Tag: प्रतियोगिता

  • देश :अखिल भारतीय ऑनलाइन क्विज़ कांटेस्ट का आयोजन 28 को

    देश /डेस्क

    News4all के प्रथम स्थापना दिवस पर अन्य ऑनलाइन कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

    News lemonchoose की सहयोगी है News4All

    देश भर के 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे क्विज़ में भाग

    25 फरवरी तक गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से करना होगा रजिस्ट्रेशन

    28 फरवरी को टीम News4all के द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन क्विज़ कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा । अपने सफलता पूर्वक एक वर्ष तक सेवा देने के उपलक्ष्य में टीम News4all द्वारा यह आयोजन किया गया है ।

    इस आयोजन में टीम News4all का सहयोग करने के लिए कुछ शिक्षण संस्थाएँ आगे आई है । इन शिक्षण संस्थानों में M.D. Classes ( मनीमाजरा, चंडीगढ़ ), Brighten Tutorial ( बिरौल, बिहार ), Complete Social Science ( मधेपुरा, बिहार ), Divine Classes ( पटना, बिहार ) एवं Reet Institute ( सूरजपुर, उ0प्र0 ) शामिल है ।






    इस प्रतियोगिता में 2 समूह बनाया गया है । प्रत्येक समूह में छात्र एवं छात्राओं का अलग अलग उप समूह होगा । कुल मिलाकर चार समूह जिसमे सीनियर (छात्र), सीनियर (छात्रा), जूनियर (छात्र) एवं जूनियर (छात्रा) बनाया जाएगा । प्रत्येक समूह में लगभग 100 प्रतियोगी होंगे । अधिक प्रतियोगी होने पर समूहों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है ।

    सीनियर ग्रुप में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे एवं जूनियर ग्रुप में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे ।

    28 फरवरी को सुबह 10 बजे से कॉन्टेस्ट की शुरूआत की जाएगी । उसी दिन सुबह 9 बजे तक सभी समूहों के लिए अलग अलग व्हाट्सएप्प ग्रुप बना दिया जाएगा एवं उसमें सभी नियम व शर्तों को पुनः समझा दिया जाएगा ।

    सभी समूहों की प्रतियोगिता अलग अलग समय में होगी । प्रथम समूह की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से होगी । सभी प्रतियोगियों के व्हाट्सएप्प नंबर पर समय की सूचना व्यक्तिगत रूप से भी दे दी जाएगी , लेकिन सुबह 10 बजे के समय को ही आधार मानकर प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना है ।

    व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से प्रश्न पूछा जाएगा जिसका उत्तर अधिकतम 3 शब्दों का होगा । ग्रुप में ही तुरंत उस प्रश्न का उत्तर लिखकर भेजना है । प्रत्येक प्रश्न के उत्तर देने के लिए लगभग एक मिनट का समय दिया जाएगा ।






    प्रत्येक समूह में 20 प्रश्न पूछे जाएँगे । इसमें 5 प्रश्न विज्ञान (Science) से 5 प्रश्न सामाजिक विज्ञान (Social Science) से, 5 प्रश्न सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से एवं 5 प्रश्न सामयिकी (Current Affairs) से होगा ।

    गूगल फॉर्म के माध्यम से 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा । असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 9464315417 पर संपर्क किया जा सकता है ।

    रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म लिंक –
    https://forms.gle/4aA63AnB99GXwz4F6






  • देश :नववर्ष विशेष “ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता” का परिणाम घोषित

    चंडीगढ़ /न्यूज़ डेस्क

    नाववर्ष विशेष “ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता” के परिणामों की आज घोषणा कर दी गई । यह प्रतियोगिता News4all एवं चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित की गई थी । चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने परिणाम जारी करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी । उन्होंने कहा कि प्रयासों के कारण ही कोई प्रतिभागी सफल होता है इसलिए असफलताओं को नज़र अंदाज़ करते हुए हमेशा ही सफलता के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ।






    इस प्रतियोगिता में कई प्रतियोगियों द्वारा नियम व शर्तों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण उन्हें प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया गया । नियम व शर्तों के 90 फीसदी पालन करने वाले शीर्ष दस में चुने गए प्रतियोगियों की वीडियो को News4all के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया । 75 फीसदी नियम व शर्तों का पालन करने वाले प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के लिए वैध किया गया ।

