Tag: डीएम

  • किशनगंज :डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने शहर का भ्रमण कर लोगो से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की

    किशनगंज /प्रतिनिधि

    जिला पदाधिकारी, डॉ० आदित्य प्रकाश द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सरकार द्वारा जनहित में लागू लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन हेतु मुआयना किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी शहर के गांधी चौक, पश्चिमपाली चौक, लहरा चौक एवं बिहार बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख जगहों का मुआयना किया। जिला पदाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा अगले 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

    लॉकडाउन को कड़ाई से पालन करने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिला पदाधिकारी ने नागरिकों से आम लोगों की जीवन की रक्षा में प्रशासन को सहयोग की अपील की है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें, बेवजह सड़क पर ना घूमे, भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, शाहनवाज अहमद नियाजी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

  • किशनगंज : जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा स्टेशन के पास चिन्हित लाभुकों को किया गया कंबल वितरित

    किशनगंज /संवादाता    

    रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास रह रहे कई जरूरतमंद गरीब,असहाय ,वृद्ध,भिक्षुक,यायावर लोगो ,महिलाओं को डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने स्वयं अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया साथ ही कई गरीब रिक्शा चालकों को भी कंबल दिए।इस भीषण ठंड में जिला पदाधिकारी के हाथो से कंबल प्राप्त कर सभी ने उनकी भूरी भूरी प्रसंशा की है।

    जानकारी के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा गैर योजना अंतर्गत वस्त्र वितरण कार्यक्रम मद से किशनगंज जिला में ठंड से बचाव हेतु पात्र लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

    मालूम हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा लगातार कंबल वितरण कराया जा रहा है।पूर्व में पोठिया ,टेढ़ागाछ प्रखण्ड तथा ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित लाभुकों यथा गरीब, असहाय,भिक्षुक, यायावर,वृद्ध ,महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया है।

    कंबल वितरण के मौके पर डीएम के अतिरिक्त वरीय उप समाहर्त्ता – सह – सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्वेतांक लाल,आईसीडीएस के सुशील कुमार झा व अन्य पदाधिकारी तथा मिक्की साहा उपस्थित थे।

  • कटिहार : ज़िला पदाधिकारी कंवल तनुज ने सभी वार्डो में डोर टू डोर सैंपल टेस्टिंग के लिए गठित टीम को दिया निर्देश

    कटिहार/रितेश रंजन

    राज्य में कोरोना का बढ़ता संक्रमण राज्य सरकार और स्वास्थ महकमा के लिए चिंता का विषय,कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चैन को रोकने के लिए कटिहार ज़िला पदाधिकारी कंवल तनुज ने सभी वार्डो में डोर टू डोर सैंपल टेस्टिंग के लिए गठित टीम को दिया निर्देश ,रेपिड टेस्ट किट से होगी जांच

    बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग चिंतित है वही कटिहार जिले में जिला प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ इस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी ने आज कटिहार सदर अस्पताल का निरीक्षण किया जिला पदाधिकारी के साथ डीडीसी वर्षा सिंह, एडीएम कमलेश कुमार ,एसडीओ नीरज, कुमार सिविल सर्जन सहित कई अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल है थे ।

    जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 20 जगहों पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है । जिसमें 920 बेड की व्यवस्था की गई है साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में आज से डोर टू डोर स्वास्थ्य कर्मी और टेक्नीशियन लोगों कि जांच करेंगे । वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में 12 अति संक्रमित जगहों को चिन्हित कर लोगों की सैंपल टेस्टिंग का टारगेट दिया गया है और सभी जांच रैपिड किट के द्वारा की जाएगी इसके लिए 6 टीम बनाई गई है एक टीम में 2 सदस्य हैं जो हर वार्ड घूम घूम कर लोगों का रेपिड किट से जांच करेंगे और आधे घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट दे देंगे

    जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिस तरह से कटिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है इसी को देखते हुए आज से हर जगह चौकसी बरती जा रही है लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घरों से ना निकले जब भी निकले मास्क लगाकर निकले और लॉक डाउन का पालन करे

  • कटिहार : सदर अस्पताल के कई कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव ।डीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण

    कटिहार/रितेश रंजन

    अस्पताल के आसपास के क्षेत्र को कॉन्टेन्टमेंट जोन किया गया घोषित,ज़िलापदधिकारी ने सदर अस्पताल का निरक्षण कर सम्बंधित पदाधिकारी को दिए जरूरी दिशा निर्देश,लापरवाही बरतने वाले कर्मी को दी हिदायत

    कटिहार के सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कटिहार के ज़िलापदधिकारी कंवल तनुज ने सदर अस्पताल का निरक्षण कर वहाँ की गतिविधि से अवगत हुए ।गौरतलब है कि जिले का एक मात्र मुख्य सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में पिछले कई दिनों से व्यवस्था की नाकामी और सरकारी तंत्र के फेल्योर होने के कारण सुर्खियों में था ।

    चाहे बिना सैंपल टेस्ट के मरीज के मोबाइल पर कोरोना नेगेटिव का मैसेज हो या कोरोना पीड़ित मरीज के साथ मारपीट कर जख्मी होने की घटना हो या ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत हो जाने का मामला हो, तमाम तरह की सरकारी तंत्र के नाकामी की खबरो के बीच ज़िला पदाधिकारी ने खुद सदर अस्पताल का निरक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए साथ ही साथ व्यवस्था की नाकामी के लिए ज़िम्मेदार कर्मी को हिदायत भी दी , कि अगर आगे से शिकायत मिली तो उन्हें बख्शा नही जाएगा ।

    वही सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल के कई कर्मी खुद कोरोना की चपेट में है जिसके कारण सदर अस्पताल के क्षेत्र को कॉन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है  । ज़िलापाधिकारी श्री कंवल तनुज ने लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी देने की बात कही और कहा कि लोगो को पेनिक होने की जरूरत नही ज़िला प्रसाशन कटिहार के आवाम को बेहतर स्वस्थ सुविधा मुहैया कराने को लेकर संकल्पित है