Tag: ड्रग्स

  • महाराष्ट्र :ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मंत्री नवाब मल्लिक के दामाद का करवाया गया मेडिकल जांच ,होगी कोर्ट में पेशी

    महाराष्ट्र/मुंबई

    महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद समीर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    मालूम हो कि NCB ने कल समीर खान को ड्रग मामले में गिरफ़्तार किया था।






    बता दे की एनसीबी द्वारा महाराष्ट्र में लगातार ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और एनसीबी को इसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है ।एनसीबी के द्वारा अभी तक कई सफेदपोश चेहरों को जेल भेजा जा चुका है ।

    एनसीबी द्वारा मंत्री के दामाद की गिरफ्तारी से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है और चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।

  • मुंबई : कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष को एनसीबी ने लिया हिरासत में ,नशीला पदार्थ बरामद

    देश /डेस्क

    प्रख्यात कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने आज  छापा मारा। जानकारी के मुताबिक भारती और उनके पति हर्ष पर ड्रग्स लेने का आरोप है। NCB ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

    एनसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई । NCB ने यहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।


    इससे पहले, ड्रग्स केस में 20 नवंबर को अर्जुन रामपाल NCB के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे ड्रग्स केस में घंटों पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन पूछताछ की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को बार्टेल को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।एनसीबी द्वारा लगातार बॉलीवुड में छापेमारी की जा रही है और अभी तक कई बड़ी फिल्मी हस्तियां एनसीबी के सिकंजे में आ चुकी है ।

  • देश :दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान से एनसीबी की पूछताछ जारी ,दीपिका हो सकती है गिरफ्तार ?

    देश/डेस्क

    शनिवार का दिन बॉलीवुड के लिए काला दिन साबित हुआ है ।मालूम हो कि बॉलिवुड ड्रग चैट सामने आने के बाद आज दीपिका पादुकोण,श्रद्धा कपूर, सारा अली खान से एनसीबी पूछताछ कर रही है ।मालूम हो कि पिछले कई घंटो से दीपिका से पूछताछ हो रही है और सूत्रों के मुताबिक दीपिका पूरी तरह ड्रग्स मामले में घिर चुकी है ।

    वहीं ड्रग चैट केस में एनसीबी की टीम श्रद्धा कपूर से कुछ खास सवालों पर पूछताछ करेगी। श्रद्धा कपूर से पूछे जा सकते हैं ये सवाल: गौरतलब है कि जया साहा से पूछताछ में श्रद्धा कपूर के साथ चैट सामने आई थी ऐसे में सबसे पहले श्रद्धा से उनके मोबाइल फोन के बारे में ही सवाल पूछे जाएंगे। एनसीबी की टीम यह भी पूछेगी कि श्रद्धा कपूर कितने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती है। जया साहा ने अपने कुबूलनामे में कहा है कि उन्होंने श्रद्धा कपूर को सीबीडी ऑयल भेजा था।

    दीपिका, सारा, श्रद्धा एनसीबी मुख्यालय में ।

    ऐसे में एनसीबी की टीम उनसे इस बारे में पूछताछ करेगी। श्रद्धा कपूर से यह भी पूछा जा सकता है कि आखिर वह कितने समय से सीबीडी ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘छिछोरे’ के रिलीज होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर पार्टी हुई थी। बताया जाता है कि इस पार्टी में भी ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। पार्टी में श्रद्धा कपूर भी मौजूद थीं, ऐसे में उनसे इस पार्टी के बारे में भी सवाल पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर से सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स लिये जाने के बारे में भी सवाल पूछे जा सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जया शाह , रकुलप्रित सहित अन्य से हुई पूछताछ में एनसीबी को अहम सबूत हाथ लगे थे ।जिसके बाद आज जब इन तीनों से एनसीबी की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है तो कई अन्य नाम भी इस मंडली के द्वारा उजागर किए जा  सकते है ।यही नहीं यह भी आशंका व्यक्त कि जा रही है कि दीपिका पादुकोण को एनसीबी हिरासत में ले सकती है ।फिलहाल पूरे देश की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई है और एनसीबी से देश यह उम्मीद कर रहा है कि बॉलीवुड में चल रहे इस नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगे ।

  • देश :रिया चक्रवर्ती होंगी गिरफ्तार ?

