Tag: तस्करी

  • किशनगंज :एसएसबी 12वी बटालियन के जवानों ने तस्करी के डीजल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    भारत नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं बटालियन डी कंपनी माफियाटोला बीओपी के जवानों ने रविवार करीब ढाई बजे एक बाइक सवार तस्करी के आरोपी के पास से 150 नेपाली डीजल को जब्त किया है।







    जब्ती की जानकारी देते हुए कंपनी कंमाडर असिस्टेंट कमांडेंट सुमन गोराई ने बताया कि बॉडर पीलर संख्या 153 के समीप माफियटोला ओर पेकटोला बीओपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 150 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी को पकड़ा। तस्कर नेपाल से डीजल लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।

    करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र हरिहरपुर के पास 39 वर्षीय मनोज सिंह हरिहरपुर भोरा थाना टेढ़ागाछ निवासी पकड़ा गया। एवं उसके पास हीरो होंडा स्पेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 39B 6023 से 150 डीजल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त डीजल ओर बाइक को कस्टम के हवाले कर दिया गया है।






  • किशनगंज :एसएसबी ने तस्करी का नेपाली शराब किया जप्त,एक तस्कर गिरफ्तार

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 12 वीं बटालियन ई कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने कार्यवाही करते हुए बॉडर पीलर सख्या 134/1 के 100 मीटर भारतीय क्षेत्र के समीप गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के नेपाल निर्मित 30 बोतल 300ml लीची शराब के साथ एक साइकिल की जप्ती की.वही तस्कर हिमाल राई पिता अमर सिंह,बहादुर राई साकिन लहसुना थाना झापा नेपाल निवासी को गिरफ्तार किया।






    जानकारी देते हुए सी कंपनी सहायक कमांडेंट सुमन गुराईने कहा कि इस कार्य वही में शामिल एएसआई जय लाल,व काब्य राम सिन्हा, कॉस्टेबल रामानंद, राज कुमार सिंह गुरु सरन कुमार संदीप कुमार प्रसाद, अमरजीत सिंह,थे.

  • किशनगंज :एसएसबी 12 वी बटालियन ने भारी मात्रा में तस्करी का खैनी सहित अन्य सामग्री किया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि (ई) कंपनी दिघलबैंक मुख्यालय की बीओपी डुब्बाटोला द्वारा बुधवार को नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे भारी मात्रा में खैनी, पापर,के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया.मामले की जानकारी देते हुए कंपनी सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने बताया की डुब्बाटोला बीओपी के एएसआई मना राम के नेतृत्व में बॉर्डर पिलर संख्या 135 के समीप करीब 2:30 बजे यह कार्रवाई की गई है ।






    जिसमें 3000 पैकेट खैनी भारी मात्रा में प्रीमियम पापर, को जप्त किया गया.वही तस्कर जगनाथ सिंह,पिता बद्री सिंह, साकिन डुब्बाटोली थाना दिघलबैंक निवासी है, दूसरा तस्कर प्रवेश कुमार पिता मोहन लाल साकिन हरुआडंगा थाना दिघलबैंक निवासी है।

    श्री गुराई ने कहा कि सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह से तत्पर्य है. किसी भी तरह से तस्करी की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वही इस कार्यवाही में एएसआई कमल कुमार मंडल हेड कांस्टेबल धर्म देव महतो, कॉस्टेबल हरिओम सिंह, अनदीप, विशाल कुमार ,राम लखन,नितूल दास, सतीश कुमार, शामिल थे।

  • बिहार :तस्करी के अवैध शराब के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बिहार /मुंगेर

    नए साल के मौके पर शराब कारोबारी बड़े पैमाने पर शराब खपाने की कोशिश में जुटे है वहीं पुलिस भी शराब तस्करों के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है ।

    मालूम हो कि पुलिस ने जिले के धोबई गांव से गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए 44 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है ।जानकारी के मुताबिक तारापुर डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर में छापेमारी कर धोबई गांव से 44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया ।

    इस संबंध में डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भूसा के टाल में रखें इंपिरियल ब्लू 375ml के 42 बोतल 750 से एम एल 38 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है साथ ही शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है ।

