Tag: बिहार

  • जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने अधिकारियों के साथ की मुलाकात ।समस्याओं से करवाया अवगत

    जिला पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओ से मिलकर विधायक ने की अलग अलग मुद्दों पर चर्चा

    किशनगंज/राजेश दुबे

     कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने आज जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश से उनके कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से डेरामारी पीएसएस के लिए जमीन अधिग्रहण  , किशनगंज जिले में पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ करना सामिल है । श्री आलम ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन चार 50 बिस्तर छात्रावास का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने एवं महादेवदिघी चौक से अवैध अतिक्रमण हटाना व पिछला पंचायत के बरारो में कब्रिस्तान विवाद का निपटारा करते हुए कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य पूर्ण करने को लेकर  अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की ।

    विधायक  श्री आलम ने बताया की  जिला पदाधिकारी ने सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं बताया कि डेरामारी PSS पहले से ही स्वीकृत जमीन अधिग्रहण नहीं होने कारण निर्माण कार्य चालू नहीं हो सका है एक सप्ताह के अन्दर जमीन अधिग्रहण करके PSS निर्माण कार्य चालू कर दिया जायेगा।

    विधायक श्री आलम ने बताया की सरकार द्वारा  17 पंचायत भवन को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है एवं बहुत जल्द पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य चालू कर दिया जायेगा साथ ही कहा कि  विधानसभा क्षेत्र के +2 हाई स्कूल बिशनपुर, +2 किसान उच्च विधालय सिंघाड़ी-पोखरिया, +2 कारकुन लाल उच्च विधालय अलता, +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सोन्था के निर्माण कार्य तेजी करके पूर्ण कराना उनका लक्ष्य है ।

    विधायक श्री आलम एसडीएम शाहनवाज़ अहमद नियाजी के अनुमंडल कार्यालय में पहुंच कर जिले में जितने भी नए राशन कार्ड बने हैं उसकी भी जानकारी ली और कहा किबहुत जल्द नया राशनकार्ड पंचायत स्तर पर वितरण कर दिया जाएगा।

    साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी श्री कुमार आशीष से मिलकर कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम विधि व्यवस्था को लेकर शांति बहाल पर भी चर्चा उन्होंने की है एवं कई मामलो से अवगत करवाया है ।इस मौके पर उनके साथ  प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, मास्टर अरशद आलम मौजूद रहे ।विधायक श्री आलम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई ।

  • राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केक काट कर मनाया जन्मदिन

    पटना/डेस्क

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची में रंग बिरंगा केक काट कर अपना 73 वा जन्मदिन मनाया ।इस मौके पर उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे है सब को यही से खिला देते है ।

    दरअसल बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केक के जरिए यह संदेश दे दिया की वो कार्यकर्ताओं की चिंता करते है । मालूम हो कि तेजस्वी यादव इस बार उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे है । इधर पटना में उनके आवास के सामने सन्नाटा ही दिखा । एक दौर था जब उनके जन्म दिन पर पूरा पटना झूम उठता था ।

  • कांग्रेस नेताओं ने पोस्टकार्ड अभियान चला कर वर्चुअल रैली का किया विरोध ।

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज युवा कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा के गृहमंत्री मंत्री अमित शाह के विरोध में वर्चुअल डिजटल रैली के खिलाफ किशनगंज विधानसभा अंतर्गत पोठिया प्रखंड के कांग्रेस ऑफिस में सांकेतिक विरोध प्रर्दशन के साथ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो सरफराज ख़ान रिंकु के अध्यक्षता में युवा कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा महामारी के दौरान देश वाशियो के साथ घिनौना मज़ाक कर रही है । भाजपा सरकार सभी मामले में फेल है ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के लोकप्रिय सांसद डाॅ मौहम्मद जावेद आजाद साहब साहब मौजुद होकर युवाओं का होंसला बढाया .इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इनामुल साहब . सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अफ़जल हुसैन . आबिदा भाई . बदरूल आलम .किशनगंज विधानसभा अध्यक्ष शंभु यादव .कामरान खान . सद्दाम हुसैन .सैदुल.रहमान. पुर्व प्रमुख अजमल अख्तर.साहब..अबदुल खालिक. साहब .अहसान हसन.भुट्टु भाई .मुख्तार भाई सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

  • गरीबों को खाना खिला कर मनाया गया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन

    किशनगंज/संवादाता

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्म दिवस के मौके पर आज किशनगंज के राजद कार्यकर्ताओ ने केक काटकर नही वल्कि अस्पताल में मरीज़ो के बीच फल दूध और गरीब असहायों के बीच भोजन बांटकर किया। किशनगंज के सदर अस्पताल में युवा राजद के कार्यकर्त्ताओ के द्वारा महिला वार्ड में मरीजों के बीच फल और दूध वितरण किया गया,तो वही जिले के सातों प्रखंडो में भी राजद के नेताओ ने गरीबों के बीच भोजन बांटा।

    चुनावी मौसम में बिहार के मतदाताओं के दिलों में राज करने के उद्देश्य से लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राजद परिवार को अब गरीब याद आ रही है,और आज के दिन को गरीब दिवस के रूप में मना रही है।

    वही राजद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से गरीबो को खाने के लाले पड़ गए है,जिसके लिए गरीबो के बीच पूरे बिहार में खाना बांटा जा रहा है।सरवर आलम,जिला अध्यक्ष राजद, शम्स इम्तियाज ,युवा अध्यक्ष राजद,उस्मान गनी राजद नेता ,युवा राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार पप्पू ,राजद नेता देवेन यादव सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे ।

  • भाजपा नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।

    केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता ।

    किशनगंज/संवादाता

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से जन संपर्क अभियान का शुभारंभ कर दिया है ।मालूम हो कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल के निर्देश पर किशनगंज विधान सभा क्षेत्र के धरमगंज से जन संपर्क अभियान की शुरुआत की गई ।भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार के एक वर्ष की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है ।

    भाजपा जिला महामंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले एक साल में धारा 370 , किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य दर्जनों योजनाएं देश के नागरिकों के हित में लागू किए गए है ।वहीं भाजपा नेता जय किशन प्रसाद ने कहा कि सालो से लटके श्री राम जन्मभूमि विवाद का कोर्ट में फैसला हुआ और जल्द ही मंदिर निर्माण आरंभ हो जाएगा जो की करोड़ों हिन्दुओं के आस्था से जुड़ा हुआ मामला था । मालूम हो कि विधान सभा प्रभारी श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है और जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र में यह संपर्क अभियान चलाया जाएगा ।इस मौके पर कमलेश शर्मा ,लखवीर कौर ,आशा कुमारी ,रमाकांत मंडल ,राकेश मंडल सहित अन्य दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

  • वार्ड पार्षद ने मास्क और साबुन किया वितरित।

    किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


    कोविड 19जैसी भयानक महामारी को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार के दिन नगर वार्ड पार्षद संजय भारती ने वार्ड संख्या 11 के लोगों के बीच मास्क एवम साबुन वितरण करने का कार्य किया।ताकि आमजन इस भयानक महामारी की प्रकोप में आने से बच सके एवम खुद को सुरक्षित रख सके।वहीं नगर वार्ड पार्षद संजय भारती ने आमजनो को जन-जागरूक करते हुए कहा गया की सभी लोग सोशल डिस्टेन्स का पूर्णतः ख्याल रखें एवम बेवजह घरों से न निकले ताकि फैल रही इस भयानक महामारी के प्रकोप से बच सके।


    वहीं स्थानीय ग्रामीणों से वार्ड पार्षद संजय भारती ने यह भी कहा कि जल्द ही पूरे वार्ड को पुनः सेनेटाइज करने का कार्य किया जायेगा ताकि आमजन सुरक्षित रह सके।
    वहीं बाहर से आने वाले परवाशी मजदूरों को भी अपील करते हुए कहा गया कि सभी लोग अपना स्वास्थ्य सम्बंधित जांच लगातार अस्पताल जाकर करवाते रहे एवम स्वास्थ्य सम्बंधित अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरन्त इसकी सूचना स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों एवम प्रशाशन को दे ताकि समय रहते इस भयानक महामारी को रोका जा सके।

  • सांसद ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं से करवाया अवगत

    किशनगंज / संवाददाता

    किशनगंज कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद ने जिलाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश से उनके कार्यालय में मिलकर जिले की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की

    सांसद श्री आजाद ने राष्ट्रीय राजमार्ग में बहादुरगंज मोड़ के समीप सड़क की दयनीय हालत,नेशनल हाईवे 31 में पूरब की ओर सर्विस और नाला निर्माण, नगर परिषद के पश्चिम पाली से पुलिस लाईन तक नाला निर्माण, रमजान नदी अतिक्रमण, बस स्टैंड के समीप ब्रेकर, प्रवासी मजदूरों के मामले से डीएम को अवगत करवाया और समस्याओं के समाधान हेतु करवाई करने के बात कही है ।

