Tag: शिलान्यास

  • किशनगंज :विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

    किशनगंज /पोठिया

    कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने कई सड़कों का शिलान्यास किया है ।मालूम हो कि पोठिया प्रखंड अन्तर्गत सरस्वती गांव से कच्चाखुआ तथा कामतिगच्छ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय से कोइमारी होते हुए हडीं पोखर तक का सड़क
    निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक के द्वारा किया गया ।जानकारी के मुताबिक दोनों ही सड़क की कुल लंबाई छह किमी सड़क है एवं लागत राशि 4 करोड़ से अधिक की लागत से पूर्ण किया जाना है। सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ के पश्चात आयोजित समारोह में विधायक इजहारुल हुसैन ने उपस्थित लोगों से कहा की उक्त दोनों सड़क निर्माण के अभाव के कारण दर्जनों गांवो के लोग को लगातार कई बर्षो तक परेशानी झेलनी पड़ी है।






    दोनों सड़क का निर्माण कार्य के बाद दर्जनों गांवो का सम्पर्क हरीपोखर मुख्य सड़क से जुड़ जायगा। जिससे पश्चिम बंगाल तक के लिए रामगंज बेलुआ प्रधानमंत्री सड़क पोठिया प्रखंड मुख्यालय तक जाने आने का राह आसान हो जायेगा। विधायक श्री हुसैन ने उपस्थित लोंगो से कहा की गांव की विकास के लिए सड़क,शिक्षा,ओर रोजगार मुख्य तीन कड़ी है। जिसपर मेरा लगातार प्रयास जारी है। प्रखंड क्षेत्र के ऐसे सुदूर ग्रामीण इलाके में दर्जनों गांव है, जहाँ सड़क निर्माण नहीं होने का लोग परेशानी झेल रहा है। आयोजित समारोह में प्रमुख बाबुल आलम,कांग्रेस प्रखण्ड अध्य्क्ष मास्टर एनामुल हक,विधयक प्रतिनिधि इरसाद हयात,अब्सरुल हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि कैसर आलम,मो.हलीम,मंजर आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • असम :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं को दिखाई हरी झंडी , गुवाहाटी में पूर्वोत्तर का पहला डेटा सेंटर बनाने की घोषणा भी पीएम ने की

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में कई प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाबाहु-ब्रह्मपुत्र योजना का उद्घाटन किया और दो पुलों -धुबरी फूलबारी पुल और मजुली पुल की आधारशिला भी रखी। इन्हीं सब के साथ पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने असम के विकास को बढ़ावा दिया है और इसे पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं।






    पीएम ने असम के मुख्यमंत्री की जम कर तारीफ की और कहा कि 2016 में जब असम में हमारी सरकार आई उसके बाद से  “अब असम का विकास भी एक प्राथमिकता है, इसके लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में असम के बहु-मोडल कनेक्टिविटी को फिर से स्थापित करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं।


    पीएम नो कहा, “गुलामी के कालखंड में भी असम देश के सम्पन्न और अधिक राजस्व देने वाले राज्यों में से था। कनेक्टिविटी का नेटवर्क असम की समृद्धि का बड़ा कारण था। आजादी के बाद इस इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना जरूरी था, लेकिन इन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया।”पीएम ने कहा असम वासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पुल के भूमिपूजन के साथ ही पूरी होनी शुरू हो गई है।






    कालीबाड़ी घाट से जोरहाट को जोड़ने वाला 8 किमी का ये पुल मजूली के हजारों परिवारों की जीवन रेखा बनेगा।उन्होंने कहा ये ब्रिज आपके लिए सुविधा और संभावनाओं का सेतु बनने वाला है। पीएम ने कहा असम और नार्थ ईस्ट की वाटर, रेलवे, हाईवे कनेक्टिविटी के साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी भी उतनी जी जरूरी है।इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातर काम हो रहा है।अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है। उन्होंने कहा असम और नॉर्थ ईस्ट में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातार काम हो रहा है।


    अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है। ये सेंटर नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के लिए डेटा सेंटर हब के रूप में काम करेगा।पीएम ने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के साथ आज असम और नॉर्थ ईस्ट सहित पूरे देश में सरकार काम कर रही है।ब्रह्मपुत्र के ईर्द-गिर्द समृद्ध हुई असमिया संस्कृति, अध्यात्म, जनजातियों की समृद्ध परंपरा और बायोडायवर्सिटी हमारी गौरव गाथा है।






