Tag: जांच

  • किशनगंज :लॉक डाउन में फर्राटा मार रहे मोटर साइकिल सवारों पर प्रशासन हुई सख्त । सैकड़ों लोगों का कटा चालान

    किशनगंज/अब्दुल करीम

    लॉक डाउन का उलंघन कर किशनगंज में बेवजह मोटरसाइकिल में घूम रहे लोगों पर चला प्रशासन का डंडा ।मालूम हो कि प्रशासन ने सैकड़ों मोटरसाइकिल का काटा चालान । 

    जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है ।राज्य सरकार ने कोरोना का चेन तोड़ने के लिए कुछ शर्तों के साथ पूरे बिहार को लॉक डाउन किया  है।जिसमें बगैर अनुमति के मोटर साईकल चलाना ,लॉक डाउन का उलंघन माना जायेगा,लेकिन किशनगंज जिले में लोग लॉक डाउन के नियमों को धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे थे ।लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर शहर में मोटरसाइकिल पर फर्राटा मार आराम से घूम रहे थे।वैसे लोगों पर प्रशासन ने लगाम लगाने के सख्ती शुरू कर दी है और सैकड़ों लोगो का चालान काटा गया है ।

    शहर के गांधी चौक पर एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी एवं एसडीपीओ अनवर जावेद ने पुलिस बल के साथ सैकड़ों गाड़ियों का चालान काटा।एसडीएम ने बताया कि शहर में ई रिक्शा परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है,ई रिक्शा का इस्तेमाल लोग तभी कर सकते है जब कोई अति आवश्यक कार्य हो।

  • बिहार :सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पर हुआ एफआईआर दर्ज

    पटना /डेस्क

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर पटना में एफआईआर दर्ज करवाया गया है ।मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती स्व राजपूत की गर्लफ्रेंड है और कहा जा रहा है कि वो उनके साथ ही रहती थी और कुछ दिनों बाद दोनों शादी करने वाले थे ।लेकिन अब पूरे मामले में जहा बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार सख्त हो गए है वहीं परिजनों के द्वारा भी एफआईआर दर्ज करवाया गया है ।

    मालूम हो कि दर्ज एफआईआर में अवैध तरीके से सुशांत के बैंक खाते से राशि निकालने के साथ साथ दवा का ओवर डोज देने का आरोप रिया और उनके परिजन इंद्रजीत चक्रवर्ती,संध्या चक्रवर्ती ,सौविक चक्रवर्ती सहित अन्य पर दर्ज करवाया गया है ।

    सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने एफआईआर में लिखा है कि षड्यंत्र के तहत रिया और उसके परिजनों ने सुशांत से नजदीकी बढ़ाई और उसके करोड़ों रुपए पर हाथ साफ किया है यही नहीं एफआईआर में रिया पर घर छुड़वाने और घर में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है ।मालूम हो कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बिहार पुलिस के 4 कर्मी मुंबई भी गए है जहां वो आगे की कार्रवाई करेंगे ।दूसरी तरह आज मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के सीओ से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई है ।मालूम हो कि पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 341,342,306,406 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और करवाई में जुट गई है ।पटना के राजीव नगर थाना में आवेदन देकर राजीव के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज स्वास्थ केंद्र में 75 लोगो के Covid 19 जांच हेतु लिए गए सैंपल

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोविड-19 जांच हेतु लगाया गया शिविर,75 लोगों ने दिया कोविड-19जांच के लिए सैंपल।

    प्रखंड क्षेत्र में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए जहां एक ओर आमजन सरकार के दिये गए दिशा-निर्देशों का पालन कर अपने अपने घरों में ही रहकर इस भयानक महामारी की चपेट में आने से खुद को सुरक्षित रखने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं।बावजूद इसके भी प्रखंड क्षेत्र में आए दिन कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं।


    इसी कड़ी में विगत तीन दिन पूर्व बहादुरगंज नगर क्षेत्र में कोविड-19 से संक्रमित दो व्यक्ति पाए जाने के बाद से ही आमजनो में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।वहीं विभाग के दिशा निर्देश पर बुधवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कोविड-19जांच शिविर में नगर क्षेत्र के 75 लोगों ने अपना सैंपल जांच हेतु दिया।


    मौके पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम ने मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहे एव दो गज की दूरी का जरूर पालन करें।

  • देश :राजीव गांधी फाउंडेशन पर केंद्र सरकार ने नजर की टेढ़ी ।जांच समिति का हुआ गठन

    राजेश दुबे

    केंद्र सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली है।मालूम हो कि सरकार ने  फाउंडेशन की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है और गड़बड़ियों की जांच के लिए मंत्रियों की ये कमेटी गठित की गई है. फाउंडेशन की जांच PMLA, आयकर अधिनियम और FCRA एक्ट के तहत की जाएगी ।मालूम हो कि ये कमेटी राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की जांच करेगी । 

    मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष निदेशक को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है । समिति राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की भी जांच करेगी ।

    मालूम हो कि राजीव गांधी फाउंडेशन पर यूपीए सरकार के दौरान पीएम राहत फंड से रुपए लेने का आरोप है ।गौरतलब हो कि यूपीए कार्यकाल के दौरान राहत कोष से फाउंडेशन को रुपया ट्रांसफर किया गया था ।वहीं जाकिर नाईक सहित अन्य लोगों से भी संस्था को राशि मिली है जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए जांच समिति गठित की है ।

  • पत्रकारों का हुआ कोरोना टेस्ट

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज शहर के आधा दर्जन पत्रकारों का आज covid 19 टेस्ट करवाया गया ।मालूम हो कि बीते दिनों महिला थाना में रेड लाइट एरिया से मुक्त करवाई गई 2 लड़कियों का रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद एसडीएम शाहनवाज अख्तर नियाजी ने पत्रकारों का कोरोना जांच करवाने की बात कही थी । क्योंकि ये सभी पत्रकार समाचार संकलन के लिए महिला थाना गए थे ।

    जिसके बाद इनकी जांच करवाई गई है ।जांच करवाने वाले सभी पत्रकारों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है ।वहीं जिले में आज भी दो कोरोना मरीज मिले है ।