  • लालू यादव के जन्मदिन पर बेटे तेजस्वी ने लिखा बिहार वाशियो को पत्र

    पटना/डेस्क

    बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने पिता का जन्मदिन मनाने के बाद एक पत्र लिखा है ।यह पूरा पत्र आप पाठको के लिए उपलब्ध है ।

    प्रिय बिहारवासियों,

    आज पिता जी से उनके अवतरण दिवस पर मिलने राँची आया हूँ। उनके जन्मदिवस पर अलग-अलग तरह के भाव मन में आ रहें हैं। मन थोड़ा व्यथित है कि वो हमसे दूर अकेले संघर्ष कर रहें है, और थोड़ा सशक्त भी क्यूंकि उनका जन्मदिन मुझे और अधिक प्रेरणा देता है उनकी तरह ही मुखरता से गरीब, गुरबों, शोषित, पीड़ित, उपेक्षित और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ूँ।

    अपने पिता के जीवन की यात्रा पर जब भी नज़र डालता हूँ , ऐसा लगता है क्या अद्भुत और बिरला जज्बा लिए हैं। आदरणीय लालू जी, ऊंच-नीच के विरुद्ध लड़ाई लड़े, बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को ख़त्म किया। गरीब के हक़ का झंडा बुलंद किया और चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

    विषम हालात अच्छे-अच्छों को तोड़ देते हैं, षड़यंत्र व समर्पण करने को मजबूर कर देते है। वर्षों का दुष्प्रचार इंसान का आत्मविश्वास छीन लेता है लेकिन ये भी अनुकरणीय है कि विषम हालात, अनगिनत षड़यंत्र और लगातार दुष्प्रचार भी लालू जी के हौसले को तोड़ नहीं पाए, उनके सिद्धांतों को झुका नहीं पाए, जनसेवा के लिए समर्पित उनके क़दमों को रोक नहीं पाए अपितु उनके हौसलों को मजबूत ही किया।

    वो लड़ रहे हैं आज भी, बिना थके , बिना झुके ….. और मुझे गर्व है कि बिहार के लोगों के हक़ के लिए उनकी इस लड़ाई में मैं भी भागी बना हूँ, इसलिए आज उनके जन्मदिन पर में यह प्रण लेता हूँ कि बिहार के युवाओं और गरीबों को हर हालत में न्याय दिला कर रहूँगा। बस ….. बहुत हो चुका जातिवाद, सम्प्रदायवाद, बहुत हो चुकी चुकी बीमारी के दौरान फैली अव्यवस्था से मौतें, बहुत देख ली गरीब ने रोटी की भूख, बहुत रह लिया हमारा युवा बेरोजगार, बहुत सह लिया हमारे भाइयो ने, उनके परिवारों ने पलायन का दर्द, कुशासन ने छिन ली बहुत जानें, सड़कों पर बहुत बेहाल हो चुका बिहारी ….. सरकार ने 15 साल राज करते-करते बहुत ठीकरा फोड़ लिया दूसरों पर….. अब और नहीं होने दूंगा ….. भुखमरी से, अपराध से, अव्यवस्था से , अन्याय से अब जान नहीं खोने दूंगा।

    आज पिता जी के 73वें जन्मदिन पर हम कम से कम 73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे, उनके माथे से चिंता हटाएंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलाएंगे।

    लालू जी की प्रेरणा से जो कदम बिहार की सेवा के लिए चल पड़े हैं …. वो कदम रुकेंगे नहीं, कभी थकेंगे नहीं

    तेजस्वी यादव

  • बैंक कर्मी दहेज उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार ।

    किशनगंज /संवाददाता


    छपरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पिता पुत्र सहित मां को गिरफ्तार किया है ।मालूम हो किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के हलीम चौक से पिता पुत्र और मां की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस सभी को अपने साथ ले गई ।

    जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक मनोज एसबीआई  बंगाल में मैनेजर है एवं अन्य में पिता नारायण साह, सावित्री देवी को गिरफ्तार पुलिस द्वारा छपरा ले जाया गया है ।

    पीड़िता के भाई शैलेन्द्र ने बताया कि छपरा में 7 जनवरी को दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया था । पुलिस ने थाना कांड संख्या 94/2020 दर्ज कर जांच में जुट गई थी और अब सभी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है ।