    ग्रुप A (12 वर्ष तक) में 37 प्रतियोगियों ने अपनी वीडियो भेजी, जिसमें 24 प्रतियोगीयों की वीडियो को वैध घोषित किया गया । वही ग्रुप B (13 वर्ष एवं अधिक) में मात्र 13 प्रतियोगियों ने अपनी वीडियो भेजी जिसमें 08 प्रतियोगियों की वीडियो को वैध घोषित किया गया ।






    प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के लिए श्रीमती ममता चटर्जी एवं सुश्री शिवानी को चुना गया था । निर्णायकों ने ग्रुप A से शीर्ष 10 का चुनाव कर उसमें से 4 प्रतियोगियों की वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए चुना वहीं ग्रुप B के लिए वैध 08 प्रतियोगियों में से 02 प्रतियोगियों की वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए चुना ।

    सफल प्रतियोगियों की सूची :-

    Group A (Top 10)

    1. विदुषी सक्सेना (09)- चंडीगढ़
    2. प्रज्ञा प्रियरंजन (10)- दानापुर (बिहार)
    3. दिव्यांश (09)- नई दिल्ली
    4. खनक श्रीवास्तव (09)- अररिया (बिहार)
    5. सुखजीत कौर (11)- मोहाली (पंजाब)
    6. राजा कुमार (10)- सहरसा (बिहार)
    7. काव्या (09)- रायबरेली (उ0प्र0)
    8. भव्या आर्या (05)- पूर्णिया (बिहार)
    9. शशांक कर्ण (10)- राजबिराज (नेपाल)
    10. आँचल कुमारी (09)- अररिया (बिहार)

    Group B (वैध 08)

    1. अर्पिता (21)- सुपौल (बिहार)
    2. रेखा सक्सेना (50)- उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)
    3. रमेश कुमार (19)- पटना (बिहार)
    4. अनामिका (20)- लुधियाना (पंजाब)
    5. वैभव (17)- नई दिल्ली
    6. अंशु प्रिया (15)- बिराटनगर (नेपाल)
    7. श्रीकांत झा (16)- समस्तीपुर (बिहार)
    8. तपेश कुमार (23)- जनकपुर (नेपाल)






  • किशनगंज :एसएसबी के स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन ,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    गलगलिया /चंदन मंडल

    भारत नेपाल सीमा पर तैनात स एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनीजोत कैम्प में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया गया. इस स्वच्छता पखवाड़ा समापन के मौके पर दौड़ व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया .

    इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं में प्रथम , दूसरा तथा तृतीय स्थान वाले को एसएसबी द्वारा पुरस्कृत किया गया . इसके साथ ही एसएसबी की ओर से छात्र – छत्राओं को कराटे सिखाए गए. ट्रैनर ने छात्राओं को कराटे सिखाते हुए उनका हौसला बढ़ाया और बताया कि किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है और किस तरह से एसएसबी की मदद लेनी है .

    मुख्य रूप से एसएसबी की कराटे ट्रेनर ने लड़कियां को किस तरह मनचलों को मुंहतोड़ जवाब देंगी. इसके बारे में बताया गया और उनका आत्मबल बढ़ाया. साथ ही छत्राओं का अकेले सुनसान जगह में भी अपनी आत्मरक्षा कैसी करनी यह भी बताया ताकि लड़कियां मुश्किल समय में आत्मरक्षा भी कर सकें. इसकी जानकारी दी गई और ट्रेनर ने छात्राओं को बताया कि कराटे आत्मरक्षा के लिए सिखाया जाता है .

    यह एक कला के साथ स्वयं को सुरक्षित रखने की शक्ति है छात्राओं को बताया गया कि अगर कोई हाथ पकड़ता है या पीछे से अचानक पकड़ता है या आप पर हावी होना चाहता है तो उसे कैसे बचें सहित छात्राओं को विभिन्न तकनीक की जानकारी दी गई .इस मौके पर डी कंपनी कादोमनीजोत कैम्प के इंस्पेक्टर सहित काफी संख्या में एसएसबी जवान व व अन्य उपस्थित थे.

