Tag: खेल

  • खेल :भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया , तीन मैचों के सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

    खेल /डेस्क

    टीम इंडिया ने 3 वनडे की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 66 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ 2019 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। तब ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड 31 रन से जीती थी। मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अगले दोनों मैच 26 और 28 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। 


    पुणे में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 42.1 ओवर में 251 रन ही बना सकी। एक समय इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 135 रन था। यहां लग रहा था कि टीम इंडिया मैच गंवा देगी, लेकिन शार्दूल ठाकुर और डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर 7 विकेट लेते हुए बाजी पलट दी। कृष्णा ने 4 और शार्दूल ने 3 विकेट लिए।


    इंग्लैंड के लिए ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 66 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। ओपनर जेसन रॉय ने 35 बॉल पर 46 रन बनाए। इनके अलावा मोइन अली ने 30 और ओएन मोर्गन ने 22 रन बनाए। भारत के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2 और स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 1 विकेट लिया।


    इंग्लैंड तेज शुरुआत के बावजूद इस तरह मैच हारा
    318 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी तेज रही। ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 12 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे।पारी के छठे ओवर में बेयरस्टो ने 22 रन लिए। उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। यह ओवर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का था। बेयरस्टो और रॉय के बीच 86 बॉल पर 135 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।डेब्यू मैच खेल रहे कृष्णा ने ही टीम इंडिया को मैच में वापसी कराई। उन्होंने अपने चौथे ओवर में जेसन रॉय और 5वें ओवर में बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा।

    इंग्लैंड ने 137 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।शार्दूल ने लगातार अपने 2 ओवर में इंग्लैंड के 3 बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर वापसी के रास्ते बंद कर दिए। उन्होंने मैच के 23वें ओवर में बेयरस्टो को 95 रन पर आउट किया।फिर 25वें ओवर में कप्तान मोर्गन और जोस बटलर को पवेलियन भेजा। इस दौरान 3 ओवर में इंग्लैंड ने सिर्फ 7 रन बनाए। यहां से इंग्लैंड टीम को वापसी करना मुश्किल हो गया।इंग्लैंड के पास 9वें नंबर तक बल्लेबाज हैं। इस कारण एक समय जब टीम को 72 बॉल पर 79 रन चाहिए थे। तब ऑलराउंडर भाई सैम करन और टॉम करन क्रीज पर थे।

    यहां भी यदि टीम इंडिया विकेट नहीं लेती, तो मैच हारने का डर था।हालांकि, क्रुणाल पंड्या ने इंग्लैंड को 239 रन पर 8वां झटका दिया। सैम करन 12 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ इंग्लैंड की जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई।
    धवन समेत 4 भारतीय बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई
    भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। धवन ने 106 बॉल पर 98 और कोहली ने 60 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। यह धवन की वनडे करियर की 31वीं और कोहली की 61वीं फिफ्टी रही। क्रुणाल पंड्या ने 31 बॉल पर 58 और लोकेश राहुल ने 43 बॉल पर 62 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 57 बॉल पर 112 रन की पार्टनरशिप की।
    इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट लिए। स्टोक्स 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहला वनडे खेल रहे।

  • किशनगंज :डीपीएल डोहर की टीम ने एएस मोटर्स टेढागाछ टीम को 87 रनों से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सोमवार को टूर्नामेंट का दुसरा सेमी फाइनल मुकाबला ए.एस.मोटर्स टेढ़ागाछ और डी.पी.एल डोहर कोचाधामन के बीच खेला गया । जिसमें टेढ़ागाछ की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए कोचाधामन की टीम को आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 06 विकेट खोकर 227 रनों का लक्ष्य टेढ़ागाछ की टीम को दिया।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टेढ़ागाछ की टीम 15.4 ओवर में आलआउट हो गई।।इस तरह यह मैच डोहर कोचाधामन 87 रन से जीतकर फाइनल में अपना जगह सुनिश्चित किया इस मैच का मैन ऑफ द मैच तारीकुल्लाह को दिया गया। तारीकुल्लाह बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए विजयी 81 रन जोड़े।। आज जहान अली मस्तान स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर नैयर आलम,मास्टर आई एच रब्बानी, उमर फारूक़, महफ़ूज आलम, मास्टर मुजस्सीम आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका में शाहनवाज आलम और शाह आलम थे।

  • किशनगंज :दबंग दहीभात टेढागाछ की टीम ने बीकेजी कलियागंज की टीम को 13 रनों से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला दबंग दहीभात और बी के जी कलियागंज के बीच खेला गया।

    जिसमें दबंग दहीभात की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 08 विकेट खोकर 198 रनों का लक्ष्य कलियागंज की टीम को दिया।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कलियागंज की टीम 18 ओवर में 9 विकेट खो कर 185 रन ही बना पाई। इस तरह यह मैच दबंग दहिभात की टीम 13 रनों से जीत गई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच टीपू को दिया गया। टीपू शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 वीकेट झटके।