  • देश :पीएम मोदी ने युद्घक टैंक अर्जुन राष्ट्र को किया समर्पित , चेन्नई में कई विकास योजनाओ का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास,पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    देश/डेस्क

    रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन मार्क 1 ए को राष्ट्र को समर्पित किया। तमिलनाडु और केरल के दौरे पर पीएम मोदी ने स्वदेशी अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1ए) चेन्नई में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को सौंपा। इसके बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु में  कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो प्रोजेक्ट फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन भी किया।






    तमिलनाडु में योजनाओं की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज चेन्नई से हम ई-इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं, ये प्रोजेक्ट इनोवेशन और स्वदेशी विकास के प्रतीक हैं। इनसे तमिलनाडु का और विकास होगा’। उन्होंने बताया कि चेन्नई मेट्रो का तेज़ी से विकास हो रहा है, इस साल के बजट में इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए 63,000 करोड़ से ज़्यादा रुपये आवंटित किए गए हैं।
    इस दौरान पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘दो साल पहले पुलवामा हमला हुआ था। हम उस हमले में जान गंवाने वाले अपने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उनकी बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’






    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी। यह कैंपस चेन्नई के पास थय्युर में बनाया जाएगा।मालूम हो कि पहले चरण में 2 लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया में बनने वाले इस कैंपस के निर्माण में 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी। इस नहर का आधुनिकीकरण 2,640 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिससे नहरों में जल वहन करने की क्षमता बढ़ेगी।


    अर्जुन टैंक पर पीएम मोदी ने कहा,  ‘मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और बनाए गए अर्जुन मेन बैटल टैंक(एमके-1ए) को सौंपते हुए गर्व है। ये स्वदेशी गोलाबारूद का भी इस्तेमाल करता है। तमिलनाडु पहले ही भारत का ऑटोमोबाइल निर्माण का हब है,अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण के हब के रूप में विकसित होते देखता हूं।’







    पीएम ने कहा हमारे सशस्त्र बलों ने कई बार दिखाया है कि वो मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है। उन्होंने ये भी दिखाया कि भारत शांति में विश्वास करता है लेकिन भारत किसी भी हालत में अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा ।पीएम ने कहा श्रीलंका में मछुआरों को जब कभी पकड़ा जाता है तब हमने उनकी जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित की है। हमारे कार्यकाल में 1600 से ज़्यादा मछुआरों को छुड़वाया गया, अभी श्रीलंका की हिरासत में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है ।






    चेन्नई पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया । पीएम की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग कतार बद्घ होकर सड़कों पर देखे गए ।जिसके लिए पीएम ने सभी का आभार भी व्यक्त किया ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज विधायक ने विद्यालय के नए भवन निर्माण का किया शिलान्यास

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    गुरुवार के दिन +2 रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज के प्रांगण में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के सौजन्य से तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक अंजार नईमी ने किया शिलान्यास।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के सौजन्य से +2रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज में बच्चों की पठन पाठन की समस्या को देखते हुए तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है।जिसके तहत गुरुवार के दिन स्थानीय विधायक अंजार नईमी ने वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।शिलान्यास के उपरांत स्थानीय विधायक अंजार नईमी ने +2 रसल उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण करने का कार्य किया।निरीक्षण के दौरान ही विधायक अंजार नईमी ने सभी वर्ग कक्षों,प्रयोगशाला कक्ष,कार्यालय,विद्यालय के अन्य सामग्रियों की बारी बारी से जांच की साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो नौमान यजदानी के कार्यों की सराहना भी किये।वहीं विद्यालय में अध्यनरत छात्रों से मुखातिब होते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा अनमोल रत्न है।शिक्षा से ही समाज का तकदीर एवम तस्वीर बदलती है साथ ही साथ चौमुखी विकास की धारा को भी तेज करती है।शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है।






    वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो नौमान यजदानी ने विधायक अंजार नईमी के समक्ष विद्यालय संचालन के दौरान आने वाली परेशानियों एवम समस्याओं से अवगत करवाया एवम विधायक अंजार नईमी से मांग करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर के ठीक पीछे बहने वाली मरिया धार के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर की काफी जमीन नदी में समा जा रही है जिसके लिए जल्द से जल्द कटाववर्धक कार्य करवाया जाए एवम +2 एवम नव निर्मित भवनों का चार-दिवारी का कार्य करवाया जाए।मौके पर मुख्य रूप से नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास,उप मुख्य पार्षद मो सफरुल,पार्षद संजय भारती,पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम, मो बदरुल,सहायक शिक्षक आनंद कुमार,राजेश कुमार, सबी अख्तर,मो असलम अंसारी,मो नैयर आलम, साकिब अनवर,राजीब कुमार एवम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र मौजूद रहे।