    देश/डेस्क

    एनसीबी ने रिया के भाई शौविक और सैमुअल कोर्ट को कोर्ट में किया पेश । कोर्ट ने दोनों को 4 दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा ।

    सीबीआई सुशांत के घर में कर रही है जांच

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार खुलासे हो रहे है और सीबीआई एवं एनसीबी ने अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है ।बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का बड़ा खुलासा एनसीबी के द्वारा किया गया है ।मालूम हो कि एनसीबी के द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई सौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था ।

    जिन्हें आज मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया है ।  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया है और रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है ।दूसरी तरफ सीबीआई की एक टीम आज सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची है जहां हत्या के एंगल से सीबीआई अधिकारियों के द्वारा जांच किया जा रहा है ।

    जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम द्वारा पुनः सीन रीक्रिएट कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ।वहीं रिया के गिरफ्तारी कि मांग भी अब तेज हो चुकी है ।अधिवक्ता विकास सिंह ने आज कहा कि NCB की गिरफ्तारी से साफ होता है कि मुंबई पुलिस क्या-क्या छुपाना चाह रही थी, इससे ड्रग एंगेल निकलकर सामने आया है।

    श्री सिंह ने कहा कि बहुत से ऐसे एंगेल थे जो वो(मुंबई पुलिस) छुपाना चाह रहे थे, वो क्या-क्या छुपाना चाह रहे थे ये जांच से पता चलेगा । गौरतलब हो कि एनसीबी के पूछताछ में रिया द्वारा ड्रग्स मंगवाए जाने की बात सामने आई है जिसके बाद रिया के ऊपर गिरफ्तारी कि तलवार मंडराने लगी है ।

    फिलहाल इस हाई प्रोफाइल मामले ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है और देश को रिया की गिरफ्तारी की उम्मीद है ताकि सुशांत की आत्मा को शांति मिले ।

  • मुंबई : सोविक और सैमुअल को एनसीबी ने लिया हिरासत में

    रिया के घर से एनसीबी को मिले अहम सबूत

    रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

    देश/डेस्क

    सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी ने आज रिया चक्रवर्ती के घर में छापा मारा है और लैपटॉप ,पुराने मोबाइल सहित अन्य सामानों की जप्ती एनसीबी के द्वारा की गई है ।मालूम हो कि रिया और उसके भाई का ड्रग चैट सामने आया था ।

    जिसमें रिया अपने भाई को ड्रग्स लाने के लिए कह रही थी जिसके बास आज यह करवाई की गई है ।दूसरी तरह सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से भी एनसीबी के द्वारा पूछताछ कर रही है ।एनसीबी के द्वारा शौविक् को भी पूछताछ हेतु अपने साथ ले जाया गया है ।

    जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी साथ ही अब रिया के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार मंडराने लगी है ।

    मालूम हो कि सैमुअल को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है और इस करवाई से हड़कंप मच गया है ।

  • देश :बॉलीवुड की पार्टियों में पानी की तरह बहता है ड्रग्स -कंगना रनौत

    देश/डेस्क

    फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे ड्रग के खेल का बड़ा खुलासा किया है ।मालूम हो कि कंगना ने कहा कि बॉलीवुड कि सभी पार्टियों में ड्रग का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। रनौत ने कहा कि उन्हें भी ड्रग दी गई और इसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में कि थी लेकिन कोई करवाई नहीं की गई।

    कंगना ने निर्मात निर्देशक महेश भट्ट पर भी हमला बोला है और कहा कि ड्रग्स पार्टी गोपनीय तरीके से कि जाती है और पानी कि तरह ड्रग्स बहाया जाता है ।रनौत ने कहा कि पहले उन्हें बड़े स्टार की पार्टियों में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था लेकिन जब एक स्टार से उनके रिश्ते बने तब उन्होंने यह देखा है ।रनौत ने कहा कि बड़े बड़े स्टार की पार्टियों में ड्रग्स का उपयोग किया जाता है उन्होंने खान गैंग पर भी हमला बोला है ।

    रनौत ने कहा कि उन्हें भी सुरक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि जिस तरह से उन्होंने खुलासा किया है उससे उनके भी जान पर खतरा है ।मालूम हो कि रनौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में अंडर वर्ल्ड की साठगांठ को लेकर मुखर है और अभी तक कई चौंकाने वाली खुलासे कर चुकी है ।