Tag: प्रतिक्रिया

  • देश :पहले कहा बीजेपी का टीका, अब अखिलेश यादव ने किया टीके का स्वागत,बीजेपी ने बताया बहुत हल्की सोच वाला नेता

    देश /डेस्क

    समाजवादी पार्टी के नेता सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है ।बता दे कि इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि हम बीजेपी का टीका नहीं लगवाएंगे जब हमारी सरकार आएगी तब टीका लगवाया जाएगा ।लेकिन सोमवार को उनके पिता श्री मुलायम सिंह की टीका लगवाने की तस्वीर वायरल होने के बाद आज उन्होने ट्वीट कर कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।






    श्री यादव ने कहा कि हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।

    अखिलेश यादव द्वारा टीके का स्वागत करने के बाद बीजेपी अब अखिलेश के खिलाफ हमलावर हो गई है और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि बीमारी के सामने एक टीका ही है जो हम सबको सुरक्षित रख सकता है, इस बात को समझने में इन्हें इतना समय लगा। अभी भी इनका बयान ठीक नहीं है, देश के प्रति इनकी सोच बहुत हल्की है ।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • बंगाल :विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह,जानिए क्या सोचते है युवा मतदाता , मतदान को लेकर युवाओं ने दी अपनी अपनी प्रतिक्रिया

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    विधानसभा चुनाव में हर कोई बेहतर उम्मीदवार के जीत की तलाश में है। सभी की इच्छा है कि उनका जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो लोगों के सुख-दुख का भागीदार बनें। चुनाव को लेकर अभी अटकलों का बाजार गर्म है। हर चौक-चौराहों पर चुनावी दंगल में आनेवाले सरकार की ही चर्चा हो रही है। कौन प्रत्याशी कहां ठीक रहेगा इसी बात पर हर जगह चर्चा हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर युवा क्या सोचते हैं। उनका जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। इसी बात को लेकर युवाओं से बातचीत की गई तो कई युवाओं ने अपनी राय बताई। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है लेकिन अधिकांश आम मतदाताओं ने एक स्वर से जीत के बाद प्रत्याशी के बदल जाने की बात कही है। आपका प्रत्याशी कैसा हो, इस सवाल पर टका सा जबाब देते हैं कि जो जीत के बाद बदले नहीं। सभी जीतने से पहले सब अच्छा वादा करते हैं, लेकिन जीत के बाद सब भूल अपने विकास में लग जाते हैं।






    युवाओं की दी गई प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार है:

    पप्पू कुमार यादव (कॉलेज छात्र) का कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चल सके और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।

    पप्पू कुमार यादव
    • वहीं आकाश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को सड़क, बिजली, पानी की सुविधा देनी चाहिए। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहिए। महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति बनायी जानी चाहिए। जिससे कि महिलाएं निडर होकर सड़क पर निकल सकें।
    आकाश कुमार सिंह






    मो अनवर जो की बीसीए में पढ़ाई करते है ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। वहीं बालिका शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। शहर में बेहतर सड़क बनें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था बहाल हो। ऐसा काम करनेवाला जनप्रतिनिधि चाहिए, जो सभी के हितों की रक्षा कर सकें। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं मजदूरों को काम देनेवाले जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है। जनता के समस्याओं के प्रति सजग रहें। महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दें । जिससे महिलाएं और लड़कियां आराम से स्कूल-कॉलेज जा सकें। ऐसा प्रत्याशी जो जनता के उम्मीदों पर खरा उतर सकें।

    मो अनवर

    नीरज कुमार सहनी ने बताया कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो जनता के दुखों को समझ सकें। आम जनता के लिए चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं दिखता है। जनप्रतिनिधि ईमानदार हों तो जनता की परेशानी समाप्त हो जाती है। इसीलिए सबका विकास करनेवाला प्रतिनिधि की ही जरूरत और
    जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, ईमानदार एवं सर्वसुलभ होना चाहिए। साथ ही अपनी सांस्कृतिक विशेषताओं को समझते हुए देश, राज्य एवं समुदाय को विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।






  • देश :कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत पर की अभद्र टिप्पणी,कंगना ने कहा ,राजपूत हूं ..हड्डियां तोड़ती हूं

    देश/डेस्क

    कांग्रेस नेता द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत का अपमान किए जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है ।मालूम हो कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पनसे द्वारा कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कंगना रनौत ने मुंहतोड़ जबाव दिया है ।कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं कोई दीपिका कैटरीना या आलिया नहीं हूं, मैं केवल एक हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो (खान / कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया। इस चीज ने पूरे बॉलीवुडिया गैंग को मेरे खिलाफ कर दिया है। राजपूत हूं.. हड्डियां तोड़ती हूं।’ 






    गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था।इस दौरान पांसे ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है। कांग्रेस नेता की इस अशोभनीय टिप्पणी के बाद सभी निंदा कर रहे है और करवाई की मांग कर रहे हैं ।






  • देश :कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ पर फिर बोला हमला,कहा भेड़ के खाल में देखिए भेड़िए को

    देश/डेस्क

    कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू होने के दिन से ही अभिनेत्री कंगना रनौत मुखर रूप से आंदोलन का विरोध कर रही है ,और इसे खालिस्तानियों द्वारा प्रायोजित आंदोलन बता रही है ।जिसकी वजह से किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे कई अभिनेताओं ने उनके ऊपर पूर्व में तीखी टिप्पणी भी कि जिनमे पंजाबी गायक सह अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी शामिल है ।बता दे कि दिलजीत ने बीते दिनों कंगना पर कई भद्दे कॉमेंट भी किए थे ।






    अब कंगना ने एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के ऊपर जोरदार हमला करते हुए सवाल पूछा है कि चल बता कि तू खालिस्तानी नहीं है ।कंगना ने इसके साथ ही कहा कि मुझे पता है कि तू कभी नहीं बोलेगा ।

    यही नहीं कंगना ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि देखिए भेड़ के खाल में छुपे भेड़िए को ।कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में अब विदेशी कलाकार भी टिप्पणी करने लगे है ।






    रिहाना ,मिया खलीफा जैसी स्टार अब अपने देश की समस्याओं को भुल कर भारत के अंदरूनी मामलो पर दिलचस्पी लेने लगे है ।जिसके बाद बॉलीवुड कलाकारों ने इन विदेशी कलाकारों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा है कि भारत के अंदरूनी मामलो मे दखल ना दे ।

    जानकारों की माने तो विदेशी कलाकारों को कुछ भारतीय राजनैतिक दलों द्वारा फंडिंग करके यह ट्वीट करवाई जा रही है ।






  • दिल्ली : स्वास्थ्य सेवाओं व आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती: अश्विनी चौबे

    देश/डेस्क

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बजट को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल प्रदान होगा।

    इस बजट में सभी सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।






    उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड रुपए खर्च होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे को इससे मजबूती मिलेगी।

    इस अभियान के लिए 64,180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे 35 हजार करो रुपए कोविड-19 के लिए उपलब्ध कराया गया है।






  • बिहार :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को बताया संतुलित तो तेजस्वी ने देश को बेचने वाला बताया ,मांझी भी हुए बजट से दुखी

    बिहार /पटना

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज बजट पेश किया गया ।उनके बजट पेश करने के बाद  राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.आम बजट 2021 को सत्ता पक्ष ने संतुलित और बेहतर बताया है तो वहीं विपक्षी पार्टियां इसे झूठ  का पुलिंदा करार दे रही है ।


    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट की तारीफ करते हुए एमएसपी और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारी बदलाव की संभावना जतायी है. और केन्द्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को बधाई दी है.







    प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कोरोना संकट में  मुश्किल हालात में यह बजट पेश किया गया और यह विश्वास का बजट है जिसकी तारीफ देश के बुद्धिजीवी भी कर रहे है.यह देश को आत्म विश्वास बढाने वाला बजट है. बजट से आम लोगो के जीवन में सुधार होगा. रोजगार के लिये लाभ वाला बजट बतलाते हुए मोदी ने इसे किसानों की आये बढाने वाला बतलाया.


     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट को संतुलित बतलाते हुए इसका स्वागत किया है. केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश ने कहा है कि कोविड महामारी और राजस्व संग्रह में दिक्कतो के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा संतुलित बजट पेश किया गया यह स्वागत योग्य है.मैं एक संतुलित बजट प्रस्तुत करने के लिये केन्द्र सरकरा को बधाई देता हूं.







    नीतीश ने जहां बजट का आकार बढाये जाने की भी तारीफ की वहीं 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में 41 प्रतिशत राज्यों को मिलने का भी भरोसा जताया.नीतीश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2. लाख 23 हजार करोड़ रूपये के बजट प्रावधान की चर्चा करते हुए उज्जवला योजना वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क शुरू किये जाने आधार भूत संरचना के विकास के लिये पूंजीगत आय के रूप में 5 लाख 50 हजार रूपये का प्रावधान किये जाने का भी स्वागत किया..


     दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी दुखी है. मांझी ने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने की मांग दुहराते हुए कहा कि इससे आरक्षित वर्ग के लोगो में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ेगा.


