Tag: बधाई

  • देश :कृषि विधेयक पारित होने पर पीएम ने दी बधाई ,कहा विधेयक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और उनके लिए अधिक समृद्धि सुनिश्चित करेंगे

    देश/एजेंसी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में कृषि संबंधित विधेयकों के पारित होने को भारतीय कृषि के इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए किसानों को बधाई दी है।


    इस सबंध में कई ट्वीट करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, “भारतीय कृषि के इतिहास का यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। संसद में कृषि संबंधित विधेयकों के पारित होने पर हमारे मेहनती किसानों को बधाई! इससे न केवल कृषि क्षेत्र का कायाकल्प होगा बल्कि करोड़ों किसानों का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित होगा।”


     “दशकों से भारतीय किसान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करने के लिए विवश रहे और बिचौलियों के हाथों परेशान होते रहे। संसद द्वारा पारित विधेयक किसानों को ऐसी विपत्तियों से मुक्त कराएंगे। ये विधेयक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और उनके लिए अधिक समृद्धि सुनिश्चित करेंगे।”


    “हमारे कृषि क्षेत्र में ऐसे नवीनतम तकनीक की सख्त जरूरत है जो मेहनती किसानों की सहायता कर सके। इन विधेयकों के पारित होने के साथ ही हमारे किसानों के लिए भविष्य की आधुनिक तकनीक तक पहुंच आसान हो जाएगी। इससे उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जिसके बेहतर परिणाम होंगे। यह एक स्वागत योग्य कदम है।”


    “मैं पहले भी कह चुका हूं और आज फिर से कह रहा हूं,“न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम उनकी मदद करने और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ”

  • बिहार :युवा पत्रकार अमलेश झा बने प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के प्रमंडलीय अध्यक्ष

    नंदन कुमार मंडल, पिपरा (सुपौल)।

    पिपरा (सुपौल) : प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह की अनुशंसा के आलोक में युवा पत्रकार अमलेश कुमार झा को कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है।


    श्री झा के प्रमंडलीय अध्यक्ष बनने पर प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल से जुड़े पत्रकारों ने हर्ष का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है।

    यहां बता दें कि श्री झा न्यूज लेमनचूस , आंदोलन न्यूज, दैनिक आर्यावर्त आदि से जुड़े हुए हैं।


    वे सुपौल जिले के वीणा बभंनगामा के रहने वाले हैं।

  • देश :पीएम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने वाले शहरों को दी बधाई

    देश/डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2020’ में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले शहरों को बधाई दी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सभी शहरों को बधाई। अन्य शहर भी स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में अपने प्रयासों को और तेज करने के लिए प्रेरित हों।

    इस तरह की प्रतिस्पर्धात्मक भावना से स्वच्छ भारत मिशन को नया बल मिलता है और लाखों लोग लाभान्वित होते हैं।’’

  • बिहार : एमजीएम नर्सिंग स्कूल की 150 छात्राओं को मिली सरकारी नौकरी , डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

    राजेश दुबे

    किशनगंज एमजीएम नर्सिंग कॉलेज से उत्तीर्ण 150 छात्राओं की राज्य के अलग अलग जिलों में बहाली हुई है ।जिसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह बीजेपी विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

    श्री जायसवाल ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है कि माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ,किशनगंज  में  GNM  A ग्रेड नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई जो माता गुजरी नर्सिंग स्कूल में हो रही है कि 90 % लड़कियाँ जो गरीब एबं मध्यम बर्ग घर से आती हैं का चयन हुआ है ।

    श्री जायसवाल ने कहा कि सभी छात्राएं  पुर्णिया – अररिया – किशनगंज की निवासी हैं । श्री जायसवाल ने कहा कि  बिहार सरकार में करीब 150 लड़कियों को नौकरी 44 हजार 900 रुपये शुरूआती बेतन पर मिली।

    सीमांचल के लड़कियों के सशक्तिकरण में मेरे द्वारा यह एक छोटा से प्रयास है ।मालूम हो कि बिहार तकनीकी चयन आयोग द्वारा चयनित कुल 4997 ग्रेड – A नर्सों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा  नियुक्ति की गई है जिससे  राज्य के अस्पतालों में नर्सिंग सेवाओं को ना सिर्फ  ताकत मिलेगी बल्कि   स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी । 

  • देश :किशनगंज के प्रोफेसर सजल प्रसाद हुए महाराष्ट्र की ’21वीं सदी के 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकार’ की सूची में चयनित  । जिलेवासियों में हर्ष

    डेस्क /न्यूज लेमनचूस 

    ♀ श्रेष्ठ व्यंग्यकारों में बिहार के तीन व्यंगकार को किया गया शामिल

    सजल प्रसाद, मेधा झा एवं राजेन्द्र राज का हुआ चयन♂

    21 वीं सदी के 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकार विषयक मेगा योजना

    ♂ गाँधी जयंती पर दिल्ली में होगा संचयन का लोकार्पण


    प्रलेक प्रकाशन समूह, मुम्बई, महाराष्ट्र की ’21वीं सदी के 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकार’ विषयक मेगा योजना में बिहार के तीन व्यंग्यकार चयनित हुए हैं।मालूम हो कि किशनगंज के प्रोफेसर सजल प्रसाद, मेधा झा और राजेंद्र राज को चयनित किया गया है । जिसकी सूचना जब जिले वासियों को मिली उसके बाद जिले वासियों की खुशी का ठिकाना नहीं है ।