  • देश :पीएम मोदी वाराणसी में 614 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9 नवंबर को सुबह 10:30 बजे वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।जानकारी के मुताबिक इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री इस आयोजन के दौरान इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

    जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं।

    आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

  • किशनगंज :विधायक ने दो करोड़ छब्बीस लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत एम आई एम विधायक कमरुल होदा ने लगभग 2 करोड़ 26 लाख की लागत से प्रखण्ड क्षेत्र के अलग अलग तीन पंचायतों में तीन सड़क निर्माण हेतु शिलान्यास किया।

    सभी शिलान्यास स्थानों पर दर्जनों ग्रामीण व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें दामलबाड़ी पंचायत में मुख्मंत्री विकास योजना के तहत धुलाबाड़ी से डूमरमनी पी सी सी निर्माण कार्य जहांगीरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत डोहाबाड़ी ईदगाह से आसीफ के घर जानेवाली सड़क में पी सी सी निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल हैं ।

    इसी तरह पनासी पंचायत के अंतर्गत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत झीलबस्ती फारुक के गांव होते हुए बंगाल बोडर्र जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।वही जिला सचिव गुलाम मुक्तदा, जिला युवा सचिव तारिक अनवर, प्रखंड महासचिव हाफिज इस्तियाक ने लोगों को को संबोधित भी किया।

    इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि मास्टर ईलयास दामलबाड़ी पंचायत के मुखिया कमालुद्दीन, सरपंच ईमामुद्दीन ,डा.समसाद, मास्टर मुशर्रफ, मसलेहुद्दीन वार्ड सद्स्य प्रतिनिधि, मेम्बर सज्जाद, डा.नजमुल होदा,अब्दुर आलमगीर, मो. असलम, आफाक आदिल, जुबेर आलम, तौहीद आदि मौजूद थे।

  • देश : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 हाईवे प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

    ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क भी किया गया लॉन्च

    देश/डेस्क

    प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार को 9 हाईवे प्रोजेक्ट की सौगात दी है ।पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन हाई वे प्रोजेक्ट्स शिलान्यास किया है ।

    मालूम हो कि गांधी सेतू के समानांतर नए 4 लेन पुल के साथ साथ कोसी नदी पर नये 4 लेन पुल का निर्माण एवं विक्रमशीला के समानांतर 4 लेन पुल का निर्माण और बख्तियारनुर-रजौली 4 लेन सड़क का निर्माण ,आरा-परारिया 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ पीएम के द्वारा किया गया है ।

    इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज बिहार की विकास यात्रा का एक और अहम दिन है।
    अब से कुछ देर पहले बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
    इन परियोजनाओं में हाइवे को 4 लेन और 6 लेन का बनाने और नदियों पर 3 बड़े पुलों के निर्माण का काम शामिल है । उन्होंने कहा कि

    इतिहास साक्षी है कि दुनियाभर में उसी देश ने सबसे तेज़ तरक्की की है, जिसने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीरता से निवेश किया है।
    लेकिन भारत में दशकों तक ऐसा रहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े और व्यापक बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट्स पर उतना ध्यान नहीं दिया गया ।ये अटल जी की सरकार थी सबसे पहले जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को राजनीति का, विकास की योजनाओं का प्रमुख आधार बनाया था ।

    पढ़िए पीएम द्वारा कही गई बातों को विंदुवार

    इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर अब जिस स्केल पर काम हो रहा है, जिस स्पीड पर काम हो रहा है, वो अभूतपूर्व है।
    2014 से पहले की तुलना में आज हर रोज़ दोगुनी से भी तेज़ गति से हाइवे बनाए जा रहे हैं: PM @narendramodi

    बिहार की कनेक्टिविटी में सबसे बड़ी बाधा बड़ी नदियों के चलते रही है।
    यही कारण है कि जब पीएम पैकेज की घोषणा हो रही थी तो पुलों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया था।
    पीएम पैकेज के तहत गंगाजी के ऊपर कुल 17 पुल बनाए जा रहे हैं, जिसमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं: PM @narendramodi

    बिहार की लाइफलाइन के रूप में मशहूर महात्मा गांधी सेतु आज नए रंगरूप में सेवाएं दे रहा है।
    लेकिन बढ़ती आबादी और भविष्य की ज़रूरतों को देखते हुए, अब महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन का एक नया पुल बनाया जा रहा है।
    नए पुल के साथ 8-लेन का ‘पहुंच पथ’ भी होगा: PM @narendramodi