    दुसरा सेमी फ़ाइनल मुकाबला ए.एस.मोटर्स और डी पी एल डोहर के बीच 15 मार्च को दिन के 12 बजे से खेला जाएगा।। आज का मैन द मैच धवैली पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी यासीर आलम और क्षेत्र संख्या 01के भावी जिला परिषद प्रत्याशी श्री अकमल शमसी के हाथों दिया गया।।

  • किशनगंज :कलियागंज की टीम ने बैरिया की टीम को छह रनों से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला वाईसीसी बैरिया और बीकेजी कलियागंज बीच खेला गया ।

    जिसमें कलियागंज की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 126 रनों का लक्ष बैरिया की टीम को दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैरिया की टीम 17.4 ओवर में आलआउट हो गई।इस तरह यह मैच कलियागंज 6 रन से जीत गई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच इमरान को दिया गया।







    कल पहला सेमी फ़ाइनल मुकाबला दबंग दहीभात और बी के जी कलियागंज के बिच कल दिन के 12 बजे से खेला जाएगा।। आज का मैन द मैच टूर्नामेंट कमिटी के सक्रिय सदस्य मो0 उमर फारूक़ के हाथों दिया गया।।






  • किशनगंज :फाराबाड़ी ने हवाकोल की टीम को 59 रनों से हराया, फाइनल में बनाई जगह

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनिया पंचायत के ग्रीन पार्क स्टेडियम कुंवाडी़ क्रिकेट ग्राउंड में टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच हवाकोल एवं फाराबाड़ी टीम के बीच खेला गया। वही हवाकोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करने का न्योता फाराबाड़ी टीम को दिया। फाराबाड़ी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 . 4 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन पर ढेर हो गई! वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवाकोल की टीम ने 13 ओवर खेल कर 126 रन पर ऑल आउट हो गई।






    इस तरह से सेमीफाइनल मुकाबले में फाराबाड़ी की टीम ने 59 रनों से हवाकोल टीम को हराया। वहीं इस मैच के मैन ऑफ द मैच टीपू कुमार को दिया गया उन्होंने हरफनमौला खेल दिखाते हुए 27 रन एवं 4 विकेट उन्होंने अपने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जिताया और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई।इस टूर्नामेंट में स्कोरर की भूमिका में पंकज कुमार मंडल एवं कृष्ण कुमार वही कमेंट्री की जिम्मेदारी शिक्षक जकी अनवर एवं नरेश मंडल व अंपायरिंग की भूमिका में पंकज मंडल एवं पंकज पांडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। वही कमेटी संचालक अनीज कुमार सिंह, राजेश मंडल, रोहित सिंह मौजूद रहे।






  • किशनगंज :एसबीएम क्रिकेट क्लब मेहरो चौक को एएस मोटर्स टेढागाछ की टीम ने 4 विकेट से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ के द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसबीएम क्रिकेट क्लब मेहरो चौक एवं एएस मोटर्स टेढ़ागाछ के बीच खेला गया । जिसमें मेहरो चौक टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य एएस मोटर्स टेढ़ागाछ की टीम को दिया।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एएस मोटर्स टेढ़ागाछ की टीम 13 ओवर में ही 5 विकेट पर मैंच जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच जुलकर नैन को दिया गया । जूलकर नैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट झटके। कैच ऑफ द मैच तौसीफ़ को दिया गया।






  • किशनगंज :टेढ़ागाछ में दबंग दहीभात और कार्तिक क्रिकेट क्लब भूतहा के बीच खेला गया दूसरा क्वार्टर फाइनल,दबंग टीम ने 112 रन से जीता मैच

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। गुरुवार को टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दबंग दहीभात और कार्तिक क्रिकेट क्लब भूतहा के बीच खेला गया । जिसमें दबंग दहीभात टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया वही पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रनों का लक्ष्य के.सी.सी भूतहा की टीम को दिया।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी के.सी.सी भूतहा की टीम 11.4 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 159 रन ही बना पाई इस तरह से यह मैच दबंग दहीभात की टीम ने 112 रनों से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोनित को दिया गया । रोनीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। कैच ऑफ द मैच विजय भारती को दिया गया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच 26.02.2021 को 12 बजे दिन से ए.एस मोटर्स टेढ़ागाछ और सी.सी.सी कलियागंज के बीच खेला जाएगा।

  • किशनगंज :जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। मंगलवार को टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीपीएल डोहर एवं पीसीसी पिपरा के बीच खेला गया । जिसमें डीपीएल डोहर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 232 रनों का विशाल लक्ष्य पीसीसी पिपरा की टीम को दिया।






