Tag: पुलिस

  • डकैती कांड का 24 घंटा के अंदर किशनगंज पुलिस ने किया उद्भेदन। 9 अपराधी गिरफ्तार

    किशनगंज/संवादाता

    जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बलुआडांगी गांव में हुई डकैती कांड का 24 घंटा के अंदर किशनगंज पुलिस ने किया उद्भेदन। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर डकैती कांड में संलिप्त नौ अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। एसआईटी ने अपराधियों से 17 हजार 820 रुपया, आठ मोबाइल एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, एक बाइक, एक स्कॉर्पियो, एक मास्टर की सहित चाबी का गुच्छा और एक चाकू जप्त किया है।

    एसपी ने बताया एसआईटी में शामिल पदाधिकारियों के सहयोग से घटना में शामिल अपराध कर्मियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने तथा लूटे गए सामानों की बरामदगी हेतु लगातार आसूचना संकलित कर अपराध कर्मियों के विरुद्ध छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल अपराधी कर्मी मंजर मोहम्मद मिनारूल के घर पर छापेमारी की गई जहां उसका अपराधी साथी मोहम्मद शाह एवं अमजद अली उर्फ मंटू भी मौजूद था इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान इन लोगों ने इस घटना में संलिप्त स्वीकार करते हुए बताया कि शाहजहां जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए घर में चार लाख रुपया एवं पशु मक्का बेचने से करीब ₹एक लाख कुल ₹5 लाख घर में रखा था।

    उसी पैसे को लूटने के लिए अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया स्वीकारोक्ति बयान में सद्दाम एवं मोहम्मद तारिक आलम उर्फ गुड्डू तथा अन्य को शामिल रहने की बात बताया गया छापेमारी के दौरान इस घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल जिसे शशि चला रहा था तथा पीछे सद्दाम बैठा हुआ था को पकड़ा गया इस बीच इन लोगों से मिली सूचना के आधार पर अंकित राय नीरज कुमार एवं शंभू कुमार को स्कॉर्पियो से भागने के क्रम में पकड़ा गया इस घटना के संदर्भ मेडिकल बैंक थाना कांड संख्या 57/20 दिनांक 13 जून 2020 धारा-395/397 आईपीसी एवं बरामद आर्म्स एवं गोली के संदर्भ में कांड संख्या 58/20 आर्म्स एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

    गिरफ्तार 9 अपराधी में 5 अपराधी किशनगंज जिले के दो अपराधी सीतामढ़ी और दो अपराधी मज्जफरपुर जिले के हैं एसपी ने बताया घटना में शामिल शेष बचे अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी बताया एसआईटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस किया जाएगा।

  • वाहन जांच अभियान में धराए 15 वाहन चालकों से पुलिस ने वसूला 15 हजार जुर्माना

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    न्यूज लेमनचूस । टेढागाछ जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों में इजाफा होने से पुलिस प्रशासन चौकस हो गई है एवं लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सघन वाहन जांच भी चला रही है। बिना वजह घूमने वालों पर सख्ती दिखाते हुए सोमवार को टेढागाछ पुलिस ने जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं हजारी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।

    इसमें टेढ़ागांछ पुलिस एवं तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा वाहनों के कागजात हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की एवं बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों को पकड़कर जुर्माना भी वसूली किया।

    थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ चितरंजन प्रसाद यादव ने कहा कि लगभग 15 वाहनों को पकड़कर कुल ₹15000 जुर्माना वसूला गया है। थानाध्यक्ष टेढ़ागांछ चितरंजन प्रसाद यादव ने आम जनों को लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करने का दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहे एवं फैल रहे इस बीमारी की चपेट में आने से बचकर सरकार का साथ देते हुए एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में सहयोग करें।

  • किसान को घर में बंधक बना कर अपराधियों ने की लूट पाट

    किशनगंज /संवादाता

    भारत नेपाल सीमा के  दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगूरा पंचायत के बलवाडांगी गांव में किसान लुकमान अली के घर शुक्रवार देर रात को  अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। 10 से 12 की संख्या में पहुंचे  अपराधियों ने एक घंटे तक किसान को बांध कर जम कर लूट पाट की ।

