Tag: विमोचन

  • देश :केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ के प्रथम अंक का किया विमोचन

    देश/डेस्क

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ के प्रथम अंक का विमोचन किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस सेवा श्वान (के-9) (पीएसके) अर्थात पुलिस श्वान (Police Dogs) विषय पर देश में यह पहला प्रकाशन है।

    श्री अमित शाह ने कहा कि “यह एक ऐसी अनूठी पहल है जो देश में पुलिस सेवा श्वान (के-9) (पीएसके) टीमों से संबन्धित विषयों को और अधिक समृद्ध बनाएगा”। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर समान रूप से ध्यान देने के लिए हमारी सरकार ईमानदारी से प्रयास कर रही है। श्री शाह ने कहा समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का श्वान दस्ता एक फोर्स मल्टिप्लायर के रूप में काम कर सकता है। जैसे की ड्रोन या उपग्रहों के प्रयोग से इस देश में हो रहा है”। श्री अमित शाह ने कहा कि “इनका उपयोग मादक पदार्थों का पता लगाने से लेकर आतंकवादियों से मुक़ाबला करने में भली भांति किया जा सकता है”। 

    बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की पुलिस आधुनिकरण डिविजन के तहत देशभर में पुलिस सेवा के-9 को बढ़ावा देने और उसे मुख्यधारा में लाने के लिए नवंबर 2019 में राष्ट्रीय पुलिस के-9 सेल की स्थापना हुई थी।जानकारी के मुताबिक ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ में हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में 11 खंड हैं। प्रथम अंक में सुरक्षा बलों कर्मियों के अलावा कई प्रतिष्ठित विदेशी विशेषज्ञों ने भी लेख लिखें हैं। यह पत्रिका साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर माह में प्रकाशित होगी।

    इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से देशभर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • कविता-संग्रह का हुआ विमोचन ! बागडोगरा हवाई अड्डा में हिंदी पखवाड़ा का डॉ. सजल ने किया उद्घाटन

    किशनगंज/संवादाता

    डॉ. प्रसाद की सद्यः प्रकाशित कविता-पुस्तक “फुनगी पर अटकी पतंग” का हुआ लोकार्पण

    बांग्लाभाषी क्षेत्र में हिंदी की पुस्तक का विमोचन होना शुभ संकेत -सुब्रमणि पी

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अंर्तगत बागडोगरा हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सजल प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    समारोह की अध्यक्षता कर रहे बागडोगरा विमानपत्तन निदेशक सुब्रमणि पी. ने इस अवसर पर डॉ. प्रसाद की सद्यः प्रकाशित कविता-पुस्तक “फुनगी पर अटकी पतंग” का लोकार्पण भी किया।


    मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए डॉ. सजल ने कहा कि हिंदी अपने दम पर आगे बढ़ रही है और अब भारतीय बाजार की यह जरूरत बन चुकी है। हिंदी उदार है और वह विदेशज शब्दों को सहजता से स्वीकार कर अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। नई शिक्षा नीति से हिंदी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं व बोलियों का संवर्द्धन हो सकेगा।


    उन्होंने कहा कि हिंदी बोलने वालों की आबादी देश में सर्वाधिक है और अब दक्षिण के राज्यों में भी हिंदीं की स्वीकार्यता बढ़ी है। सोशल मीडिया और फिल्मों ने भी हिंदी को आगे बढ़ाया है। पर, रोमन लिपि की बजाय देवनागरी लिपि में हिंदी लिखी जानी चाहिए।


    विमानपत्तन निदेशक ने डॉ. सजल की पुस्तक ‘चाहत की सिन्दूरी शाम’ का विमोचन करते हुए कहा कि कवि की यह चौथी पुस्तक है और वे आशा करते हैं कि उनकी और भी कई पुस्तकें प्रकाशित होंगी। सिलीगुड़ी अंतर्गत बागडोगरा के बांग्लाभाषी क्षेत्र में हिंदी की पुस्तक का विमोचन होना भी शुभ संकेत है।

    कोविड 19 के प्रकोप के कारण वर्चुअल रूप में उद्घाटन समारोह हुआ। इस अवसर पर नोडल राजभाषा अधिकारी जीन स्मिता मुंडू ने स्वागत भाषण किया। अधीक्षक, मानव संसाधन वीरेंद्र चौधरी ने संचालन किया। पर्यवेक्षक ,मानव संसाधन विश्वजीत कुमार एवं हिमाद्रि दास उपस्थित रहे।