Tag: वितरण

  • किशनगंज : बच्चों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढागाछ समर्थ सबल और आत्म निर्भर नए भारत के निर्माण में अपने जीवन का क्षण क्षण समर्पित करने वाले राष्ट्र के गौरव और अस्मिता को नई पहचान देने वाले देश की सर्वाधिक लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता ने धवेली पंचायत के समुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास की अध्यक्षता में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण की गई ।

    इस दौरान इस्माईल आजाद जिला प्रक्कता अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जो नारा दिया है,सबका साथ सबका विकाश, वह हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य है। देश सहित हम सभी विकास तभी संभव है,जब हमारे देश के बच्चे शिक्षित और विकसित होगें। मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे देश के युवा शिक्षित व आत्मनिर्भर बनेंगे।

    वही मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास ने कहां कि मोदी जी के जन्मदिवस को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। आज उसी के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की गई। इस दौरान मुख्य रूप से मुस्ताक आजाद जिला प्रवक्ता अल्पसंख्यक, मोहम्मद ताहा अल्पसंख्यक प्रखंडध्यक्ष, मोहम्मद सलीम पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद आजाद महामंत्री मोहम्मद इरशाद युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार एवं सीताराम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • बंगाल : बांग्ला युवा योद्धाओं के सेवा कार्य की चहुंओर हो रही है प्रशंसा

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    जिस तरह आज पूरा देश कोरोना के दलदल में फसते जा रहा है ऐसे में पूरे शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। इस महामारी से बचने के लिए केन्द्र सरकार ने पूरे भारत में लॉक डाउन जारी किया था। इन परिस्थितियों में सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना गरीब व असहाय लोगों को करना पड़ा है।

    गरीब व असहाय लोगों को खाने- पीने के लिए लाले पड़ गए हैं। ऐसे में शुक्रिया है नक्सलबाड़ी बंग्ला युवा योद्धाओं शेलिना सिंह , राणा सिंह, नमिता सिंह, रिम्पा सिन्हा और अनीसा प्रधान को । जो अनलॉक के दौरान भी नक्सलबाड़ी में जरूरतमंदों के बीच खाने- पीने के लिए खाद्य सामग्री वितरण करने की योजना बनाई है।

    पांचों बंग्ला युवा योद्धा गरीब व असहाय लोगों चिन्हित कर खाद्य सामग्रियों का वितरण करेंगे। रविवार को पांचों योद्धाओं ने नक्सलबाड़ी अन्तर्गत गरीब व असहाय लोगों के दस – दस परिवार करके खाद्य सामग्री का वितरण किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सोशल वर्कर वीरेन सरकार ने बताया कि बंग्ला युवा के पांचों योद्धाओं ने गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर दस – दस परिवार को खाद्य सामग्री के तहत चावल , आलू , तेल व साबुन प्रदान किया गया। इस अवसर बंग्ला युवा के जिला समन्वयक अरुण घोष सुरजीत घोष, स्वपन छेत्री, वीरेन सरकार, सत्यनारायण गोस्वामी और कविता मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

  • किशनगंज : बहादुरगंज थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में सायनिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा मास्क का किया गया वितरण

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

    शायनिंग इंडिया फाउंडेशन के डाइरेक्टर एव बहादुरगंज थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बहादुरगंज मुख्य बाजार सहित कई चौक चौराहों में आमजनों के बीच मास्क का वितरण किया है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन शाईनिंग इंडिया फाउंडेशन के डाइरेक्टर एम गाजी एव बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए आमजनो की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बहादुरगंज मुख्य बाजार के साथ साथ अन्य चौक चौराहों में बिना मास्क पहने दुकानदारों एवं राहगीरों के बिच मास्क वितरण किया।वहीं आमजनो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर लगाएं ताकि फैल रहे इस भयानक महामारी के चपेट में आने से बच सकें ।

    एक स्वच्छ समाज का निर्माण पुनः किया जा सके।वहीं शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन के चैयरमैन एम गाजी ने आमजनो से कहा की कोरोना महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि हमें जागरूकता लाने की जरूरत है।समाज का हर व्यक्ति जब तक जागरूक नहीं होगा तब तक हम इस महामारी से निजात नहीं पा सकते हैं ।

    साथ ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने भी लोगों से अपील किया कि सभी लोग मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकले और सरकार के द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें ।
    मौके पर मो कामरान, मोअज़्ज़म (राजद जिला मीडिया प्रभारी) , फैजान अहमद,इम्तियाज आलम एवं शाइनिंग इंडिया फाउंडेशन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • सिलीगुड़ी सेवा केन्द्र के द्वारा गरीबों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

    किशनगंज/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी सेवा केंद्र की ओर से नक्सलबाड़ी चाय बागान के बांसबाड़ी में राशन कार्ड से वंचित परिवारों को राशन सामग्रियां वितरण किया गया है। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया गया।

    लोगों से कहा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए ।

    आपलोग अगर जागरूक होगें, तो इस रोग का मुकाबला बड़ी आसानी से किया जा सकता है। बहुत से लोग बिना मास्क पहनकर इधर उधर घूम रहे हैं। जबकि अभी कोरोना काल में मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

    लोगों को मास्क पहनकर ही घर से निकलना चाहिए।नोवेल कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने लोगों से अपील की आप किसी भी अफ़वाहों पर ना जाए। खुद की सुरक्षा कीजिए और स्वच्छ रहिए। इस अवसर पर सिलीगुड़ी सेवा केंद्र के गणेश प्रधान, एमिल कुजूर, एसरील उपल, वाल्मीक बारला समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

  • किशनगंज :बहादुरगंज विधायक द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा गया राहत सामग्री

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    टेढ़ागांछ प्रखंड क्षेत्र के मालीटोला मटियारी में बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम के माध्यम से टेढ़ागाछ के मालिटोला मटियारी में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री 63 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें चावल आलू ,प्याज, सरसों तेल, दाल, मुढ़ी, आटा,चावल का पैकेज बनाकर वितरण किया।

    मालूम हो कि लगभग 63 से अधिक कच्चा व पक्का मकान कनकई नदी में विलीन हो गया था। इसी सिलसिले में विधायक तौसीफ आलम ने मालीटोला बाढ़ ग्रस्त इलाका का दौरा किया था और लोगों की समस्या से अवगत हुए थे।

    लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मालीटोला के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।

    इस वितरण कार्य मे मुख्य तौर पर सहरूल आलम, मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, उप मुखिया नूर आलम, जिला परिषद श्यामलाल, वार्ड सदस्य कयूम आलम ,पंचायत समिति सदस्य मुजस्सिम आलम ,असगर आलम, मुजस्सिम आरज़ू, फरहान राही,जाफरान, सेहरुल हुडा, मुखिया अशरफ, मुश्तकीम, मंसूर,मुनाजिर, सबी राज,अबु तलहा, सैफ राजा आदि युवा कार्यकर्ता शामिल थे।