Tag: दिल्ली

  • देश :दिल्ली दंगो में योगेंद्र यादव और सीताराम येचुरी की भूमिका ,पुलिस ने दायर किया चार्जसीट

    देश/डेस्क

    दिल्ली दंगा मामले  में दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर अनुपूरक चार्जशीट में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीतारामय येचुरी और स्वराज अभियान नेता योगेन्द्र यादव का भी नाम सह-साजिशकर्ता के तौर पर लिया गया है।

    यही नहीं दायर चार्ज सीट में  इसमें अर्थशास्त्री जयति घोष, दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफेसर अपूर्वानंद और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता  राहुल राय का भी नाम शामिल है। पीटीआई की खबर के मुताबिक सभी को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपी बनाया गया है।

    गौरतलब हो कि फरवरी महीने में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से ठीक पहले दिल्ली को दंगो की आग में झोंक दिया गया था जिसमें आईबी अधिकारी अंकित शर्मा सहित 53 लोगो की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे ।

  • देश : शाहीन बाग के सोशल एक्टिविस्ट और नागरिकता कानून के विरोधी ने थामा भाजपा का दामन

    देश/एजेंसी

    CAA कानून के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध का मुख्य केंद्र रहे शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और श्याम जाजू  ने शहजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


    सीएए की समर्थक पार्टी में शामिल होने के बाद शहजाद ने कहा, ”मैं उन लोगों को गलत साबित करने के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं जो बीजेपी को हमारा दुश्मन मानते हैं।

    सीएए की चिंताओं को लेकर हम उनके साथ बैठेंगे।

    दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी सभी मुस्लिम भाइयों को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहती है। गुप्ता ने कहा, ”आज सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने पार्टी को जॉइन किया है, उन्होंने पाया है कि यहां मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और हम उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।”

    प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि शहजाद अली, डॉ मेहरीन, तबस्सुम हुसैन सहित बड़ी संख्या में शाहीन बाग के मुस्लिम भाई-बहन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।साथ ही कहा हम मिलकर वोट बैंक की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ेंगे और मुस्लिम समुदाय के भाई-बहनों को उनका हक दिलवाएंगे ।

  • देश :दिल्ली दंगो पर बड़ा खुलासा ,PFI कार्यालय में रची गई दंगो कि साजिश

    ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

    कोड वर्ड के जरिए दंगो को दिया गया अंजाम

    जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद ही कि गई थी दंगो कि साजिश ।

    देश/एजेंसी

    दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध के दौरान हुए दंगों को लेकर  बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो , दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ में बताया है कि वो ही दंगे का मास्टरमांइड था और उसने खालिद सैफी और पीएफआई के साथ मिलकर हिंसा की साजिश रची थी ।

    बता दे की एक निजी समाचार चैनल  के अनुसार, दिल्ली पुलिस की पूछताछ रिपोर्ट के अनुसार, ताहिर ने कहा कि उसके एक जानकार खालिद सैफी ने उसे कहा कि तुम्हारे पास पास राजनीतिक ताकत  और पैसा दोनों है जिसका इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ और कौम के लिए करेंगे.ताहिर ने पुलिस को बताया है  कि  मैं इसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा. कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद खालिद सैफी मेरे पास आया और बोला की इस बार अब हम चुप नहीं बैठेंगे. इसी बीच राम मंदिर का भी फैसला आ गया और CAA कानून भी आ गया अब मुझे लगा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है.अब तो कुछ कदम उठाना पड़ेगा.”

     ताहिर ने इस बारे में आगे कहा कि 8 जनवरी को खालिद सैफी ने उसे जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से शाहिन बाग में पीएफआई के दफ्तर में मिलवाया था. जहां उमर खालिद ने उसे मरने मारने की साजिश के बारे में कहा था.


    रिपोर्ट के अनुसार, ताहिर हुसैन ने बताया कि ,”8 जनवरी को खालिद सैफी ने मुझे JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद से शाहीन बाग में PFI के दफ्तर मे मिलवाया था. जहां उमर खालिद ने बोला कि वह मरने-मारने को राजी है. वह अपनी कौम के लिए कुछ भी कर सकता है. वहीं खालिद सैफी ने कहा कि PFI का सदस्य दानिश है जो हिंदुओं के खिलाफ जंग में ( PFI ) हमारी आर्थिक रूप से पूरी मदद करेगा.”
    मालूम हो कि, इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उमर खालिद से शुक्रवार को पूछताछ की थी और कहा जा रहा है कि इस पूछताछ के बाद उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया था ।

    पूरा मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता कपिल शर्मा ने दंगो के दौरान मारे गए अंकित शर्मा , दिलवर नेगी , कांस्टेबल रतन लाल को याद कर उनके परिवारों की राखी सुनी है का हवाला देकर आप नेताओं पर निशाना साधा है और कहा कि सफुरा के लिए रोने वाले चुप क्यों है

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने कहा,”दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को दंगों के पीछे एक कथित साजिश के सिलसिले में खालिद से पूछताछ की. उसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया.” दिल्ली दंगे से जुड़ी एफआईआर में पुलिस ने दावा किया था कि सांप्रदायिक झड़पें एक “पूर्व-निर्धारित साजिश” का परिणाम थीं, जिसे कथित तौर पर खालिद और दो अन्य लोगों द्वारा रचा गया था.

    मालूम हो कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से पूर्व देखते ही देखते दिल्ली को दंगो की आग में झोंक दिया गया था जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई थी और अरबों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ था ।

  • देश: सरकारी राशि के दुरुपयोग कर विज्ञापन देने के मामले में घिरी दिल्ली सरकार

    देश /डेस्क

    उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सरकारी विज्ञापनों में सामग्री के नियमन से संबंधित समिति (सीसीआरजीए) ने दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन पर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) सरकार को एक नोटिस जारी किया है, जो 16 जुलाई, 2020 को समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था। समिति ने दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर सोशल मीडिया में उठाए गए कुछ बिंदुओं पर स्वतः संज्ञान लिया है ।

    जिसमें मुंबई के समाचार पत्रों में दिल्ली सरकार द्वारा जारी विज्ञापनों के प्रकाशन की आवश्यकता पर सवाल खड़े किए गए थे और संकेत किया गया था कि इस विज्ञापन का उद्देश्य सिर्फ राजनीतक संदेश देना है। एक पृष्ठ का यह विज्ञापन शिक्षा विभाग एवं सूचना एवं प्रचार निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा प्रकाशित किया गया था।

    गौरतलब है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के 13 मई, 2015 के दिशानिर्देशों के तहत भारत सरकार ने 6 अप्रैल, 2016 को तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था, जिसमें सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स में सरकार द्वारा वित्तपोषित विज्ञापनों की सामग्री के नियमन को देखने के लिए ऐसे लोग शामिल किए गए थे जो “स्पष्ट रूप से तटस्थ और निष्पक्ष हों और अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।” समिति को उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर आम जनता से मिली शिकायतों के निस्तारण और उपयुक्त सिफारिशें करने का अधिकार है।

    समिति उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के किसी प्रकार के उल्लंघन का स्वतः संज्ञान ले सकती है और सुधारात्मक कदमों का भी सुझाव दे सकती है।


    वर्तमान में भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओम प्रकाश रावत सीसीआरजीए की अध्यक्षता कर रहे हैं और एशियन फेडरेशन ऑफ एडवर्टाइजमेंट एसोसिएशंस से जुड़े और आईएए के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश नारायण तथा प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक कुमार टंडन समिति में सदस्य हैं।