Tag: परिवहन पदाधिकारी

  • किशनगंज :ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से इंट्री माफिया में हड़कंप

    किशनगंज /संवादाता

    एक सप्ताह में 60 वाहनों से 14 लाख से अधिक की हुए वसूली

    जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जिलांतर्गत ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है ।चलाए जा रहे अभियान से इंट्री माफिया में हड़कंप मचा हुआ है ।मालूम हो कि जिले में राष्ट्रीय उच्य पथ सहित अलग अलग मार्गो पर परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि ओवरलोडिंग करने वालो पर करवाई की जा सके ।

    जिला परिवहन पदाधिकारी,रवींद्र नाथ गुप्ता के द्वारा अनियमित परिचालन,सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ शमन की राशि वसूल करने सहित मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया जा रहा है।

    मालूम हो कि ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग डीटीओ के अतिरिक्त एसडीएम,एसडीपीओ, एमवीआई के द्वारा भी की जा रही है।जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दिनांक 01/01/2021 से 07/01/2021 तक जिला परिवहन पदाधिकारी,रवींद्र नाथ गुप्ता के नेतृत्व में एनएच 31 और एनएच 327 ए पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई कर 60 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्ती,चालान,शमन की राशि वसूल की गई है।

    वहीं डीटीओ के अनुसार उक्त अवधि में 60 वाहन को जब्त कर संबंधित थाना को भेजा गया है ,नियमानुसार ₹1495400/- (चौदह लाख पंचानबे हजार चार सौ रुपए) राशि दण्ड स्वरूप अधिरोपित की गई है,जिसमे ₹986500/- वसूल कर लिए गए है तथा ₹508900/- राशि वसूली हेतु लंबित है ।

    इस अभियान में डीटीओ के अतिरिक्त एसडीएम,एसडीपीओ,एमवीआई, परिवहन विभाग के कर्मी सम्मिलित थे।ओवरलोडिंग वाहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।अभियान को लेकर परिवहन माफियाओं में दहशत की स्थिति है।

  • कटिहार :जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया बसों का निरीक्षण ,दिए जरूरी दिशा निर्देश

    कटिहार/रितेश रंजन

    राज्य सरकार के बसों के परिचालन को लेकर जारी गाईड लाइन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया बसों का निरक्षण,बस चालको और मालिको को गाइड लाइन का पालन करने का दिया निर्देश

    राज्य सरकार द्वारा 25 अगस्त से बसों के परिचालन की अनुमति दे दी गई है जिसको लेकर आज कटिहार जिला परिवहन अधिकारी मोहम्मद अतहर ने सहायक थाना के बगल में अवस्थित बस परिचालन स्थल का निरीक्षण किया साथ ही साथ फेरी सेवा में चलने वाले बसों पर खुद से जांच कर यह देखा कि राज्य सरकार की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं बसों के परिचालन में उसका प्रयोग किया जाता है या नहीं ।

    परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि बस पर जितने यात्रियों की सीट उपलब्ध है उतने ही यात्री सवार थे और सभी यात्रियों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था साथ ही साथ उन्होंने यात्रा करने वाले यात्रियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी और सभी बस मालिकों से या कहा कि बस की शुरुआत करने से पहले उन्हें पूरे बस को सनेटाइज करना है यह प्रक्रिया निरंतर करते रहना है और जितनी बसों में क्षमता है उससे अधिक यात्रियों को सवार नहीं करना है ।

    श्री अतहर ने कहा कि अगर कोई बस चालक इन नियमों को दरकिनार कर नियम तोड़ता है तो परिवहन विभाग द्वारा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ उन्होंने यात्रियों से भी या आव्हान किया कि करोना महामारी की चेन को तोड़ने में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाले निर्देशों का पालन करें तभी करोना के चैन को तोड़ने में हमारा समाज और हमारा राज्य कामयाब हो सकेगा।