    प्रकाशन समूह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकारों में देश के अलावा विदेशों के हिंदी व्यंग्यकार भी शामिल हैं। प्रलेक प्रकाशन समूह के निदेशक जितेंद्र पात्रो ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसी जुलाई, 2020 में पहले उत्कृष्ट व्यंग्य-रचनाओं के आधार पर 101 व्यंग्यकारों के चयन की योजना बनाई गई थी, लेकिन देश और विदेश के सक्रिय और श्रेष्ठ व्यंग्यकारों ने अपनी रचनाधर्मिता का परिचय देते हुए जो उत्साह दिखाया उससे अब यह योजना 101 से 131 की हो चुकी है।

    महज एक महीने के अंतराल में लगभग देश और दुनिया से 200 व्यंग्यकारों की रचनाओं का मिलना, उन्हें पढ़ना, उन्हें साहित्य के प्रयोजन पर कसना – यह किसी रोमांचक कार्य से कम नहीं रहा। श्री पात्रों ने बताया कि प्रथमतः प्राप्त 175 रचनाओं में से 101 छाँटना आसान काम नहीं था, क्योंकि सभी रचनाएँ अपनी-अपनी शक्ति से श्रेष्ठ थीं।

    फिर बाद में 25 रचनाएं और मिल गईं।इसलिए देश के व्यंग्यकारों के अतिउत्साह को देखते हुए इस योजना में अब 131 व्यंग्यकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है, ताकि संचयन अधिकाधिक प्रतिनिधित्व का बन सके।

    जितेंद्र पात्रो ने यह भी बताया कि शेष व्यंग्यकारों की रचनाओं को प्रकाशन के अनुकूल नहीं पाया गया। लेकिन, वाकई में चयन किसी युद्ध से कम नहीं रहा।इस योजना को साकार रूप देने में सर्वाधिक सक्रिय व चर्चित व्यंग्यकार डॉ. लालित्य ललित व वरिष्ठ व्यंग्यकार व व्यंग्य-समालोचक डॉ. राजेश कुमार ने दिन-रात एक करके भारतीय पाठकों व अंतरराष्ट्रीय पाठक जगत के लिए उम्दा, बेहतरीन, व सार्थक व्यंग्य संचयन प्रस्तुत किया है।इस बेहतरीन योजना को अमली जामा पहनाने का दृढ़ संकल्प करने वाले श्री पात्रो ने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट में देश के साथ विदेशों के भी व्यंग्यकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा व न्यूजीलैंड के व्यंग्यकार भी शामिल है।

    भारत के प्रदेशों के चयनित व्यंग्यकारों का लेखा-जोखा बताते हुए श्री जितेंद्र पात्रो ने बताया कि इस संचयन में मध्य प्रदेश से 36, उत्तर प्रदेश से 22, राजस्थान से 16, राजधानी दिल्ली से 12, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से 10-10, उत्तराखंड से 4, हिमाचल प्रदेश और बिहार से 3-3, पंजाब और झारखंड से 2-2 तथा पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, चंडीगढ़, जम्मू, तमिलनाडु और तेलंगाना से 1-1 व्यंग्यकार सम्मिलित किए गए हैं। इसके साथ ही कनाडा से 3 तथा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से 1-1 व्यंग्यकारों को संचयन में स्थान मिला है।

    संचयन की गुणवत्ता और सार्थकता को रेखांकित करते हुए श्री पात्रो ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व का यह संचयन आगामी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन राजधानी दिल्ली में लोकार्पित किया जाएगा।

    श्री सजल प्रसाद के चयन की सूचना मिलने के बाद जिले में हर्ष का माहौल है और लोग बधाई दे रहे है । बता दे कि किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज में हिंदी के प्राध्यापक श्री सजल प्रसाद कई पत्र पत्रिकाओं में लेखन कार्य कर चुके है और उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हुई है जिन्हे पाठको ने खूब सराहा है ।

  • बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश वाशियो को दी जन्माष्टमी की बधाई

    पटना/संवादाता

    बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश वाशियो को जन्माष्टमी की बधाई दी है और नागरिकों के सुख समृद्धि में राज्य में सामाजिक समरसता कायम रहे उसके लिए प्रार्थना किया है ।

    सीएम ने अपने संदेश में लिखा है कि हर साल अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव लोग पारंपरिक रीति रिवाज से मनाते है साथ ही इस अवसर पर श्री कृष्ण के आदर्शो और उनके कर्मयोग को आत्मसात करने का संकल्प लेते है ।

    सीएम ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व प्रदेश वासियों के जीवन में सामाजिक समरसता,प्रेम और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा साथ ही प्रदेश में खुशहाली आएगी ।

  • प्रधानमंत्री ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र -3 के ‘क्रिटिकल’ होने पर भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी 

    देश/डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के ‘सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल)’ के लिए भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है।


    प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने के लिए हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई! स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 एमडब्‍ल्‍यूई का केएपीपी-3 रिएक्टर ‘मेक इन इंडिया’ का एक गौरवपूर्ण उदाहरण है और इसके साथ ही यह इस तरह की अनगिनत भावी उपलब्धियों में निश्चित तौर पर अग्रणी है।’’