  • किशनगंज : महिला ओपन शतरंज में पलचीन जैन ने मारी बाजी

    किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह

    जिला शतरंज संघ द्वारा मंगलवार की देर शाम अपने जिले के महिला शतरंज खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में विशाल जैन व श्रीमती संध्या जैन की पुत्री तथा स्थानीय सेंट लुइस इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग तीन की छात्रा राष्ट्रीय खिलाड़ी पलचीन जैन ने बाजी मारी।

    जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने इस बात की जानकारी देते हुए आगे कहा कि इन के पश्चात क्रमशः संपूर्णा दास, नरगिस निशा, श्रीमती दिव्या कर्मकार, रिया गुप्ता, कुमारी जिया, प्राची सिंह, सानिया परवीन, भूमि प्रिया, इशिता कुंडू, धान्वी कर्मकार, पूर्वाषा दास, अनन्या कुमारी, जूली निशा एवं अन्य ने जगह बनाई।

    जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक मनीष चंद्र झा एवं विकास पदाधिकारी तथा संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय शंकर दुबे ने पलचीन की सफलता पर अत्यंत हर्ष प्रकट किया।तथा इस बाल खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि किसी ओपन प्रतियोगिता में एक 8 वर्षीय खिलाड़ी का चैंपियन बनना इस बात को सिद्ध करता है कि प्रतिभा के सामने उम्र कोई मायने नहीं रखता है।

    राष्ट्रीय खिलाड़ी पलचीन इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं के विजेता बन चुकी है।और इसका श्रेय निश्चित रूप से इन के कोच कमल कर्मकार को जाता है।जिला शतरंज संघ परिवार के दीप कुमार, शिफा सैयद हाफिज, डॉ. एम. आलम, उमेश अग्रवाल, रवि राय, अविनाश अग्रवाल, डॉक्टर नवाज हसन, डॉ. शैलेंद्र, मिक्की कुमार साह, डॉक्टर सौरभ कुमार, रंजन चक्रवर्ती, शुभाशीष आचार्य, शाहिद रब्बानी, दिग्विजय सिंह, रितेश कुमार मंडल, रूपेश कुमार झा, बारसोई से सोमनाथ पांडे, भवानीगंज से सालीम मंजर कादोगांव से गौतम कुमार सिंह, परेश कुमार सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी तथा शेष खिलाड़ियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

  • किशनगंज :अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता में रित्विक मजूमदार बने चैंपियन

    किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह

    किशनगंज जिला शतरंज संघ द्वारा नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें अपने जिले के 9 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं को शामिल किया गया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में लोहार पट्टी निवासी श्री रंजीत मजूमदार व श्रीमती रोमी दास का पुत्र तथा सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग 3 का छात्र ऋत्विक मजूमदार ने चैंपियन बनने में सफलता पाई।

    इसके अगले स्थानों पर क्रमशः अद्रीजा कुंडू, रुशील झा, रिया गुप्ता, राज आनंद, धान्वी कर्मकार, पलचीन जैन, मेहविश हसन, देवांशु बिहानी, हिमांश जैन एवं अन्य ने जगह बनाई।इस मौके पर एमजीएम के सचिव तथा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जुगल किशोर तोषनीवाल ने कहा कि संघ का उद्देश्य अपने जिले में अधिकाधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जिले के शतरंज खिलाड़ियों के उत्साह उमंग को बनाए रखना है।

    यह संघ अब तक डेढ़ सौ से भी अधिक ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुका है।बहुत जल्द ही यह प्रतियोगिताओं का दोहरा शतक लगाकर अपने प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा।कोरोना-संकट से बचाव के मद्देनजर इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किया गया।मौके पर संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • सिलीगुड़ी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित प्रतियोगिता में विहान आए फर्स्ट

    सिलीगुड़ी /संवादाता

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सिलीगुड़ी ब्राइट एकेडमी द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।विद्यालय द्वारा कोरोना बीमारी को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया । प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चो ने हिस्सा लिया ।

