Tag: भाजपा

  • बंगाल :सैकड़ों लोग हुए भाजपा में शामिल , नेताओ ने किया स्वागत

    किशनगंज/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड अंर्तगत प्रसादु जोत बूथ संख्या 27/3 के करीब एक सौ परिवारों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस संबंध में युवा मोर्चा के महासचिव मरीनमय राय ने बताया कि शक्ति केंद्र प्रमुख पलाश राय बूथ अध्यक्ष अरुण गौस्वामी के नेतृत्व में खोरीबाड़ी प्रखंड के अंतगर्त प्रसादु जोत बूथ संख्या 27/ 3 में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर 100 परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया।

    सभी को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया। उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 100 परिवार भाजपा में शामिल हो गए । इस अवसर पर भाजपा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, उपाध्यक्ष दिलीप महतो व महासचिव भवेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • देश :कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम की शुरुआत की ।राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

    देश/डेस्क

    कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ वीडियो संदेश जारी कर लोगों से इस अभियान में जुड़ने हेतु अपील की है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहां की भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा।

    भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।मालूम हो कि राजस्थान में जारी गतिरोध के खिलाफ कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दे रही है ।जारी वीडियो संदेश में कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में भी भाजपा सरकार गिराना चाहती है । वहीं पार्टी ने लोगो से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है ।

  • देश: भाजपा ने राहुल गांधी को लिया निशाने पर ,प्रकाश जावड़ेकर ने 6 महीने के कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनवाया

    देश/डेस्क

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के बीच कई मुद्दों पर केंद्र की आलोचना के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है ।  श्री जावेडकर ने कहा कि  राहुल गांधी रोजाना ट्वीट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी में सिमट जाएगी, जो केवल ट्वीट करती है। एक के बाद एक इस बात का सबूत है कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है।

    एक रिजेक्टेड पार्टी केंद्र पर हर तरह से हमला करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वह पिछले छह महीनों में राहुल गांधी की उपलब्धियां बताएंगे।

    शाहीन बाग और फरवरी में दंगे, मार्च में सिंधिया और मप्र सरकार को हारने, अप्रैल में मजदूरों को उकसाने, मई में ऐतिहासिक चुनावी हार की 6 वीं वर्षगांठ, जून में चीन की वकालत और जुलाई में पार्टी में विध्वंस राजस्थान कांड है।

    मालूम हो  कि इससे पूर्व लगातार राहुल गांधी सरकार को कोरोना एवं चीन के मुद्दे पर तंज कसते रहे हैं और वीडियो जारी कर भी राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है जिसके बाद अब भाजपा ने भी कैलेंडर वार आरंभ कर दिया है ।

  • भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ नेताओ ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक । चीनी सामानों के बहिष्कार करने का किया गया अपील

    किशनगंज/ देवाशीष चटर्जी


    सोमवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला मंत्री कुमार अमित ,भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ,मंत्री सागर कुमार युवा कार्यकर्ता सुमित कुमार एवं नितेश राय ,शुभम सिन्हाआदि कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया एवम क्षेत्रों के लोगों की समस्या का जानकारी ली।

    जिला संयोजक राजीव कुमार सिन्हा ने आश्वाशन देते हुए आमजनों से कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा। वहीं जानकारी देते हुए जिला संयोजक राजीव सिन्हा ने यह भी कहा कि जिस तरह केंद्र में एनडीए की सरकार है उसी तरह अगर बिहार में भी एनडीए की सरकार हो तो विकास के कार्यो बहुत ज्यादा गति मिल सकेगी।


    वहीं युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुमार अमित ने कहा कि इस बार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घर-घर मे जा-जाकर एनडीए की सरकार को मजबुत बनाने के लिए आमजनो को जनजागरूक करने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा।
    इसी दौरान नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल सिन्हा ने आमजनो के बीच पत्रक बांटकर मोदी सरकार 2.0 के उपलब्धियों को बताया एवं चीनी सामानों के बहिष्कार करने की भी बात कही।

  • चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी । भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    टेढागाछ भारत-चीन के गलवान घाटी सीमा पर चीन के द्वारा कायरता पूर्ण भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 20 सैनिक शहीद हो गए थे इस कारण टेढागाछ के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार साह ने कहा कि चीन से बदला लेने व चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील लोगों से की इस अवसर पर युवाओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भाजयुमो कार्यकर्ता के द्वारा पुतला दहन किया गया।

    भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टेढागाछ विवेक कुमार साह ने बताया कि चीन द्वारा बार-बार भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया जा रहा है चीन की फितरत रही है कि उसने हमेशा पीठ पर वार किया है। चीन के राष्ट्रपति के पुतला दहन के मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार साह की अगुवाई में कालपीर पंचायत के भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजीव दास, सुबोध दास, अभिषेक दास, राजा साह, पंकज मल्लिक, शुभम शाह, अभिजीत, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी इनके रवैया को लेकर विरोध जताया।

  • भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    किशनगंज/ठाकुरगंज


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल की प्रथम वर्ष के सफल उपलब्धियों के पत्र को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा ठाकुरगंज में जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया।जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अनन्त गोस्वामी ने कहा कि भाजपा जनसंपर्क अभियान 11 जून से देश भर में चल रहा है।

