Tag: सड़क जाम

  • बिहार :जाम हटाने सुबह सुबह खुद एसपी निकले सड़क पर ,संभाला मोर्चा

    बिहार /शेखपुरा

    शेखपुरा के नए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने जहां नगर को अतिक्रमण और जाम से छुटकारे का ऐलान किया था वहीं इसका असर भी देखने को मिला। इसी असर के तहत बुधवार को नगर परिषद के द्वारा शेखपुरा चांदनी चौक, कटरा चौक इत्यादि जगहों से अतिक्रमण हटाया गया।

    सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई । वहीं गुरुवार की सुबह सुबह पुलिस कप्तान खुद ही सड़क पर उतर पड़े। पुलिस कप्तान स्वयं सड़क पर उतरे और सब्जी विक्रेताओं, ठेला वेंडरों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। पुलिस कप्तान के सड़क पर उतरते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप देखा जा रहा है।






    अतिक्रमण से दिनभर जाम रहता है

    शेखपुरा नगर में अतिक्रमण की समस्या से दिनभर जाम लगा रहता है। जाम की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। चांदनी चौक से लेकर पटेल चौक तक फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। सब्जी भेंडर जहां सड़क पर दुकान लगाते हैं वहीं कटरा चौक के दुकानदारों के द्वारा भी दुकान के आगे अपने दुकान का सामान रख दिया जाता है। फुटपाथ पर चलने की जगह पर दुकानदारों के दुकान का सामान रखे होने से चलना मुश्किल हो जाता है और जाम की समस्या बड़ी हो जाती है। वही पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा सड़क पर उतर चुके हैं और जाम की समस्या से छुटकारे का ऐलान भी कर दिया है।

    सड़क पर लगाए बस तो होगी कार्रवाई, एक बस किया जप्त

    पुलिस कप्तान फोर्स के साथ शेखपुरा नगर में सुबह सुबह जब निकले तो अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई तो हो ही रही है । सड़क पर बस लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करने वालों पर भी सख्ती कर दी गई है। इसी दौरान एक बस को जप्त भी कर लिया गया है। मिनता नामक बस को पुलिस कप्तान ने जप्त कर लिया है।






    दरअसल सड़क के किनारे बस को खड़ा कर सवारी लोड किया जा रहा था। इसी से नाराज पुलिस कप्तान ने जब चालक से पूछताछ की तो चालक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया है कि शेखपुरा नगर के सड़कों पर बस को जहां-तहां खड़ा नहीं करना है। चिन्हित स्थान पर ही बस लगेगी। बस स्टैंड में बस लगाने के नियम को सख्त कर दिया गया है। पहले शेखपुरा के बस स्टैंड में बस को नहीं लगाया जाता था। एसपी श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाया जाएगा ।एसपी के इस कदम की सभी नगर वासी सराहना कर रहे हैं।

  • बंगाल :बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन ,मृत कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    उत्तरकन्या अभियान में भाजपा कार्यकर्ता व पुलिस से झड़प के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उलेन राय नामक की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को खोरीबाड़ी- बुढागंज मंडल के बुढागंज में भाजपा नेता व कार्यकर्ता द्वारा उलेन राय की मौत के प्रतिवाद में सड़क जाम कर पुलिस को जमकर कोसते हुए यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया.

    इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की .भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 30 मिनट तक सड़क जाम किया गया. इसके साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त जगह पर सड़क जाम के दौरान उलेन राय की आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक सभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई .इस मौके पर मंडल महासचिव महेंद्र मेजर , युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह , युवा महासचिव सजन बर्मन, सचिव विक्रम राय, मंडल सचिव प्राननाथ सरकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

  • कटिहार : डीलर की मनमानी से तंग आकर लाभुकों ने किया NH जाम ,अनाज वितरण में डीलर करता है मनमानी

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के मुसापुर पंचायत के ग्रामीण जन वितरण प्रणाली के डीलर की मनमानी से परेशान है । ग्रामीणों की माने तो डीलर ने पिछले दो महीनों से राशन का वितरण नही किया है ।

    जिससे पंचायत के लाभुक खासे परेशान है ।लाभुकों ने बताया कि बीच मे डीलर द्वारा राशन दिया भी गया तो राशन सड़ा गला था और उसमें कीड़े लगे थे ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय पदाधिकारी को भी लेकिन कोई असर नही दिखने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर डीलर के विरोध में प्रदर्शन किया ।