    जानकारी के मुताबिक 68 हजार नगदी सहित पांच भरी सोने और 35 भरी चांदी के गहने लूट कर बदमाश चलते बने ।। बदमाशों ने गृहस्वामी को  घर में बांधकर घटना को अंजाम दिया फिर जाते समय बाहर से घर बंद कर फरार हो गए।

    पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर शनिवार  को दिघलबैंक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थानाअध्यक्ष आरिज इकराम ने मौके पर पीड़ितो का बयान लिया वहीं बाद में जिला मुख्यालय से एसडीपीओ जावेद अहमद अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, बहादुगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, बिसनपुर ओपी व पौआखाली थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल  है ।

  • देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़ 23 गिरफ्तार

    किशनगंज / अनिर्वाण दास

    खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध रूप से जबरन करवाये जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किशनगंज पुलिस ने किया है यह खुलासा गुरुवार को खगड़ा रेड लाइट एरिया में एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा की गईं कार्रवाई के बाद हुआ। शुक्रवार को सदर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा ने बताया कि खगड़ा रेड लाइट एरिया से 10 पुरुष व 13 महिला सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे जिस स्थान पर देह व्यापार करवाया जाता था उसके मकान मालिक मनीषा, रंजना व मोहम्मद कयूम को गिरफ्तार किया गया है।

    आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को मुक्त भी करवाया गया है। इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत महिला थाना व सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। अन्य सभी ग्राहक थें।इन तीनों के अलावा रेशमा खातून के विरुद्ध भी अनैतिक व्यपार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कई अहम खुलासे हुए हैं।जबरन करवाया जाता था देह व्यापार पकड़ी गई युवतियों में तीन युवतियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। मारपीट भी की जाती थी। साथ इसके अत्यधिक रुपये भी वसूल किये जाते थे।

    अवैध देहव्यापार की सूचना पर गुरुवार की देर शाम एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा तीन ऐसे पुरूष व महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी संपत्ति को जप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिये प्रस्ताव भी लिया गया है मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी मनीष कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, महिला हेल्प लाइन की शशि शर्मा, महिला सेल की लता कुमारी, पारोमिता घोष, प्रशिक्षु एसआई पूजा, पल्लवी, विनीता,संजना, अनुष्का, कुणाल , धर्मपाल इत्यादि मौजूद थे।

  • साइबर अपराधियो के शिकार हुए कटिहार के ट्रैफिक डीएसपी 1लाख 98 हजार रूपए खाते से उड़ाए

    कटिहार/रितेश रंजन

    KYC अपडेट के नाम पर फर्जी बैंक अधिकारी बोल कर लिया ओटीपी और दो बार मे 1लाख 98 हजार रुपये उड़ाया साइबर अपराधियो ने ,मामला सहायक थाने में दर्ज

    कटिहार से एक बड़ी हैरतअंगेज खबर आ रही है अब तक तो आपने सुना होगा कि आम आदमी साइबर क्राइम के शिकार हुए है । लेकिन इस बार कटिहार के ट्रैफिक डीएसपी जयप्रकाश कुमार साइबर अपराधियो के झांसे में आ गए । हुआ यूं कि साइबर अपराधियो ने उन्हें फ़ोन कर अपने आपको को स्टेट बैंक का कर्मचारी बोल उनके KYC अपडेट के नाम पर उन्हें अपने झांसे में लिया और बैंक खाता बन्द करने की बात कह उनके आधार कार्ड और एटीएम नंबर लिया फिर उनसे ओटीपी नंबर लिया फिर उनके बैंक अकॉउंट से 99 -99 हजार कर दो बार मे 1 लाख 98 हजार रुपये उड़ा लिए ।

    घटना के बाद ट्रैफिक डीएसपी ने सहायक थाने में मामला दर्ज करवा दिया है । लेकिन पूरे शहर में ये चर्चा का विषय बना हुआ है अब तक दूसरे को साइबर क्राइम से सजग रहने की बात करने वाले खुद पुलिस इसकी शिकार हो गई । पूरे मामले पर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है और करवाई की जा रही है साथ ही साइबर अपराधियों से सावधान रहते हुए किसी को बैंक संबंधी सूचना नहीं देने कि अपील भी उनके द्वारा की गई ।

