Tag: मतदान

  • बंगाल :शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान , कोरोना नियमो का पालन करते हुए मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5:45 बजे तक 78.36% मतदान हुए हैं।

    भारत – नेपाल व बिहार सीमांत से सटे फांसीदेवा- खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। महिला , पुरुषों , बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। 12 से तीन बजे तक सबसे कम मतदान हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध नजर आया।

    कोरोना से बचाव के लिए तय नियमों का पालन सख्ती से कराया गया। सभी बूथों के बाहर किसी तरह की कोई हंगामा नहीं हुआ लोग आराम से मतदान कर रहे थे। मतदाताओं ने सुबह व शाम मतदान को लेकर जोश दिखाया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ ।लेकिन कई बूथों पर मतदाता सुबह छह बजे से मतदान करने के लिए लाइन में आकर लग गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति बूथ पर की गई थी। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान केंद्रों पर आने वाले सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।


    सभी मतदाताओं को मास्क से चेहरे को ढक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। पहली बार मतदान करने वाले युवा काफी उत्साहित नजर आए। बुजुर्ग भी मतदान में पीछे नहीं रहे। कई बुजुर्ग मतदाताओं को उनके परिजन बाइक या व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्रों पर लेकर पहुंचे और मतदान करवाया। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बूथों पर मोबाइल लेकर जाने पर रही मनाही रही। मोबाइल लेकर जाने वाले मतदाताओं को सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक दिया। मतदाताओं को हिदायत दी गई कि वे मोबाइल बाहर रख कर ही मतदान केंद्र में प्रवेश करें। ऐसे में मतदाताओं को मोबाइल बूथों के बाहर रख कर जाना पड़ा।

  • देश :बंगाल में 77.68% हुआ मतदान ,अन्य राज्यो में भी मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

    देश /डेस्क

    असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुवाहाटी में मतदान किया।

    तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय ने चेन्नई के नीलंकरई के वेल्स इंटरनेशनल प्री स्कूल में मतदान किया।

    पश्चिम बंगाल: उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं।सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

    पश्चिम बंगाल ,केरल ,तमिलनाडु ,असम ,पांडिचेरी में आज विधान सभा चुनाव हेतु भारी संख्या में मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया है । चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना नियमो का पालन करते हुए मतदाताओं ने मतदान किया । मालूम हो कि असम और बंगाल में तीसरे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।बंगाल के 31 विधान सभा क्षेत्रों में छिटपुट झड़प के मामले सामने आए ।वहीं एक टीएमसी उम्मीदवार के घर में ईवीएम मशीन पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया ।आरामबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान को ग्रामीणों ने गांव से खदेड़ दिया ।पुलिस ने भारी मसक्कत से मामला शांत करवाया ।ग्रामीणों का आरोप था कि टीएमसी कार्यकर्ताओ ने गांव में घुस कर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट किया ।

    मालूम हो कि आज बंगाल के जिन 31 विधान सभा सीटों पर चुनाव हुआ 2016 के विधान सभा चुनाव में इनमें से 29 पर टीएमसी का कब्जा था जबकि एक पर कांग्रेस और एक पर लेफ्ट जीती थी ।इस चुनाव में इन सीटो पर टीएमसी को बीजेपी ने सीधा टक्कर दिया है ।जिसके बाद टीएमसी के लिए इन सीटों को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी ।

    बता दे की विभिन्न राज्यों में आज हुए विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।हालाकि बंगाल में दूसरे चरण में हुए मतदान से कम मतदान इस चरण में हुआ है ।

  • बंगाल :दूसरे चरण में 30 सीटो पर मतदान जारी,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, शुभेंदु अधिकारी ने किया बीजेपी की जीत का दावा

    बंगाल /डेस्क

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच है सीधी टक्कर

    शांति पूर्ण मतदान के लिए नंदीग्राम में लगाया गया है धारा 144 ,केंद्रीय सुरक्षा बलो की हर बूथ पर है तैनाती