    इस दौरान यातायात बाधित रही बाद में स्थानीय प्रसाशन द्वारा करवाई का भरोसा दिए जाने के बाद किसी तरह घंटो बाद जाम खुलवाया जा सका है ।

  • अररिया :कोरोना मरीज़ को आइसोलेशन सेन्टर नहीं भेजें जाने पर लोगों ने किया सड़क जाम।

    अररिया /सुमन ठाकुर

    कोरोना संक्रमित मरीज को आइसोलेशन सेन्टर नहीं भेजें जाने पर अररिया शहर के ओमनगर वार्ड संख्या आठ स्थित बिन टोला के लोगों ने स्टेशन जाने वाली सड़क मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है,जो अभी तक अपनें घर में हीं और घर से बहार भी निकलता जिसको लेकर लोगों में डर का माहौल बना रहता है। सड़क जाम की सूचना मिलतें ही नगर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंच कर लोगों समझा बुझा कर शांत किया ।

  • कटिहार :गंगा के कटाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ।सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार में गंगा पर कटाव को लेकर बैडण्डा चौक शंकर बांध पर ग्रामीणों ने करीब 5 घण्टे तक सड़क जाम किया । इस अवसर पर गुरुमेला मुखिया सह एआईएमआईएएम के बरारी विधानसभा प्रभारी राकेश यादव ने भी ग्रामीणों का समर्थन कर जोरदार तरीके से आपदा विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया ।

    ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आपदा विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए कहा कि बैडण्डा उत्तरी भण्डारतल के अंतर्गत बाढ़ के कारण सैकड़ो एकड़ किसानों की जमीन कटनिया से कट रहा हैं,जिसके कारण इस क्षेत्र के किसानों एवं आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण लगातार कटाव होने से मक्का,परवल,मिर्च आदि फसल को काफी नुकसान हुआ है

    प्रशासन जल्द स्पर संख्या 10 एवं 11 नम्बर के समीप कटावरोधी कार्य नहीं करवाती हैं तो शंकर बांध पर भी खतरा मंडरा सकता है,जिसके कारण पूर्वी बरारी क्षेत्रों में भी पानी घुस सकता हैं,मौके पर एआईएमआईएएम के बरारी विधानसभा प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि आपदा विभाग हर वर्ष कटाव को रोकने के करोड़ों रुपए खर्च करती हैं परंतु समस्या अब भी बरकरार हैं और बड़ी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं ।अनवर आलम ने कहा कि स्पर निर्माण व जिओ बैग आदि पर आपदा विभाग खर्च कर सिर्फ खानापूर्ति कार्य कर रही हैं जिसके कारण सिर्फ संवेदक की जेबें भर रही हैं।

  • जलजमाव की समस्या से परेशान लोगो ने सड़क पर आगजनी कर किया प्रदर्शन

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    जिले में लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है ।जिसके बाद शहरी क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है ।

    मालूम हो कि शहरी क्षेत्र में जल जमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर उतर कर आगजनी कर भारी हंगामा किया है। मामला सदर अस्पताल के नजदीक वार्ड नंबर 26 का है ।जहा नाराज़ लोगो ने मोहल्ला में नाले का पानी निकासी नहीं होने से गुस्सा फुट गया ।

    स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया ।मालूम हो कि पिछले 20 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जो आफत बन गई है। जिससे नाराज लोगों ने सदर अस्पताल के सामने में सड़क पर उतर कर बवाल काटा है।

    इन लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है और बीच सड़क पर आगजनी की है। वार्ड नंबर 26 के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाला निर्माण की मांग की है।मालूम हो कि इस वार्ड में हर साल बरसात के दिनों में जलजमाव कि समस्या आती है लेकिन नगर परिषद द्वारा करवाई नहीं करने से लोगो का गुस्सा चरम पर है ।यही नहीं लोगो के घरों में पानी घुस गया है जिससे लोग दूसरे स्थानों पर शरण लेने को मजबुर है । विक्रम पासवान , रेवनी देवी सहित अन्य दर्जनों युवक और महिलाएं सड़क जाम में शामिल थे ।

    जिले में बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है और निचले इलाकों में पानी भर गया है अब जिला प्रशासन कितना संज्ञान लेती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।