     दूसरी तरफ इस बजट को लेकर सूबे के विपक्षी दलो ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जहां इस बजट को पूंजीपतियो को फायदा पहुंचाने वाला करार दिया है तो कांग्रेस प्रवक्ता विधायक शकील अहमद खान ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है.श्री खानं ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए चुनावी घोषणा की गयी है.बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट पर अपनी तीखी टिप्पणी दी है और उनका कहना है कि यह बजट देश बेचने का बजट है,देश बेचने की तैयारी है,सब कुछ बेचा जा रहा है ।तेजस्वी ने कहा आम नागरिकों का कमर तोड़ दिया गया है। बिहार को ठगा गया है। बिहार को एक भी पैकेज नहींबिहार को क्या मिला बताए,बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है ।






  • दिल्ली : उपद्रवियों ने लाल किला को अपवित्र किया है ,सख्त कार्रवाई होनी चाहिए -शाहनवाज हुसैन

    दिल्ली /एजेंसी

    संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल उपद्रवियों द्वारा की गई हिंसा और लाल किले पर धर्म विशेष का झंडा फहराने और तिरंगे के अपमान के बाद पूरे देश में उपद्रवियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ।

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो शंका थी वो सही साबित हुई। किसान संगठन बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि अनुशासन रहेगा कि हम जश्न में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने किसान नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जश्न था या गणतंत्र दिवस के दिन भारत पर हमला था?






    उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने लाल किले को अपवित्र किया है। इस सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ।शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि उकसाने का काम तो किसान संगठन के नेताओं ने किया। किसान संगठन का हर नेता सिर्फ भड़काने में लगा हुआ था।

    अब जब ये घटना घट गई तब वे तरह-तरह का ज्ञान दे रहे है ।बात दे की इस हिंसा में करीब 300 पुलिस कर्मी घायल हुए है और करोड़ों की संपत्ति का नुक़सान हुआ है ।पुलिस ने अभी तक 22 एफआईआर उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया है और कार्रवाई में जुट चुकी है ।






  • बिहार के डीजीपी पॉलिटीकल कार्यकर्ता -संजय राउत

    देश/डेस्क

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर नित नए खुलासे के बाद महाराष्ट्र सरकार कि बौखलाहट अब खुल कर सामने आ रही है ।सीएम उद्भव ठाकरे जहा अभी भी सीबीआई जांच पर सवाल उठा रहे है और जांच पर पर्दा डालने की कोशिश जारी है, वहीं सीएम के करीबी शिव सेना के वरिष्ट नेता संजय राउत का कहना है कि 
    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं इसलिए दबाव तंत्र बनाया जा रहा है।

    श्री राउत ने  कहा कि   CBI  के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे ।शिव सेेना नेेता ने कहा कि जब मुंबई पुलिस 40-50 दिन की जांच के बाद किसी नतीजे पर आ रही है तब ये डिस्टर्ब करने और कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश हो रही है। इसके पीछे कौन है- बिहार सरकार और बिहार के राजनेता और बिहार के DGP का चरित्र देखिए आप वो सीधे एक पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ता हैं ।

    मालूम हो कि सुशांत मौत मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई को कागजात सौंप दिया है ।दूसरी तरफ ईडी के द्वारा रिया चक्रवर्ती और उसके भाई सहित अन्य से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है ,वहीं सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा शालियान के पोस्ट मार्टम में भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है ।जिससे दोनों की मौत में कहीं ना कहीं कुछ ऐसी कड़ी जुड़ रही है । जिसपर अगर सही से जांच हो तो सच से पर्दा जरूर उठेगा ।

  • अररिया :शिक्षा नीति न्यू इंडिया को गतिमान व निर्माण सुनिश्चत करेगा -प्रवीण

    अररिया /सुमन ठाकुर

    तीन दशक के बाद देश में नयी शिक्षा नीति लागू करने हेतु मोदी सरकार के मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने का भाजपा युवा मोर्चा ने स्वागत किया है।उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने यहाँ पत्रकारों के बीच अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।श्री कुमार ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 केंद्रीय कैबिनेट से पास होने से छात्रों को ना सिर्फ विश्व स्तरीय शैक्षणिक प्रणाली उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करेगा।

    बल्कि यह शिक्षा नीति न्यू इंडिया को गतिमान व निर्माण सुनिश्चत करेगा। श्री कुमार ने कहा कि आज देश में नयी शिक्षा क्रांति का आगाज होगा क्यूकी किसी भी राष्ट्र को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। कहा कि पिछले दो दशक से छात्र संगठन अभाविप सहित अनेकों शैक्षिक व सामाजिक संगठनों द्वारा भारत केंद्रित भारत और भारतीयता से ओतप्रोत शिक्षा नीति लागू करने की मांग की जा रही थी।

    उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते कहा कि इस नयी नीति में शिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने हेतु 12वीं कक्षा के बाद ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, के तर्ज पर4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर ट्रेनिंग कोर्स जिसमे स्नातक के साथ नये जमाने की शिक्षण पद्धति सिखायी जायेगी इससे 12वीं के बाद ही कोई छात्र शिक्षण को अपने लिये आकर्षक कैरियर के तौर पर चुन सकेगा।