पुलिस विधेयक बिल को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार के खिलाफ हमलवार है । तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को निर्लज्ज कुमार की संज्ञा दे रहे हैं वहीं उनके कार्यकर्ताओं में भी इस बिल के विरोध में काफी रोष व्याप्त है । आरजेडी कार्यकर्ताओ ने आज राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया ।
इस बीच कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने योग्य था उनका स्पष्ट कहना है कि जबतक कल के दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके अधिकारी बिहार की जनता से माफी नही मांगते ये प्रदर्शन यूँही जारी रहेगा।
नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को बैनर के साथ नक्सलबाड़ी में पेट्रोल डीजल व गैस के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ एक रैली निकाल विभिन्न जगहों का परिक्रमा कर खत्म किया गया . इसके बाद युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला फूंका . मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश के गरीब समेत हर तबके के लोग मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों से परेशान है .आज प्रतिदिन पेट्रोल- डीजल व गैस के कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और तेल कंपनीयों का मुनाफा काफी बढ़ गया है. पेट्रोल डीजल मांगा होने से खाने- पीने वाली वस्तुओं से लेकर तमाम चीजें महंगी हो गई है.
इसलिए मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, छात्र विरोधी, नीतियों के खिलाफ आज पूरे देश में किसी न किसी रूप से आंदोलन चल रहा है. हम यहां भी महंगाई बढ़ाने वाली पेट्रोल- डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला जलाए गए हैं. मौके पर जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कुन्तल राय ने सांसद में पारित हुए कृषि बिल को जल्द रद करने की मांग की. उन्होंने कहा सांसद में पारित हुए बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार द्वारा जल्द कृषि बिल को वापस नहीं ली गई तो केंद्र सरकार के खिलाफ आमलोगों को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर जिला तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष कुन्तल राय, नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अरुण घोष , वीरेन सरकार समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मुंबई बीएमसी द्वारा बुधवार को मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय में तोड़ फोड़ किए जाने के बाद पूरे देश में शिव सेना नेता संजय राउत और सीएम उद्भव ठाकरे के खिलाफ भड़क चुका है ।उसी क्रम में आज पूर्णिया में करनी सेना और सामाजिक संगठनों के द्वारा शिव सेना नेता संजय राउत और सीएम उद्भव ठाकरे का पुतला दहन किया गया है ।
जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के अगुआई में वीर कुंवर सिंह चौक पर पुतला दहन किया गया और सीएम उद्भव ठाकरे के खिलाफ कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी की गई है ।
करणी सेना के नेताओ ने कहा की अगर कंगना का बाल भी बांका हुआ तो करणी सेना बॉलीवुड सहित शिव सेना का अंतिम संस्कार कर देगी ।
बता दे की पूरे देश में आज कंगना के समर्थन में जगह जगह जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया है और लोग कंगना के पक्ष में खड़े हुए है । जिससे शिव सेना इस मामले को लेकर चौतरफा घिर चुकी है ।
बिहार के लाल और बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के मामले का जबतक दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो जाता बिहार के सिनेमाई कलाकार चुप नहीं रहेंगें,कलाकारों ने इस मामले को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।अतः सरकार शीघ्र इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे,ये बातें भारतीय जनता टी.वी. एव सिने कलाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता फूल सिंह ने सुशांत मामले पर महाराष्ट्र सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन करते हुए कही ।
फूल सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा उद्योग में उत्तर भारतीयों के साथ दोहरी मानसिकता के खिलाफ हमारी लड़ाई अनवरत चलती रहेगी और यहाँ की प्रतिभाओं का साथ दोहरा रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
मौके पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एव शिव सेना नेता संजय राउत का पुतला दहन कर कलाकारों ने रोष प्रकट किया,संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिनेता अमित कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.सत्यसंध भारद्वाज, राकेश कुमार महंथ, रंजीत गुप्त, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में सिनेमाई कलाकार उपस्थित रहे ।
पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से अर्राबाड़ी आदिवासी टोला में आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने सेंगेल अभियान के तहत पांच सूत्री मांगो के पूरा नहीं होने पर झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सुरेन,राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू,तथा पूर्व मुख्य मंत्री बाबू लाल मरांडी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर दर्जनो आदिवासी महिला पुरुष मौजूद रहे।रविवार को प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी टोला अर्राबाड़ी में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासियों ने पांच प्रदेशों में हुल, उलगुलान संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिसमें बिहार सहित असम, बंगाल, उड़ीसा तथा झारखंड राज्य सामिल है।
इसी कड़ी के तहत पोठिया प्रखंड अन्तर्गत रायपुर पंचायत स्थित अर्राबाड़ी आदिवासी टोला में रविवार को दर्जनो आदिवासी महिला पुरुषों ने आदिवासी सेंगल अभियान के तहत रखे गए पांच सूत्री मांग का पूरा नहीं होने से आदिवासियों ने आक्रोश जताया।और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, द्रोपदी मुर्मू तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी का जलाया और तीनों नेताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
सेंगल अभियान का अर्राबाड़ी में नेतृत्व कर रहे बुधु किस्कू, ढेना मुर्मू,ताला टुडू, कुब राज हेमरम, उमेश मरांडी सुपल मरांडी ने उक्त बातों की संयुक्त रूप जानकारी देते हुए बताया की जब तक हम आदिवासियों की मांगे पूरी नहीं होगी हमारा अभियान जारी रहेगा।
टेढागाछ भारत-चीन के गलवान घाटी सीमा पर चीन के द्वारा कायरता पूर्ण भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 20 सैनिक शहीद हो गए थे इस कारण टेढागाछ के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार साह ने कहा कि चीन से बदला लेने व चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील लोगों से की इस अवसर पर युवाओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भाजयुमो कार्यकर्ता के द्वारा पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टेढागाछ विवेक कुमार साह ने बताया कि चीन द्वारा बार-बार भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया जा रहा है चीन की फितरत रही है कि उसने हमेशा पीठ पर वार किया है। चीन के राष्ट्रपति के पुतला दहन के मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार साह की अगुवाई में कालपीर पंचायत के भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजीव दास, सुबोध दास, अभिषेक दास, राजा साह, पंकज मल्लिक, शुभम शाह, अभिजीत, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी इनके रवैया को लेकर विरोध जताया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बहादुरगंज नगर द्वारा बुधवार के दिन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विशाल सिन्हा के नेतृत्व मे बहादुरगंज मुख्य बाजार झाँसी रानी चौक में चीन के साज़िशों के खिलाफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुमार अमित एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि चीन ने अगर समय रहते अपने कदम पीछे नहीं किया तो इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा,भारत शांति चाहता है।परन्तु भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा ने कहा कि जब भी समय आया है, हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है।
वही सफल संचालन में बहादुरगंज युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष- रूपेश कुमार साहा सचिन कुमार, महामंत्री- गौतम साहा नगर मंत्री- ललित बसाक ,नगर मीडिया प्रभारीआदर्श कुमार,भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गौतम साह, नितिन बसाक,ललित बसाक,सन्तोष दास सहित दर्जनों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुशांत सिंह राजपूत के मौत से आक्रोशित युवाओं ने निकाला जुलूस । करण जौहर सलमान खान सहित अन्य पर करवाई की कर रहे है मांग
पटना/डेस्क
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट चुका है । इसी क्रम में मंगलवार को पटना में दर्जनों युवाओं के द्वारा जुलूस निकालकर अभिनेता सलमान खान, करण जोहर सहित अन्य के खिलाफ नारेबाजी की गई और पुतला दहन किया गया ।
मालूम हो की रविवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था जिसकी जानकारी मिलने के बाद इस युवा अभिनेता के मौत से पूरा देश शोकाकुल हो गया था ।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया जिले के मल्डीहा गांव के मूल निवासी थे ।हालांकि उनका परिवार अभी पटना में रह रहा था ।
सोमवार को सुशांत के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनकी भाभी भी सदमे को नहीं सह पाई और उनका भी निधन हो गया ।सुशांत के निधन के बाद पूरे देश में बॉलीवुड के खिलाफ आक्रोश है ।
मालूम हो कि अभिनेत्री कंगना राणावत और अन्य अभिनेता अभिनेत्रियों ने सोमवार को सुशांत पर बॉलीवुड में की गई अत्याचार पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी साथ ही यह मामला भी प्रकाश में आया था कि उभरते कलाकार सुशांत पर फिल्म अभिनेता सलमान खान और निर्माता निर्देशक करण जौहर ने बैन लगा रखा था ।
जिसके बाद लोगो का गुस्सा फुट पड़ा है और अब सलमान खान , करण जौहर पर करवाई की मांग के साथ साथ सुशांत के मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग युवाओं ने की है ।मालूम हो की जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव भी सीबीआई जांच की मांग कर चुके है ।