    जिसे ठाकुरगंज में आज भिम्बालिश चौक फ़ाराबारी ब्लॉक रोड में चलाया गया।जिसमें दुकानदार व आम जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी के एक वर्ष के विकास कार्यो की उपलब्धियों की पत्रक को बाटा गया।मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह सपन भट्टाचार्य भाजपा कार्यकर्ता शिवजी प्रसाद आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा नेता अमित सिन्हा ने दी ।

  • नेपाल से सांस्कृतिक रिश्ते ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक रिश्ते भी -राजनाथ सिंह

    देश/डेस्क

    भारत-नेपाल का रिश्ता ‘रोटी-बेटी’ का है। दुनिया की कोई भी ताकत इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकती – राजनाथ सिंह उक्त बातें सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखण्ड के लोगों से जनसंवाद रैली के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं साथ ही कहा कि नेपाल से आत्मिक ही नहीं धार्मिक भावनाए भी जुड़ी हुई हैं ।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि में

    विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि भारतीयों के मन में कभी भी नेपाल को लेकर किसी भी प्रकार की कटुता पैदा हो ही नहीं सकती है।इतना गहरा संबंध हमारे साथ नेपाल का है। हम मिल बैठकर इन सब समस्याओं का समाधान करेंगे ।हमारे यहां गोरखा रेजिमेंट ने समय समय पर अपने शौर्य का परिचय दिया है। उस रेजिमेंट का उद्घोष है कि “जय महाकाली आयो री गोरखाली”। महाकाली तो कलकत्ता, कामाख्या और विंध्यांचल में विद्यमान हैं। तो कैसे भारत और नेपाल का रिश्ता टूट सकता है । श्री सिंह ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की दूरी कम होने सहित भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी जिक्र किया

  • पीएम मोदी ने आईसीसी के 95 वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

    देश/डेस्क

    95 वर्ष से निरंतर देश की सेवा करना, किसी भी संस्था या संगठन के लिए अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है।ICC ने पूर्वी भारत और North East के Development में जो contribution दिया है, विशेषकर वहां की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को, वो भी ऐतिहासिक है ।

    प्रधान मंत्री श्री नरेन्द मोदी ने उक्त बाते गुरुवार को आईसीसी के वर्षगांठ पर कहीं साथ ही कहा कि ICC ने 1925 में अपने गठन के बाद से आज़ादी की लड़ाई को देखा है, भीषण अकाल और अन्न संकटों को देखा है और भारत की Growth Trajectory का भी आप हिस्सा रहे हैं।अब इस बार की ये AGM एक ऐसे समय में हो रही है, जब हमारा देश Multiple Challenges को Challenge कर रहा है ।

    पीएम ने अपने संबोधन में कहा कभी-कभी समय भी हमें परखता है, हमारी परीक्षा लेता है।कई बार अनेक कठिनाइयां, अनेक कसौटियां एक साथ आती हैं।लेकिन हमने ये भी अनुभव किया है कि इस तरह की कसौटी में हमारा कृतित्व, उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी लेकर आता है ।

    पीएम ने कहा कि ये हमारी एकजुटता,ये एक साथ मिलकर बड़ी से बड़ी आपदा का सामना करना,ये हमारी संकल्पशक्ति,ये हमारी इच्छाशक्ति,हमारी बहुत बड़ी ताकत  है, एक राष्ट्र के रूप में हमारी बहुत बड़ी ताकत है।मुसीबत की दवाई मजबूती है ।

    पीएम ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा एक बहुत बड़ी वजह रही है कि बीते 5-6 वर्षों में, देश की नीति और रीति में भारत की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है।अब कोरोना क्राइसिस ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है।इसी सबक से निकला है ।पीएम ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा एमएसएमई सहित अन्य दर्जनों योजनाओं पर भी आईसीसी सदस्यों को अवगत करवाया ।

  • भाजपा नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।

    केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता ।

    किशनगंज/संवादाता

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से जन संपर्क अभियान का शुभारंभ कर दिया है ।मालूम हो कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल के निर्देश पर किशनगंज विधान सभा क्षेत्र के धरमगंज से जन संपर्क अभियान की शुरुआत की गई ।भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार के एक वर्ष की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है ।

    भाजपा जिला महामंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले एक साल में धारा 370 , किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य दर्जनों योजनाएं देश के नागरिकों के हित में लागू किए गए है ।वहीं भाजपा नेता जय किशन प्रसाद ने कहा कि सालो से लटके श्री राम जन्मभूमि विवाद का कोर्ट में फैसला हुआ और जल्द ही मंदिर निर्माण आरंभ हो जाएगा जो की करोड़ों हिन्दुओं के आस्था से जुड़ा हुआ मामला था । मालूम हो कि विधान सभा प्रभारी श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है और जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र में यह संपर्क अभियान चलाया जाएगा ।इस मौके पर कमलेश शर्मा ,लखवीर कौर ,आशा कुमारी ,रमाकांत मंडल ,राकेश मंडल सहित अन्य दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।