Tag: चोरी

  • किशनगंज :अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपणी हाट में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों की टाटी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपणी हाट में चींटों कुमार साह एव प्रितोष कुमार साह के सिलाई दुकान की टाटी काटकर दुकान में रखे सिलाई मशीन, कपड़े एवम दुकान में रखे दो हजार रुपये को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर मौके से भाग निकले।

    वहीं घटना की जानकारी दुकान मालिकों को अहली सुबह मिलते ही घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए एवम स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • किशनगंज :स्कूल की खिड़की तोड़ कीमती सामानों पर चोर ने किया हाथ साफ

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया थाना क्षेत्र के इंटर स्तरीय कन्या उच्च विधालय पोठिया में चोरी की घटना घटित हुई हैं कीमती उपकणों पर एलईडी सहित अन्य कीमती उपकरणों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है

    यह घटना कब घटित हुई है, इसका सही अंदाज तो नहीं लग पाया है । लेकिन शनिवार को स्कूल बंद होने के दौरान सामान सुरक्षित होने की बात प्रधानध्यापक द्वारा कही गई, सोमवार को जब विधालय खोला गया तो हालात देखकर शिक्षक व कर्मी हतप्रभ रह गए , एलईडी व अन्य उपकरणों से स्मार्ट क्लासेज का संचालन किया जाता था चोर विधालय के ऊपरी मंजिल की खिड़की के लोहे के ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसकर सामान लेकर गायब हुआ , प्रधानध्यपक सादीक अमीन ने बताया की शनिवार को स्कूल बंद करने के समय सब कुछ ठीक था,

    सोमवार को जब वह अन्य शिक्षकों के साथ विधालय पहुंचे तो बाहर से ही खिड़की टूटी हुई देखकर शक हुआ , तुरंत ऊपरी मंजिल जाकर देखा तो उस कमरे से 56 इंच का एलईडी व स्मार्ट क्लासेज से जुड़ा अन्य सानान गायब था, यह एलईडी टीवी हाल में कुछ माह पूर्व खरीदा गाय था और चोरी होगया है, सामान की कीमत 90 हजार रुपये बताया गया हैं, इसे लेकर फरार चोरो ने हो गया है पोठिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज में चोरों ने बंद घर में किया हाथ साफ

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दहगांव उत्तर टोला पलासमनी वार्ड संख्या 03 में बंद घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार दहगाँव उत्तर टोला पलासमनी वार्ड संख्या 03 में बीती रात अज्ञात चोरों ने मो नसर पिता स्व सफाज हुसैन के बन्द घर का ताला तोड़कर घर में रखे तीन भरी सोना,तीस हजार रुपये नगद,घर में रखे कांसा के बर्तन एवम अन्य जरूरी सामानों को लेकर चंपत हो गए।

    वहीं अहले सुबह आसपास के लोगों के द्वारा घर के मालिक मो नसर एवम बहादुरगंज पुलिस को घटना की जानकारी से अवगत करवाया गया।सूचना मिलते ही घर के मालिक मो नसर एवम बहादुरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से अवगत हुए।


    इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक के द्वारा बहादुरगंज थाना में आवेदन दिया गया है ।जल्द ही बहादुरगंज पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

  • किशनगंज :मज़ार से चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपया उड़ाया

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में मंगलवार रात्रि को पोठिया थाना क्षेत्र रमणिया पोखर गांव के बाबा खलीली मज़ार से चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों उड़ाए रुपये की राशि। थाना क्षेत्र के सारोगारा पंचायत स्थित रमणिया पोखर बाबा खलीली मजार जो रमणिया पोखर गांव तथा इस्लामपुर ठाकुरगंज सड़क के कुछ की दूरी पर अवस्थित है।

    ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा मजार के दान पेटी का ताला तोड़कर दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई रुपये को चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई है। जिसमें लगभग तीस हजार रुपए दान की राशि होगी। बताते चले कि पिछले कई महीने से अपराधियो द्वारा धार्मिक स्थल मंदिर तथा मजार में चोरी की घटनाओं का रुक रुक कर अंजाम दिया जा रहा है।

    जिससे दोनो ही समुदायों के लोगों की चिंता बढ़ी है। इससे पहले पोठिया बाज़र स्थित हनुमान मंदिर, छत्तरगाछ स्थित काली मंदिर से दान पेटी तथा बालाजी मंदिर से दो चांदी के गदा वंही बीते रविवार रात को कोवाबड़ी स्थित काली मंदिर से सोना तथा चांदी के आभूषण सहित दान पेटी की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम देने में सफल रहा है ।

  • किशनगंज : मोबाइल दुकान का छप्पर काट कीमती सामान ले उड़े चोर ,प्राथमिकी दर्ज

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र दो स्थानों पर चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए है ।जानकारी के मुताबिक  रतुआ हाट स्थित अफसार आलम के मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान में चोरों ने उत्पात मचाया और  दुकान से हजारों रुपये के इलोक्ट्रॉनिक समनो की चोरी कर चोर  मौके से फरार हो गया है।