  • किशनगंज :एसएसबी 12वी बटालियन ने तस्करी के चाइनीज मटर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /दिघलबैंक/शिव नारायण प्रसाद

    भारत-नेपाल सीमा हमेशा काला कारोबार करने वालों के लिए मुफीद रहा है। जिले की खुली सीमा का लाभ उठा कर तस्कर आसानी से माल पार कर लेते हैं। खाद,कपड़ा चाइनीज मटर की भारी मात्रा में तस्करी को लेकर नेपाल सीमा एक बार फिर चर्चा में आ गई है,बताते के की बीती रात एसएसबी 12वीं वाहिनी( ई ) कंपनी के जवानों के साथ सहायक कमांडेंट सुमन गुराई की अगवाई में 40 बोरा चाइनीज मटर 6 साइकिल एक तस्कर को धर दबोचने में सफलता मिली है,यह करवाई बॉडर पीलर संख्या 134/1 के पास की गई है।

    ऐसी कई गैर कांनूनी कारोबार के अलावा चाइनीज मटर में छिपे काले कारोबारियों की पूरी जमात यहां राज करती है। जहां चाइनीज मटर तस्करों का बड़ा हब बन चुका है। सूत्रो की मानें तो चाइनीज मटर की तस्करी भारी मात्रा में कई जगहों से की जा रही है,जिस पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी की ओर से काफी कोशिश की जा रही है, वही गिरफ्तार तस्कर जहाँगीर आलम, पिता मोइनुद्दीन सतकौआ निवासी को आगे की कार्रवाई करते हुए कस्टम के हवाले किया गया।

  • किशनगंज : गलगलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे शराब को पुलिस ने किया जप्त, एक गिरफ्तार

    गलगलिया /चंदन मंडल

    गलगलिया पुलिस ने मंगलवार की देर रात को गलगलिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 99 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है. इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. गलगलिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना के एएसआई मेघनाथ चौधरी द्वारा एक मूली लदी पीकअप वैन को मधनिषेद चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोका गया.

    चेकिंग के क्रम में उक्त पिकअप वाहन से मूली के नीचे छुपाकर ले जा रहे विदेशी शराब इम्पीरियल ब्लू 375 एमएल की 11 कार्टून , रॉयल स्टेज की 375 एमएल की 33 कार्टून, 750 एमएल की रॉयल स्टेज की 7 कार्टून तथा मकडोवेल्स की 375 एमएल की 48 कार्टून शराब बरामद किया गया. इसके साथ ही विदेशी शराब से लदी डब्लू बी (73 बी 6567) पिकअप वैन को जब्त किया और पिकअप चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया.

    पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अभिजीत राय (20 ) , ग्राम चंपासरी , थाना प्रधान नगर और जिला दार्जीलिंग बताया गया है. गलगलिया थाना अध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश के द्वारा अभिजीत राय के खिलाफ थाना कांड संख्या दर्ज कर नई उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए)41( i) के तहत मामला दर्ज कर किशनगंज न्यायालय जेल भेज दिया.

  • नक्सलबाड़ी :एसएसबी जवानों ने तस्करी का सुपाड़ी किया जप्त

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कम्पनी पानीटंकी बीओपी के जवानों ने भारी मात्रा में सुपारी जब्त किया। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया ।


    इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने एक WB73E 0490 पिकअप वैन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के क्रम में पिकअप वैन से 90 बैग सुपारी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सुपारी को नेपाल से अवैध रूप से लाया गया था। और सुपारी को नक्सलबाड़ी से धूपगुड़ी ले जाने वाला था , लेकिन सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कम्पनी पानीटंकी बीओपी के जवानों ने पकड़ लिया।

    गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजित महतो, ग्राम डीडारगंज कटरा बाजार मीरापुर पटना ( बिहार ) का रहने वाला बताया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद जब्त सुपारी , पिकअप वैन व गिरफ्तार व्यक्ति को पानीटंकी कस्टम को सौंप दिया।

  • नक्सलबाड़ी :एसएसबी की तैनाती के बावजूद नहीं थम रही है मवेशी तस्करी

    मवेशी ,कपड़ा , इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हो रही है तस्करी

