Tag: बैठक

  • सीमा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए की गई बैठक

    प्रस्तावित योजनाओ का प्राक्कलन यथाशीघ्र तैयार करने का दिया गया निर्देश

    किशनगंज/संवादाता

    शुक्रवार  को डॉ० आदित्य प्रकाश जिला पदाधिकारी किशनगंज द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक की कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक आहूत की गई साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे प्रखंडों यथा ठाकुरगंज, दिघलबैंक तथा टेढ़ागाछ के बीडीओ तथा अंचलाधिकारियों  को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    बैठक में मौजूद स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंताओं को भी प्रस्तावित योजनाओं का प्राक्कलन यथाशीघ्र तैयार करने का निदेश दिया गया। अपर समाहर्ता किशनगंज तथा जिला योजना पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

  • सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास हेतु की गई बैठक

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    टेढागाछ प्रखड कार्यालय में बुधवार को सीमावर्ती इलाके के विकास को लेकर किशनगंज योजना पदाधिकारी अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीमावर्ती पंचायत के मुखिया एवं कनीय अभियंता बैठक शामिल हुए।और सीमावर्ती इलाके को लेकर क्या आवश्यकता है उसकी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

    इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी अमरनाथ तिवारी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए इन इलाकों की आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही वहां कई तरह की सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इसमें सड़क, पुल-पुलिया, शौचालय, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी ,बहुमंजिला भवन आदि के निर्माण के साथ ही पेयजल व बिजली की भी मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।

    बैठक में योजना पदाधिकारी ने सीमा से सटे इलाकों की जर्जर सड़कों व पुल-पुलियों के भौतिक स्वरूप की जानकारी मांगी।और खुद फतेहपुर जाकर निरीक्षण किया।मौके पर बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,कनीय अभियंता,सौभिक बासकी,फत्तेहपूर मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह , भोरहा पंचायत के मुखिया जगदीश प्रसाद साह,धवेली पंचायत के मुखिया नजाम उद्दीन ने बैठक में भाग लिया।

  • गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करवाए जाए कार्य – प्रमुख

    किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


    बुधवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर नियाजी की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिव,वार्ड सदस्यों, एवम मुखिया के साथ एक बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर ने सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों से मनरेगा योजना,सात निश्चय योजना,15वी वित्त आयोग योजना एवम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चल रहे अन्य योजनाओं से सम्बंधित मामलों पर विस्तार से समीक्षा किये।

    वहीं समीक्षा के दौरान प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर के द्वारा सभी पंचायत सचिव,वार्ड सदस्यों एवम मुखिया को योजनाओं के कार्य सम्बंधित कई अहम दिशा निर्देश भी दिए गए एवं जल्द ही योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण तरिके से पूरी करने की बात भी कही।मौके पर प्रखंड प्रमुख नेहाल अख्तर,प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,अंचलाधिकारी कौसर इमाम,सभी पंचायत सचिव,वार्ड सदस्य एवम मुखिया मौजूद रहे।

  • सर्वदलीय बैठक जारी ! 20 पार्टियों के नेता चीन मुद्दे पर बुलाई बैठक में हुए सामिल ।सोनिया गांधी ने सरकार से पूछे कई सवाल

    देश/डेस्क

    भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी विवाद और हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के 20 जवानों को लेकर देशभर में जमकर गुस्सा है. इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में करीब 20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस बैठक में भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा हालात पर चर्चा हुई ।

    बैठक में सर्वप्रथम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को ताज़ा हालात की जानकारी दी और कहा सेना पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति से निपटने में सक्षम है ।

    वहीं सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि यह बैठक पहले बुलानी चाहिए थी साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है और सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों का वो समर्थन करती है । लेकिन जब पहली बार 5 जून को चीन ने घुसपैठ की कोशिश की उसके बाद बैठक बुलानी चाहिए थी ।

    सूत्रों के मुताबिक  बैठक में एनसीपी प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि सैनिकों ने हथियार उठाए या नहीं इसका फैसला अंतरराष्ट्रीय समझौतों से होता है और हमें ऐसे संवेदनशील मामलों का सम्मान करने की जरूरत है।

  • भारत ने Co-operative Federalism का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया -पीएम

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के अलग अलग राज्यो के मुख्य मंत्री एवं राज्यपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और कोरोना महामारी से उपजे हालात पर चर्चा की साथ ही आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए उस पर भी विचार विमर्श किया है

    पीएम श्री मोदी ने कहा कि भविष्य में जब कभी भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अध्ययन होगा, तो ये दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस दौरान हमने साथ मिलकर काम किया, Co-operative Federalism का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया ।पीएम ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स, हेल्थ के जानकार, लॉकडाउन और भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए अनुशासन की आज चर्चा कर रहे हैं।


    आज भारत में रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से ऊपर है। 
    आज भारत दुनिया के उन देशों में अग्रणी है जहां कोरोना संक्रमित मरीज़ों का जीवन बच रहा है साथ ही कहा कि हमें हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे, उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे, और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे वहीं कहा कि हमारे यहां जो smaller factories हैं उन्हें guidance की, Hand-Holding की बड़ी जरूरत है। पीएम ने कहा कि


    मुझे पता है आपके नेतृत्व में इस दिशा में काफी काम हो रहा है।
    Trade और Industry अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ सकें, इसके लिए Value Chains पर भी हमें मिलकर काम करना होगा । पीएम ने स्थानीय उत्पाद को कैसे बाज़ार में अच्छा स्थान दिलवाया जाए ताकि किसानों और उद्यमियों को लाभ मिले उसपर भी चर्चा की है ।