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत मतदान डाले जा रहे हैं।मतदान को लेकर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर नजर आ रही है ।मालूम हो कि दूसरे चरण की 30 सीटों पर 19 महिलाओं सहित 171 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  बंगाल में  टीएमसी की सीधी लड़ाई भाजपा से है । बंगाल में इस चरण में सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था आयोग के द्वारा की गई है ।मतदाता covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोटिंग कर रहे हैं ।

    बंगाल में केंद्रीय बलों की 650 कंपनियां तैनात अधिकारियों की मानें तो निर्वाचन आयोग ने सभी 10,620 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 199 कंपनियां पूर्व मेदिनीपुर में, 210 कंपनियां पश्चिम मेदिनीपुर में, 170 कंपनियां दक्षिण 24 परगना में और 72 कंपनियां बांकुड़ा में तैनात की गई है ।

    अभी तक कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है ।शुवेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार ने इतनी बेरोजगारी की, इसके खिलाफ मतदान हो रहे हैं।उन्हींहो कहा कि ने 80-85% मतदान होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए ।गौरतलब हो कि पहले चरण में करीब 80% मतदान बंगाल में हुआ था ।वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है ।

  • देवघर : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के तारीख की हुई घोषणा, 17 अप्रैल को होगा मतदान

    झारखंड /देवघर

    देवघर जिले के मधुपुर विधान सभा सीट पर आगामी 17 अप्रैल को विधान सभा चुनाव हेतु मतदान होगा ।

    मालूम हो कि मधुपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दी गई। मधुपुर में मतदान 17 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 2 मई को की जाएगी। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 30 मार्च है। नॉमिनेशन पेपर की जांच 31 मार्च को की जाएगी। दरअसल मधुपुर झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोरोना से निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हाफिज उल्लाह अंसारी को मंत्री बनाया था। फिलहाल हाफिजुर अभी विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

    मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि हफीजुल ही मधुपुर से झामुमो के प्रत्याशी होंगे। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहां कि हम मधुपुर उपचुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे , हम लोग जनता की सेवा करते हैं और जनता के बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं।वही बीजेपी ने कहा मधुपुर से एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है।

  • किशनगंज :बहादुरगंज में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोमवार के दिन तीन पैक्सों के चुनाव हेतु चिन्हित किये गए पन्द्रह मतदान केंद्रों में प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में निशन्द्रा, देसियाटोली एवम चंदवार पंचायत में बने पैक्सों के लिए तीन अध्यक्ष एवम एससी/एसटी कोटा दो सदस्य एवम दो पिछड़ा,दो अति पिछड़ा एवम पांच सामान्य सदस्य पद के तहत के लिए चुनाव की प्रकिर्या अपनायी जा रही है।जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय की सूची के अनुसार कुल 5,932 मतदाता इस मतदान में मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिसमे की चंदवार पंचायत में कुल 2641 मतदाता,देसियाटोली पंचायत में 1969 मतदाता,एवम निशन्द्रा पंचायत में कुल 1502 मतदाता मतदान करेंगें।जिसमे की चंदवार पंचायत में कुल 1320 मतदाता,देसियाटोली पंचायत में 1160 मतदाता एवम निशन्द्रा पंचायत में कुल 750 मतदाताओं ने मतदान किया।

    वहीं निशन्द्रा पंचायत में हो रहे पैक्स चुनाव पर केवल अध्यक्ष पद का ही चुनाव सम्पन्न हुआ है एवम अन्य कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया है।

    वहीं देशियाटोली पंचायत में हो रहे पैक्स चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर एससी/एसटी कोटा एवम पिछड़ा वर्ग कुल मिलाकर चार सदस्यों का चुनाव निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुई है एवम अन्य पदों पर बैलेट पेपर के जरिये मतदान सम्पन्न हुई है।

    साथ ही साथ चंदवार पंचायत में हो रहे पैक्स चुनाव में पिछड़ा कोटी के दो सदस्य का निर्विरोध चयन हो गया है एवम अन्य पदों पर चुनाव की प्रकिर्या सम्पन्न हो गई है।