    खुली सीमा का लाभ उठा रहे है तस्कर

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    भारत-नेपाल सीमा हमेशा काला कारोबार करने वालो के लिए स्वर्ग रहा है। चाहे मवेशी , कपड़े व अन्य सामान क्यों न हो खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर आसानी से माल पार कर लेते हैं।

    विशेष रूप से अभी मवेशी की तस्करी जोरो सोरों से हो रही है। जबकि कोरोना के कारण सीमा पर आवाजाही ठप है। इसके बावजूद भी सीमा पर सक्रिय कुख्यात तस्कर संगठित गिरोह बनाकर हर रोज लाखों रुपया के मवेशी की तस्करी करते हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों को नेपाल व अन्य जगहों से लाकर एक जगह इकट्ठा किया जाता है। फिर इकट्ठा किए गए मवेशियों को पश्चिम बंगाल का उत्तर दिनाजपुर समेत अन्य इलाकों में भेजा जाता है। यह जिला बांग्लादेश की सीमा से लगता है, जिससे यहां मवेशियों को रात्रि में बॉर्डर पार कराने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

    वहीं तस्करों के हौसले के आगे सीमा पर तैनात एसएसबी बौनी साबित हो रही है। ठाकुरगंज प्रखंड के नेगराडुब्बा व गलगलिया से सटे सूत्रों ने बताया की बंगाल अंतगर्त खोरीबाड़ी प्रखंड के रामधनजोत, कुक्कुराजोत व जुरलाजोत के बीच के रास्तों से रात्रि में भारी मात्रा में मवेशियों की तस्करी हो रही है।

    जबकि बार्डर पर केंद्र एवं राज्य सरकार के सजग प्रहरी पूरी तरह से मुस्तैद है और यहाँ इनकी बगैर इजाजत के परिंदा भी पर नही मार सकता है। इसके बावजूद सीमा पर सक्रिय कुख्यात तस्कर इन दिनो मवेशी , इलैक्ट्रिक सामान सहित अन्य सामानो की तस्करी को अंजाम दे रहे है ।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कपड़ा व्यापारी एक पोका (बोरा) कपड़ा को यदि भारतीय बाजारों से उठाकर तस्करी के जरिये नेपाल अपने गोदाम में मंगवाते हैं तो अवैध कारोबारी को उन्हें कम कैरिंग खर्च व कमीशन देना होता है। इसी कमीशन के लालच में कारोबारी ने सीमा शुल्क को छोड़ दिया और अवैध रास्तों से तस्करी का विकल्प चुना है।

  • कश्मीर :7 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ,नार्को टेरर फाइनेंसिंग का मामला आया सामने

    पाकिस्तान आतंकियों को फंडिंग के लिए ले रहा है मादक पदार्थों की तस्करी का सहारा

    देश/डेस्क

    जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा राजौरी में जांच के दौरान 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया है ।एसएसपी राजौरी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जांच अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है और 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है ।

    एसएसपी श्री चंदन कोहिली ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर कुलगाम जिले का रहने वाला है साथ ही उन्होंने कहा कि पूंछ की तरफ से यह कंसाइनमेंट आया है और इसके तार  सीमा पार से जुड़े हुए है ।श्री कोहली ने बताया कि इससे पूर्व भी नार्को टेरर फाइनेंसिंग का मामला सामने आया है और ऐसे मॉड्यूल सामने आए है ।

    मालूम हो कि कश्मीर में आतंकियों को मदद पहुंचाने के लिए पाकिस्तान द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए राशि पहुंचाए जाने का पूर्व में खुलासा हो चुका है ।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगो की संलिप्तता जल्द उजागर कर गिरफ्तारी कि बात पुलिस के द्वारा कहीं जा रही है ।

  • किशनगंज :उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में तस्करी का विदेशी शराब किया जप्त

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ में लगी है ।मालूम हो कि फरिम गोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को जप्त किया गया है ।उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने बताया कि  96पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है ।

    उन्होने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे की संभावना है ।मालूम हो कि बिहार में शराब बंदी है उसके बावजूद आए दिन शराब की तस्करी के जरिए तस्कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे है ।विभाग के द्वारा एक वाहन को भी जप्त किया गया है और अग्रतर करवाई की जा रही है