Tag: तृणमूल कांग्रेस

  • बंगाल :ममता बनर्जी की द्वारे सरकार कार्यक्रम फेल,अधिकारी करते है आवेदन कर्ताओ से अभद्र व्यवहार

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश अनुसार व तृणमूल कांग्रेस के द्वारा ‘दुआरे सरकार ‘ योजना जोर शोर से लागू की गई ।लेकिन इस कार्यक्रम की हकीकत कुछ और ही है ।कार्यालयों में बैठे सरकारी बाबू इस योजना के नाम को बदनाम कर रहे है ।

    ग्रामीणों की माने तो खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय में जिनकी पहुंच है या फिर पार्टी से जुड़े हुए है उनका काम आराम से मुफ्त में हो जाता है ।लेकिन साधारण लोगो को कार्यालय के बाबू द्वारा घुमा दिया जाता है

    आवेदन करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी कहते हैं किसी कम्प्यूटर की दुकान पर अप्लाई करके आओ उसके बाद यहां हो पाएगा . लोगों को ऐसी बात बताई जा रही है। जिससे लोगों को सिर्फ परेशान हो रही हैं.

    और लोगों को खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय का बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को एक मीडिया कर्मी अपने बारे में न बताकर जाति प्रमाण पत्र के लिए अपना डॉक्यूमेंट दे रहे थे ,लेकिन डॉक्यूमेंट जमा पर बैठे व्यक्ति ने उसका डॉक्यूमेंट को बिना देखे ही फेक दिया और कहां यहां अप्लाई नहीं होता है. जबकि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार हर प्रखंड में दुआरे सरकार ‘ नाम से नया कार्यक्रम शुरू की गई है ।

    सरकार द्वारा जोर शोर से इसकी घोषणा की गई और बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए स्वास्थ्य साथी योजना के साथ-साथ खाद्य साथी, कन्याश्री, रूपश्री, शिक्षाश्री योजनाओं के लिए नाम पंजीकृत किया जा सके या राज्य सरकार द्वारा किसी योजना के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रमाण-पत्र साथ ही किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह भी इस दौरान संशोधन कराना ये सारी चीज फ्री में करने की अनुमति दी गई है.

    लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ‘दुआरे सरकार ‘ नाम को कार्यालय में बैठे जाति प्रमाण पत्र के डॉक्यूमेंट ले रहे व्यक्ति द्वारा बदनाम किया जा रहा है.

    इस संबंध में खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष अरुण दास ने बताया विधान सभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे तृणमूल कांग्रेस नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए झूठ ‘द्वारे सरकार ‘ लेकर आई है तभी तो जाती प्रमाण पत्र का अप्लाई करने जा रहे लोगों को किसी दिन लिंक फैल तो किसी दिन अन्य समस्या कहकर घुमा दिया जाता है . जिससे लोगो को कुछ तो नहीं , सिर्फ परेशानी के साथ साथ लोगों कीमती समय भी बर्बाद हो जाता है.

  • बंगाल :केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने निकाला प्रतिवाद जुलूस

    बंगाल/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल तृणमूल कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरु होते हुए नक्सलबाड़ी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर खत्म हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को दरकिनार कर तृणमूल नेता , कार्यकर्ता व समर्थक सड़क पर उतरे ।

    हालांकि नियमों को तोड़ने के आरोप का खंडन करते हुए तृणमूल नेताओं ने कहा जुलूस के दौरान सारे लोग मास्क पहने हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया था। तृणमूल नेताओं ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि जान बूझ कर केन्द्र सरकार बंगाल को आर्थिक मदद से वंचित कर रही है।बंगाल के हिस्से के 58 हजार करोड़ रुपये कहां गए, इसका केन्द्र सरकार जवाब दे, केन्द्र जीएसटी के साथ बंगाल से अन्य राजस्व वसूल रहा है।

    बावजूद इसके बंगाल का 58 हजार करोड़ रुपये हमें नहीं दिया जा रहा है। नक्सलबाड़ी प्रखंड – 2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पृथिवीस राय ने कहा केन्द्र सरकार राज्य सरकार को जीएसटी की राशि नहीं दे रही है । साथ ही राज्य सरकार पर रुपया कर्ज लेने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार बंगाल में आर्थिक संकट पैदा करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व निजीकरण के खिलाफ तृणमूल की रैली को आम जनता का पूरा समर्थन मिला । इस मौके पर अरुण घोष , वीरेन सरकार परिमल मजूमदार, विधुत दास अमित प्रसाद व काफी संख्या में कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित थे।

  • बंगाल :तृणमूल छात्र परिषद ने मनाया उत्थान दिवस ,मास्क का भी किया गया वितरण

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी अंचल अन्तर्गत थानझोड़ा मोड़ में तृणमूल छात्र परिषद की उत्थान दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन तृणमूल कांग्रेस पार्टी व छात्र परिषद का झंडा फहराकर किया गया ।

    खोरीबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्ययन उपासू सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छात्र परिषद के उपलब्धियों को बताया ।

    खोरीबाड़ी तृणमूल छात्र परिषद के राजेश सरकार ने बताया कोरोना वायरस के मद्देनजर करीब तीन सौ मास्क भी वितरित किया गया । इस दौरान परिमल सिंह, मुकुल सरकार, उपासू सिंह, धनंजय सिंह, राजेश सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।