Tag: संजय राउत

  • देश :कंगना ने संजय राउत पर साधा निशाना ,कहा आप महाराष्ट्र नहीं है

    देश/डेस्क

    शिव सेना नेता संजय राउत और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद थम नहीं रहा है ।मालूम हो कि अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के ऊपर दिए गए बयान के बाद शिव सेना नेता संजय राउत ने विवादास्पद बयान दिया था ।

    जिसकी पूरे देश में निंदा हो रही है ।वहीं आज कंगना ने पुनः शिव सेना नेता पर सोशल मीडिया पर लाइव आ कर निशाना साधा गया है ।

    कंगना ने कहा कि संजय जी (शिवसेना नेता) मैं आपकी निंदा करती हूं। आप महाराष्ट्र नहीं है और आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की। कंगना ने कहा  9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। आपके लोग कह रहे हैं कि वो मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार डालेंगे ।

    मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ही कंगना मुखर तरीके से बॉलीवुड में व्याप्त माफिया कनेक्शन सहित अन्य मामलों पर आवाज बुलंद करती रही है ।

    जिससे शिव सेना नेता परेशान है और कंगना पर निजी हमला बोल रहे है ।यह लड़ाई कहा तक जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

  • बिहार :एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए सड़कों पर उतरे बिहार के सिनेमाई कलाकार, महाराष्ट्र सीएम का फूंका पुतला

    कटिहार/रितेश रंजन

    बिहार के लाल और बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के मामले का जबतक दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो जाता बिहार के सिनेमाई कलाकार चुप नहीं रहेंगें,कलाकारों ने इस मामले को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।अतः सरकार शीघ्र इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे,ये बातें भारतीय जनता टी.वी. एव सिने कलाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता फूल सिंह ने सुशांत मामले पर महाराष्ट्र सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन करते हुए कही ।

    फूल सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा उद्योग में उत्तर भारतीयों के साथ दोहरी मानसिकता के खिलाफ हमारी लड़ाई अनवरत चलती रहेगी और यहाँ की प्रतिभाओं का साथ दोहरा रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

    मौके पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एव शिव सेना नेता संजय राउत का पुतला दहन कर कलाकारों ने रोष प्रकट किया,संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिनेता अमित कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.सत्यसंध भारद्वाज, राकेश कुमार महंथ, रंजीत गुप्त, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में सिनेमाई कलाकार उपस्थित रहे ।