  • कटिहार : युवक का अपहरण जांच में जुटी पुलिस

    कटिहार/ रितेश रंजन

    फल कारोबारी सोनू का अपहरण ,अहले सुबह पिक अप वेन से आये थे अपराधी ,पुलिस जांच में जुटी ,कटिहार के गेड़ाबाड़ी बाजार की घटना

    कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार से फल कारोबारी एवं थोक विक्रेता सोनू कुमार का बीती रात अपहरण कर लिया गया ,अपराधी पिक अप वेन से आये थे और दुकान में सोए फल कारोबारी को उठाकर चलते बने ।

    घटना के बाद गेड़ाबाड़ी बाजार में सनसनी फैल गयी ,अपहृत सोनू के परिजन कोढ़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है ,वही अपहृत सोनू के मकान मालिक की माने तो सोनू की किसी से कोई रंजिश नही थी और वो काफी मृदुभासि था फिलहाल घटना के बाद पुलिस मौके पे पहुच घटना की जांच कर रही है और अपराधियों के सुराग जुटाने में लगी है ।

    जांच में जुटी पुलिस ।

    पुलिस घटना की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमे ये तस्वीर स्पष्ठ है कि पिक अप वेन से अपराधी आये और फल कारोबारी सोनू को उठाकर चलते बने ,हालांकि अपहरण कर्ताओं की और से कोई फिरौती की रकम की मांग अभी तक नही की गई है और कही ये व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की रंजिश तो नहीं इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम के खुलासे की बात कर रही है वही इलाके के व्यवसाई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है और दहशत में है ।

    एसडीपीओ अमरकांत झा

    एसडीपीओ अमरकांत झा मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए है ।उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया अपहरण की घटना प्रतीत हो रही है और जल्द ही अपराधियों के चंगुल से सोनू को मुक्त करवा लिया जाएगा ।

  • किशनगंज :कुट्टी गम्हरिया में ध्वस्त कलवर्ट से आवाम को परेशानी,सुधि लेने की मांग

    किशनगंज/टेढ़ागाछ/विजय कुमार साहा

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत स्थित कुट्टी गम्हरिया में विगत 5 वर्षों से कल्वर्ट ध्वस्त है। ध्वस्त कलवर्ट होकर आवाजाही में आवाम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि विगत 5 वर्षों से कलवर्ट ध्वस्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने बार-बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से मिलकर आरसीसी पुल का निर्माण करने की मांग की, लेकिन सड़क प्रधानमंत्री सड़क है,जो कलियागंज से खजुरबाड़ी तक जाती है। जिसके कारण इस पर पंचायत स्तर से कलवर्ट या आरसीसी पुल का निर्माण होना संभव नहीं बताया जा रहा है।

    गौरतलब है कि कलियागंज से खजुरबाड़ी तक प्रधानमंत्री सड़क का जीर्णोद्धार विगत 2 वर्ष पूर्व के हुआ है, जबकि कलवर्ट पिछले 5 वर्षों से ध्वस्त है फिरभी किसी को इस ध्वस्त कलवर्ट के निर्माण कराने को लेकर सहानुभूति नहीं है,जैसे इस से किसी को कोई सरोकार ही नहीं है।यहाँ आरसीसी पुल निर्माण नहीं होने से आवाम को बरसात के दिनों में आवागमन करने पर काफी कठिनाई होती है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अररिया व किशनगंज सीमा सड़क रहने के करण इस सड़क पर ध्वस्त कलवर्ट उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

    कलियागंज से खजुरबाड़ी तक पक्की सड़क प्रधानमंत्री मद से अररिया जिला द्वारा निर्मित है जबकि कुट्टी गम्हरिया किशनगंज जिला अंतर्गत टेढ़ागाछ प्रखंड में है। जिसके कारण इस सड़क पर ध्वस्त कलवर्ट के निर्माण को लेकर प्रशासन अनदेखा कर रही है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से सुधि लेने की मांग की है।

  • लस्कर के दो हथियार तस्करो को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    देश / डेस्क


    गुरुवार को पंजाब पुलिस ने कश्मीर घाटी में हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया।

    जानकारी  के मुताबिक  पठानकोट से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा  के 2 ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है।

    उनके पास से एक AK-47 राइफल, 2 मैगजीन के साथ 10 हथगोले और 60 जिंदा कारतूस ज़ब्त किए गए, उनकी पहचान आमिर हुसैन वानी और वसीम हसन वानी के रूप में की गई  है ।