    वहीं मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में बज्रगृह को पूरी सुरक्षा के साथ प्रखंड मुख्यालय के समीप बने टाउन हॉल परिसर में रखवाया जाएगा एवम मंगलवार के दिन मतगणना की परकिर्या सम्पन्न की जाएगी।हालांकि बज्रगृह को रखे जाने वाले टाउन हॉल परिसर के समीप पूर्व से ही प्रशासनिक स्तर से पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है एवम टाउन हॉल परिसर के 100 गज की दूरी पर चारो तरफ धारा 144 लागू कर दी गई है।

    वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि चिन्हित किये गए सभी मतदान केंद्रों में कुल मिलाकर 52.83 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुआ है।

  • किशनगंज : पैक्स चुनाव !टेढ़ागाछ में 51.43% हुआ मतदान

    शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत डाकपोखर एवं झाला में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के समय तो मतदान की गति कुछ धीमी थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया वोटरों में मतदान करने का उत्साह बढ़ता गया।






    डाकपोखर पंचायत में कुल 2300 मतदाताओं में 1092लोगों ने मतदान किया।वहीं झाला पंचायत में 1995 में 1117 लोगों ने मतदान का प्रयोग किया। टेढ़ागाछ में 51.43 प्रतिशत हुआ मतदान।झाला पंचायत से चार उम्मीदवार एवं डाकपोखर से दो उम्मीदवार का भाग्य बक्से में कैद है।

    शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर वरीय अधिकारियों की टीम बूथों का जायजा लेती रही। भीड़ के बावजूद वोटरों ने धैर्य के साथ कतार में लगे रहे और अपनी बारी आने पर मतदान किया।






    जोनल मजिस्ट्रेट सह भूमि उपसमाहर्ता अफाक आलम,अबर्जबर, जोनल मजिस्ट्रेट सह जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीन कुमार झा,रणजीत कुमार, टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित, अंचलाधिकारी अजय कुमार चौधरी,सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,बीसीओ साजिद अली ने बुथो का निरीक्षण कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा व शांतिपूर्ण माहौल में दोनों पंचायतों में चुनाव संपन्न हुआ।पैक्स चुनाव का मतगणना मंगलवार की सुबह से टेढ़ागाछ हाईस्कूल प्रांगण में होगा।






  • किशनगंज :पैक्स निर्वाचन, 2021 हेतु मतदान ! जिले के तीन प्रखण्ड के नौ मतदान केंद्र पर स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव ,

    किशनगंज /संवादाता

    सुबह 6.30 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक हुआ मतदान

    पैक्स निर्वाचन, 2021 हेतु मतदान जिला के तीन प्रखण्ड के नौ मतदान केंद्र पर स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    जिलाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा प्राथमिक कृषि साख सोसायटी समितियों (पैक्स) के स्वच्छ ,शांतिपूर्ण व भयरहित मतदान हेतु जिले के वरीय पदाधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी के रूप प्रतिनियुक्त किया गया था।






    मालूम हो कि पैक्स चुनाव हेतु मतदान पूर्वाहन 6:30 बजे से अपराहन 4:30 बजे तक जिले के कुल 03 प्रखंडों बहादुरगंज,ठाकुरगंज व टेढ़ागांछ में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। बहादुरगंज के तीन,टेढ़ागाछ के दो तथा ठाकुरगंज के चार पैक्स अर्थात् कुल 9 पैक्स का मतदान हुआ है। टेढ़ागाछ में मतदान प्रतिशत लगभग 51.43 प्रतिशत रहा।


    विदित हो कि पैक्स चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले निर्वाचन क्षेत्रों को 03 सुपर जोन में विभक्त कर कुल 03 सुपर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी तथा 09 जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रबंधन का सफल व्यवस्था करेंगे।तद्नुसार सभी दंडाधिकारी प्रातः से ही लगातार मतदान केंद्रो का भ्रमण कर रहे थें।


    पैक्स चुनाव को शांतिपूर्वक, स्वच्छ एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतू पर्याप्त गश्ती सह संग्रहण दल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है ,जिसका दूरभाष नंबर 06456225152 है,जो मतगणना तक कार्यरत रहेगा।







    जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही, मतगणना केंद्रों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है जो दिनांक 16/02/2021 को संबंधित प्रखण्ड में सम्पन्न होगी। संबंधित प्रखण्ड के बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी है।