    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पीसीसी पिपरा की टीम टीम ने निर्धारित 14.4 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से यह मैच डीपीएल डोहर की टीम ने 93 रनों से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अप्पू सरकार को दिया गया । अप्पू सरकार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। टूर्नामेंट में बेहतरीन कैच लेने वाले खिलाड़ी को कैच ऑफ द मैच कार्तिक को दिया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच 25.02.2021 को 12 बजे दिन से दबंग दहीभात एवं कार्तिक क्रिकेट क्लब भुतहा सिकटी के बीच खेला जाएगा।






  • किशनगंज :सुनील स्पोर्ट्स क्लब खर्रा ने 65 रन से बीसीसी क्रिकेट क्लब बेनुगढ को हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित खर्रा टाइगर्स क्रिकेट क्लब के द्वारा ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसका मंगलवार को चौथा लीग मैच बीसीसी बेनुगढ एवं सुनील स्पोर्ट्स क्लब खर्रा के बीच खेला गया पहले टॉस सुनील स्पोर्ट्स क्लब खर्रा की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।






    पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाया वहीं लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बीसीसी क्लब बेनुगढ की टीम ने 86 रन में ढेर हो गई इस तरह से सुनील स्पोर्ट्स क्लब खर्रा की टीम ने जीत हासिल की वहीं मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को दिया गया उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 20 रन एवं गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिया हरफनमौला खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।






  • गुजरात :नई दुल्हन की तरह सजके तैयार हुआ विश्व का सबसे बडा स्टेडियम मोटेरा,राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन,भारत -इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने किया प्रेक्टिस

    देश/एजेंसी

    दूसरा टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को कुचलने के लिए कोहली-इलेवन तीसरे टेस्ट के लिए नेट अभ्यास में व्यस्त 

    पूरा अहमदाबाद अब क्रिकेट के रंग में रंग गया है। लगभग एक महीने तक शहर में रहने वाले शीर्ष क्रिकेटरों के साथ, अहमदाबाद एक क्रिकेट बुखार की गिरफ्त में है। इस बार, दूसरा टेस्ट जीतने की खुशी के बाद, सबसे बड़े स्टेडियम के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा मोटेरा स्टेडियम के उद्घाटन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।






    आज गांधीनगर में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे स्नातक समारोह को सुशोभित करने के बाद, वे कल टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस उद्देश्य के लिए स्टेडियम के पास एक विशेष डोम तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू, राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, प्रवचनो के अलावा, नवनिर्मित स्पोर्ट्स एन्क्लेव और मोटेरा स्टेडियम में विभिन्न स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी।

    डोमस्थल से ही राष्ट्रपति मोटेरा स्टेडियम का वर्च्युली उद्घाटन अनावरण करेंगे।राष्ट्रपति स्पोर्ट्स एन्क्लेव के मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे । उसके बाद वह – हॉल ऑफ फेम का दौरा भी करेंगे । उल्लेखनीय है कि हॉल ऑफ फेम में दुनिया भर के प्रसिद्ध क्रिकेटरों की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। इसके अलावा, मोटेरा में अब तक खेले गए सभी मैचों की यादें लगभग एक सौ पचास मेंचो के स्मृति चित्रों को एक साथ लगाया गया है।2011 विश्व कप में मोटेरा में खेली गई सभी टीमों के ऑटोग्राफ किए गए बल्लों का संग्रह आकर्षण के केन्द्र बना है ।







    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद बाद में स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी करेंगे। स्टेडियम की1.10 लाख दर्शकों की क्षमता के साथ, कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी कुल क्षमता की50 प्रतिशत की टिकीट की बिक्री हो चुकी है। ड्रोन कैमरा के साथ लगभग 30 हाई-टेक कैमरों से मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा । उसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।


    विभिन्न कैमरे जैसे कि मुख्य कैमरा, स्ट्राइक ज़ोन कैमरा, फील्ड कैमरा, रन आउट कैमरा, हॉक-आई कैमरा सभी क्षणो की उत्तेजना को कैद करने के लिए सुसज्जित हैं। हजारो की संख्या में आनेवाले दर्शको की उपस्थिति की संभावना को देखते अंदाजन 3 हजार कार और 10 हजार द्वी-चक्रिवाहनो को पार्क हो शके इतनी विशाल जगह कि विशेष व्यवस्था की गई है। मोटेरा स्टेडियम के साथ साबरमती और गांधीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर कोई अब कल के शानदार पलों के लिए तत्पर है।


    इस बीच, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम नेट प्रैक्टिस में व्यस्त दिखी । मोटेरा का पिच प्रदर्शन भी क्रिकेट विश्लेषकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। दिन-रात के मैच के दौरान, शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनीचारों ओर चांदनी फैलाएगी तब मेंच देखनेवाले दर्शक चोके – छक्के पर आनंद से झुम उठेंगे  ।