    अफ़सार आलम ने चोरी की घटना की सूचना पहाड़कट्टा थाने में दी है। थाना में दिए गए अर्जी में अनुसार प्रतिदिन की तरह जब वह शनिवार को सुबह दुकान खोलने बेलपोखर गांव से रतुआ हाट स्थित दुकान पर पहुंचा तो अवाक रह गया ।

    दुकान के टीना को काट कर चोरों ने एच टी मॉनिटर,डेस्कटॉप ,फोटो कैमरा एम आई,सीसी कैमरा,नया मोबाइल 18 अदद,ग्राहकों द्वारा रैपयरिंग हेतु दिए गए 25 पीस पुराना मोबाईल, आदि लगभग एक लाख रुपये के सामानों पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया था।

    वहीं प्राथमिक विधालय हस्तुटोला पंचायत दमालबाड़ी से 10 बोरा चावल भी चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीण भयभीत है ।

  • किशनगंज :अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम ,थाने में मामला दर्ज

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 04 में अज्ञात चोरों ने नासिर आलम के घर दिया चोरी की घटना को अंजाम।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 04 निवासी नासिर आलम पिता मो हुसैन अपने ससुराल गए हुए थे ,तभी बन्द घर को देखकर बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रखे 10भरी चांदी,18हजार नगदी रुपये सहित घर में रखे अन्य सामानों की चोरी कर चंपत हो गए।

    वहीं अहले सुबह जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो घटना की जानकारी गृह मालिक नासिर आलम एवम बहादुरगंज पुलिस को दी।


    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी से अवगत हुए एवम गृह मालिक के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गए हैं।


    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने स्थानीय लोगों को आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्द ही मामले में संलिप्त सभी चोरों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

  • किशनगंज :अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम ,थाने में पीड़ित के द्वारा दिया गया आवेदन

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 07 मिल्लतनगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बन्द घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 07 मिल्लतनगर में मो तमिजुद्दीन बकरीद के पर्व को मनाने के लिए सपरिवार अपने गांव टेढ़ागाछ गए हुए थे एव मकान बन्द हालत में था।

    तभी बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मो तमिजुद्दीन के घर से जेवरात, नगदी रुपये सहित घर में रखे अन्य सामानों को चोरी कर लिया गया।वहीं अहली सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा एवम घर में रखे सामानों को बाहर बिखरा पड़ा हुआ देखा तो घटना की जानकारी गृह मालिक मो तमिजुद्दीन एवम बहादुरगंज पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही गृह मालिक तमिजुद्दीन एवम बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए।


    थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने कहा कि गृह मालिक मो तमिजुद्दीन के द्वारा दिये गए लिखित शिकायत पर बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही मामले में संलिप्त चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • फारबिसगंज में एक ही रात में आधे दर्जन दुकानों में चोरी।

    अररिया/सुमन ठाकुर

    लोगो ने उठाया गस्ती पुलिस पर सवाल।

    फारबिसगंज में इन दिनों चोरी घटना फिर बढ़ने लगी है। चोरों का हौसला इतना बलन्द है कि प्रशासन का भी ख़ौफ़ नही दिखता है।

    अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख से ऊपर की नकदी व सामान की चोरी किया है। फारबिसगंज शहर के सदर रोड ज्योति मौड़ धनलक्ष्मी ज्वेलर्स सहित पान मसाला एवं मार्केटिंग गेट के समीप मनिहारा दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही फारबिसगंज आदर्श थाना के दरोगा वीरेन्द्र कुमार सिंह व टाइगर मोबाइल टीम पवन ओर पंकज घटना स्थल पहुंच आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

    इस चोरी से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। उनलोगों का कहना है आखिर गस्ती पुलिस जब गस्ती करती है तो किस तरह से चोरी की घटना घट रही है। धनलक्ष्मी जेवलर्स के मालिक भूषण सोनी ने कहा कि यह चौथी चोरी है दुकान में आजतक चोर रही पकड़ा पाया है।

    घटना शुक्रवार देर रात की है । वही अन्य दुकानदारों का कहा कि जब प्रशासन के आवास पर चोरी की घटना घट जाती है और घटना के चार दिन के बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नही लगी तो आम लोगों के दुकानों की सुरक्षा का क्या गारेंटी।

    बतादें की शहर के धनलक्ष्मी ज्वेलर्स के अलावे गौतम पान मसाला, शिव जी पान मसाला एवं मार्केटिंग यार्ड के समीप एक मनिहारा दुकान में चोरी की गई। अज्ञात चोरों ने गेट को काट कर एवं ताला तोड़ कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घटना में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया किअज्ञात चोर में बच्चे भी शामिल हैं। इस पर भी निगाहें रखी जा रही है।