    विद्यालय के निदेशक संदीप घोषाल ने बताया कि छोटे छोटे बच्चो में प्रतिभा का विकास हो इस लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इस प्रतियोगिता में विहान दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया है ।

    वहीं अन्य बच्चो ने भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी साज सज्जा से सभी का दिल जीत लिया है ।

  • देश : “स्वर सम्मान प्रतियोगिता” 2020 का परिणाम घोषित

    अमित वर्मा

    कायस्थ सभा, चंडीगढ़ एवं मीडिया एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “स्वर सम्मान प्रतियोगिता” – 2020 के परिणामों की आज घोषणा कर दी गई । इस प्रतियोगिता में भारत के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया ।

    जहाँ ग्रुप A में 47 प्रतियोगियों ने भाग लिया वहीं ग्रुप B में 39 प्रतियोगियों ने भाग लिया ।

    आज प्रतियोगिता परिणाम जारी करते हुए कायस्थ सभा की अध्यक्षा श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएँ दी । साथ ही जो प्रतियोगी शीर्ष दस में अपना स्थान नहीं बना पाए उन प्रतियोगियों को उन्होनें विशेष रूप से प्रयासरत रहने के लिए कहा ।

    इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सहरसा (बिहार) के प्रसिद्ध मीरा मिलन संगीत महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक सह अधिकृत परीक्षक (प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद) श्री मुकेश मिलन ने निभाई । उहोंने बताया कि प्रतियोगियों की उम्र, सुर, लय, शब्द, उच्चारण आदि कई बातों पर ध्यान देते हुए शीर्ष 10 का चयन किया गया है । आगे उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगियों का प्रयास सराहनीय है । प्रयास करते रहने से सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है इसलिए जिन प्रतियोगियों ने शीर्ष में स्थान नहीं बनाया है, उन्हें प्रयास करते रहना चाहिए ।

    मीडिया एजेंसी के श्री अमित वर्मा ने समस्त टीम एवं सभी प्रतियोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी टीम भविष्य में और भी कई तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित करती रहेगी । “स्वर सम्मान प्रतियोगिता” – 2020 के शीर्ष 10 प्रतियोगियों की सूची निम्नलिखित हैं :-

    ग्रुप A (आयु 15 वर्ष तक के लिए)

    1. गर्विता श्रीवास्तव (13 वर्ष), जीरकपुर (पंजाब)
    2. विदुषी सक्सेना (8 वर्ष), चंडीगढ़
    3. चित्रांश (7 वर्ष), लखनऊ (उ0प्र0)
    4. प्रज्ञा प्रियरंजन (10 वर्ष), दानापुर (बिहार)
    5. आदित्य श्रीवास्तव (13 वर्ष), लखनऊ (उ0प्र0)
    6. रामकुमार साह (14 वर्ष), जनकपुर (नेपाल)
    7. रश्मि रिया (11 वर्ष), बिराटनगर (नेपाल)
    8. पूजा कुमारी (10 वर्ष), अररिया (बिहार)
    9. सुमन सौरभ (9 वर्ष), गाज़ियाबाद (उ0प्र0)
      10.प्रखर प्रियरंजन (8 वर्ष), दानापुर (बिहार)

    ग्रुप B (आयु 15 वर्ष से अधिक के लिए)

    1. आशीष आनंद (30 वर्ष), सुपौल (बिहार)
    2. नूतन कुमार (54 वर्ष), जमशेदपुर (झारखंड)
    3. अर्पिता (21 वर्ष), सुपौल (बिहार)
    4. रेखा सुमन (51 वर्ष), चेन्नई (तमिलनाडु)
    5. रेखा सक्सेना (49 वर्ष), उधमसिंह नगर (उत्तराखंड)
    6. त्रियती (24 वर्ष), सहरसा (बिहार)
    7. रश्मि सक्सेना (35 वर्ष), चंडीगढ़
    8. दीपक भटनागर (58 वर्ष), जीरकपुर (पंजाब)
    9. मुरारी कुमार दास (24 वर्ष), दरभंगा (बिहार)
      10.अनिता साह (20 वर्ष), जनकपुर (नेपाल)