Tag: पुस्तक

  • किशनगंज : बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सजल ने डीएम को अपनी पुस्तक ‘फूनगी पर अटकी पतंग ‘ की भेंट

    किशनगंज /प्रतिनिधि

    बिहार दिवस के शुभ अवसर पर रचना भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह के अंत में जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश को मारवाड़ी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सजल प्रसाद ने अपनी सद्यः प्रकाशित कविता पुस्तक ‘फुनगी पर अटकी पतंग’ भेंट की।







    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय वर्चुअल मीटिंग के तहत रचना भवन में शिक्षा विभाग एवं डीआरडीए द्वारा एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया था जिसमें डीएम, एडीएम, डीडीसी सहित सभी वरीय पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्षा, नप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


    डॉ. प्रसाद ने बताया कि ‘फुनगी पर अटकी पतंग’ उनकी चौथी पुस्तक है और इस पुस्तक का विमोचन बीते हिंदी दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, बागडोगरा (सिलीगुड़ी) द्वारा आयोजित समारोह में हुआ था। किंतु, बिहार दिवस के अवसर पर किशनगंज जिला में डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश के कर-कमलों से उनके इस कविता संग्रह का विधिवत लोकार्पण हो गया।

    बिहार दिवस पर रचना भवन में डीएम को अपनी पुस्तक भेंट करते डॉ. सजल, एडीएम, डीडीसी, डीईओ, जिप अध्यक्षा व अन्य अफसर हैं मौजूद।






  • देश :केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ के प्रथम अंक का किया विमोचन

    देश/डेस्क

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ के प्रथम अंक का विमोचन किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस सेवा श्वान (के-9) (पीएसके) अर्थात पुलिस श्वान (Police Dogs) विषय पर देश में यह पहला प्रकाशन है।

    श्री अमित शाह ने कहा कि “यह एक ऐसी अनूठी पहल है जो देश में पुलिस सेवा श्वान (के-9) (पीएसके) टीमों से संबन्धित विषयों को और अधिक समृद्ध बनाएगा”। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर समान रूप से ध्यान देने के लिए हमारी सरकार ईमानदारी से प्रयास कर रही है। श्री शाह ने कहा समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का श्वान दस्ता एक फोर्स मल्टिप्लायर के रूप में काम कर सकता है। जैसे की ड्रोन या उपग्रहों के प्रयोग से इस देश में हो रहा है”। श्री अमित शाह ने कहा कि “इनका उपयोग मादक पदार्थों का पता लगाने से लेकर आतंकवादियों से मुक़ाबला करने में भली भांति किया जा सकता है”। 

    बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की पुलिस आधुनिकरण डिविजन के तहत देशभर में पुलिस सेवा के-9 को बढ़ावा देने और उसे मुख्यधारा में लाने के लिए नवंबर 2019 में राष्ट्रीय पुलिस के-9 सेल की स्थापना हुई थी।जानकारी के मुताबिक ‘राष्ट्रीय पुलिस के-9 पत्रिका’ में हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में 11 खंड हैं। प्रथम अंक में सुरक्षा बलों कर्मियों के अलावा कई प्रतिष्ठित विदेशी विशेषज्ञों ने भी लेख लिखें हैं। यह पत्रिका साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर माह में प्रकाशित होगी।

    इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से देशभर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।