    पहले सड़कों का, हाईवे का रेल नेटवर्क से कोई वास्ता नहीं रहता था, रेल का पोर्ट से और पोर्ट का एयरपोर्ट से भी कम ही नाता रहता था।
    21वीं सदी का भारत, 21वीं सदी का बिहार, अब इन सारी पुरानी कमियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है: @narendramodi

    यानि सोच ये है कि यातायात का एक साधन, दूसरे साधन को सपोर्ट करे।
    इससे Logistics को लेकर भारत में जो समस्याएं रही हैं, वो भी बहुत हद तक दूर हो जाएंगी: PM @narendramodi

    आज देश में Multimodal Connectivity पर बल दिया जा रहा है।
    अब हाईवे इस तरह बन रहे हैं कि वो रेल रूट को, एयर रूट को सपोर्ट करें।
    रेल रूट इस तरह बन रहे हैं कि वो पोर्ट से इंटर-कनेक्टेड हों: PM @narendramodi

    कल देश की संसद ने, देश के किसानों को नए अधिकार देने वाले बहुत ही ऐतिहासिक कानूनों को पारित किया है।
    मैं देश के लोगों को, देश के किसानों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
    ये सुधार 21वीं सदी के भारत की जरूरत हैं: PM @narendramodi

    इसलिए, इस व्यवस्था में बदलाव करना आवश्यक था और ये बदलाव हमारी सरकार ने करके दिखाया है: PM @narendramodi

    हमारे देश में अब तक उपज बिक्री की जो व्यवस्था चली आ रही थी, जो कानून थे, उसने किसानों के हाथ-पांव बांधे हुए थे।
    इन कानूनों की आड़ में देश में ऐसे ताकतवर गिरोह पैदा हो गए थे जो किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे थे।
    आखिर ये कब तक चलता रहता: PM @narendramodi

    किसानों को मिली इस आजादी के कई लाभ दिखाई देने शुरू भी हो गए हैं।
    ऐसे प्रदेश जहां पर आलू बहुत होता है, वहां से रिपोर्ट्स हैं कि जून-जुलाई के दौरान थोक खरीदारों ने किसानों को अधिक भाव देकर सीधे कोल्ड स्टोरेज से ही आलू खरीद लिया है: PM @narendramodi

    मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दालें बहुत होती हैं। इन राज्यों में पिछले साल की तुलना में 15 से 25 प्रतिशत तक ज्यादा दाम सीधे किसानों को मिले हैं।
    दाल मिलों ने वहां भी सीधे किसानों से खरीद की है, सीधे उन्हें ही भुगतान किया है:@narendramodi

    अब देश अंदाजा लगा सकता है कि अचानक कुछ लोगों को जो दिक्कत होनी शुरू हुई है, वो क्यों हो रही है: PM @narendramodi

    मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ये कानून, ये बदलाव कृषि मंडियों के खिलाफ नहीं हैं।
    कृषि मंडियों में जैसे काम पहले होता था, वैसे ही अब भी होगा।
    बल्कि ये हमारी ही एनडीए सरकार है जिसने देश की कृषि मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर काम किया है: PM @narendramodi

    कृषि मंडियों के कार्यालयों को ठीक करने के लिए, वहां का कंप्यूटराइजेशन कराने के लिए, पिछले 5-6 साल से देश में बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।
    इसलिए जो ये कहता है कि नए कृषि सुधारों के बाद कृषि मंडियां समाप्त हो जाएंगी, तो वो किसानों से सरासर झूठ बोल रहा है: @narendramodi

    बहुत पुरानी कहावत है कि संगठन में शक्ति होती है।
    आज हमारे यहां ज्यादा किसान ऐसे हैं जो बहुत थोड़ी सी जमीन पर खेती करते हैं।
    जब किसी क्षेत्र के ऐसे किसान अगर एक संगठन बनाकर यही काम करते हैं, तो उनका खर्च भी कम होता है और सही कीमत भी सुनिश्चित होती है: @narendramodi

    ये वही लोग हैं, जो बरसों तक MSP पर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को अपने पैरों की नीचे दबाकर बैठे रहे: PM

    वहीं प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘घर तक फाइबर’ परियोजना का भी उद्घाटन किया है । जिसमें बिहार के सभी 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा।इस मौके पर पटना से मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार ,उप मुख्य मंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद सहित अन्य मंत्री भी जुड़े हुए थे जिन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया है ।

