलम की बेटी शेख रीदा फातिमा ने मोमिन गर्ल्स हाई स्कूल महाराष्ट्र बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर सफलता हासिल की है।शेख रिदा फातिमा ने कुल 500 अंकों में से 389 अंक प्राप्त करके स्कूल और ईलाके का नाम रौशन किया है।

    घोषित परिणाम के मुताबिक शेख रिदा फातिमा को उर्दू में 80, मराठी में 74, अंग्रेजी में 73, गणित में 84, विज्ञान में 78 अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह शेख रिदा फातिमा ने 78% अंक प्राप्त किए हैं। गणित में स्कूल के सभी छात्रों से अधिक अंक रिदा फातिमा ने प्राप्त किए हैं।

    जानकारी के अनुसार मौलाना रफीक आलम अपने पुरे परिवार के साथ अजमेर नगर भेखण्डी में वर्षों से रह रहे हैं। जहां वह मदरसा अरबीया के सेक्रेटरी और मस्जिद अताऐ रसुल के खतीब व ईमान हैं । शेख रिदा फातिमा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा देहलबाड़ी स्कूल से प्राप्त की और 5 वीं से 10 वीं तक की शिक्षा मोमिन गर्ल्स हाई स्कूल भेवण्डी से प्राप्त की। शेख रिदा फातिमा शुरु से ही स्कूल के उज्ज्वल छात्रों की सूची में सबसे आगे रही हैं।

    शेख रिदा फातिमा की बेहतर सफलता से प्रभावित होकर कोचिंग मैडम हिना, बड़े अब्बु मुंशी इंतेखाबुर्रहमान, जमील अख्तर, नाना मुंशी सिराजुद्दीन, मामा नूर सोहेल,भाई वाहिद रज़ा, अनवर आलम, मौलाना हारुन रशीद, मौलाना शाहिद सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी है, और शेख रिदा फातेमा के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं और दुवां दी हैं ।

    दूसरी ओर शेख रिदा फातिमा ने कहा कि मैं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के विचार के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखूंगी, ताकि मैं उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने माता – पिता के सपने को पूरा कर सकूं। मौलाना रफीक आलम ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, आज मेरे पूरे परिवार के लिए खुशी और गर्व का अवसर है ।

  • किशनगंज :यूपीएससी की परीक्षा पास कर अनिल ने जिले का नाम किया रौशन

    किशनगंज/संवादाता

    सदर थाना क्षेत्र के तांती बस्ती निवासी अनिल बोसक ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है ।मालूम हो कि यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 616वा रैंक प्राप्त हुआ है ।

    अनिल दिल्ली में रह कर पढ़ाई करते थे और उनकी स्कूली शिक्षा शहर के ओरियंटल पब्लिक स्कूल में हुई थी साथ ही बाल मंदिर विद्यालय से 12 वी की परीक्षा पास की थी ।अनिल की सफलता से परिवार वाले बहुत खुश है और अनिल ने इसे मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम बताया है ।

  • किशनगंज : तुलसी अग्रवाल ने लहराया परचम परिवार में खुशी का माहौल लोगो ने दी बधाई


    किशनगंज /संवादाता 


    सीमावर्ती किशनगंज जिले के हरुआडांगा जैसे सुदूर देहाती क्षेत्र में रहने वाली श्री मति उषा अग्रवाल की सबसे छोटी पुत्री तुलसी अग्रवाल ने सीबीसीई  12 वी की परीक्षा में 95.2% अंक लाकर ना सिर्फ परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि किशनगंज जिले का भी नाम गौरवान्वित किया है ।

    जानकारी के मुताबिक तुलसी ने वाणिज्य संकाय से परीक्षा दिया था और कई चुनौतियों का सामना करते हुए उसने परीक्षा दी । जिसके बाद बेहतर परिणाम आने से सभी खुश है ।तुलसी भाई बहनों में सबसे छोटी है और उसकी इस सफलता से पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है ।

    तुलसी की बड़ी बहन दीपा अग्रवाल, उत्तरा अग्रवाल ,वर्षा अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल एवं भाई आशीष अग्रवाल ने उसकी इस सफलता के बाद अत्यधिक खुश है और सभी भाई बहनों ने उसकी सफलता के लिए मां श्रीमति उषा अग्रवाल को इसका श्रेय दिया है । तुलसी ने बताया कि आगे वो और मेहनत करेगी ताकि इससे भी बेहतर परिणाम आए