    सीएम नीतीश कुमार ने कृषि विधेयक पर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को गलत करार दिया है और कहा किकल जो राज्य सभा में हुआ वो गलत हुआ, यह निंदनीय है। जो फैसला लिया गया, वह देश व किसानों के हित में लिया गया है। सीएम ने कहा कि APMC को हमने बिहार में सबसे पहले खत्म किया। यह किसानों के हित में नहीं था आज पूरा देश उसे अपना रहा है लेकिन कुछ लोग बिना कुछ जाने समझे हंगामा करते हैं।

  • किशनगंज :विधायक नौशाद आलम द्वारा किया गया सड़क का शिलान्यास

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    दिघलबैंक प्रखंड अंतगर्त विधायक नौशाद आलम ने दो सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास । जिसमे मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अंतर्गत कण्ट्रक्सन ऑफ रोड फर्म L026 T04 से कच्चूनाला होते हुए तुलसिया पम्प से बासबाड़ी आदिवासी टोला तक पथ निर्माण कार्य का एवम मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत L04 तुलसिया हाट से मिरचानडांगी पथ का शिलान्यास विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल नौशाद आलम के कर कमलों द्वारा किया गया।

    इस मौके पर एमएलए श्री आलम ने कहां की इलाके का विकास उनकी प्राथिमिता है। हर गाँव को मुख्य जोड़ने का काम करना उनकी जबाबदेही है।दोनों सड़कों की मांग कुछ वर्ष पूर्व से हो रही थी। जिसे पूरा करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर तुलसिया ग्राम पंचायत के मुखिया रिजवान, मेराज, हाफिज अंसार के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • खगड़िया :पिपरा पंचायत में जिप योजना से हुआ तीन सड़कों का शिलान्यास

    खगड़िया ब्यूरो की रिपोर्ट।

    खगड़िया : चौथम प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद की ओर से विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौथम जिला परिषद संख्या 10 में विकास कार्य लाखों रुपयों से किए जा रहे हैं। उक्त बातें जिप अध्यक्ष श्वेता भारती ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत में सड़कों के शिलान्यास के दौरान लोगों से कही।

    इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष ने चौथम प्रखंड में विभिन्न पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत पिपरा पंचायत में पौने चार लाख की लागत से आरईओ रोड से पीसीसी सड़क निर्माण, छह लाख 95 हजार की राशि से पिपरा पंचायत में ही एमएमजीवाई रोड से मनोहर सिंह घर तक पीसीसी सड़क शामिल है। इसके अलावा पिपरा पंचायत अंतर्गत समुदायिक भवन से सुल्तान घर तक सात लाख की राशि से सड़क सह नाला निर्माण

    जबकि नीरपुर पंचायत के समुदायिक भवन के पीछे से सिकन्दर सिंह घर होते हुए घनश्याम सिंह घर तक 6 लाख की राशि से सड़क निर्माण के अलावा नीरपुर पंचायत के दूलार चंद पासवान के घर से जनार्दन पासवान घर तक साढ़े सात लाख की राशि से सड़क का निर्माण की शुरुआत उन्होंने की।

    मौके पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। विकास के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास से सड़कों आदि का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत यादव, भाग्यश्री आदि मौजूद रहे।

  • किशनगंज :पीएम ने दी जिले को सौगात ,10 करोड़ की लागत से बनेगा मत्स्य प्रयोगशाला

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया शिलान्यास

    किशनगंज/इरफान

    गुरुवार को जिले के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत डाक्टर कलाम कृषि महाविधालय अर्राबाड़ी स्थित मत्स्य काॅलेज परिसर में मत्स्य पालन पशु पालन डेयरी मंत्रालय भारत सरकार , पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार , रोग निदान गुणवत्ता परीक्षण हेतु आधुनिक मत्स्य प्रयोगशाला का शिलान्यास वीडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया ।मालूम हो कि 10 करोड़ की लागत से इस प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा ।

    इस मौके पर डीएम डाक्टर आदित्य प्रकाश , एसपी कुमार अशीष विधान पार्षद डाक्टर दिलीप जयसवाल एमआईएम विधायक कमरुल होदा , सीओ निश्चल प्रेम बीडीओ शशि मनी डाक्टर विधा भूषण झा , प्राचार्य कृषि महाविधालय ओपी प्रभारी ईश्वरी प्रसाद जदयू जिला अध्यक्ष बुलन्द अख्तर हाशमी, सपन कुमार राय प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष , भाजपा जिला महामंत्री निरंजन राय ठाकुरगंज भाजपा नेता बिजली सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे ।