Tag: क्रिकेट

  • गुजरात :नई दुल्हन की तरह सजके तैयार हुआ विश्व का सबसे बडा स्टेडियम मोटेरा,राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन,भारत -इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने किया प्रेक्टिस

    देश/एजेंसी

    दूसरा टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को कुचलने के लिए कोहली-इलेवन तीसरे टेस्ट के लिए नेट अभ्यास में व्यस्त 

    पूरा अहमदाबाद अब क्रिकेट के रंग में रंग गया है। लगभग एक महीने तक शहर में रहने वाले शीर्ष क्रिकेटरों के साथ, अहमदाबाद एक क्रिकेट बुखार की गिरफ्त में है। इस बार, दूसरा टेस्ट जीतने की खुशी के बाद, सबसे बड़े स्टेडियम के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा मोटेरा स्टेडियम के उद्घाटन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।






    आज गांधीनगर में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे स्नातक समारोह को सुशोभित करने के बाद, वे कल टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस उद्देश्य के लिए स्टेडियम के पास एक विशेष डोम तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू, राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, प्रवचनो के अलावा, नवनिर्मित स्पोर्ट्स एन्क्लेव और मोटेरा स्टेडियम में विभिन्न स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी।

    डोमस्थल से ही राष्ट्रपति मोटेरा स्टेडियम का वर्च्युली उद्घाटन अनावरण करेंगे।राष्ट्रपति स्पोर्ट्स एन्क्लेव के मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे । उसके बाद वह – हॉल ऑफ फेम का दौरा भी करेंगे । उल्लेखनीय है कि हॉल ऑफ फेम में दुनिया भर के प्रसिद्ध क्रिकेटरों की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। इसके अलावा, मोटेरा में अब तक खेले गए सभी मैचों की यादें लगभग एक सौ पचास मेंचो के स्मृति चित्रों को एक साथ लगाया गया है।2011 विश्व कप में मोटेरा में खेली गई सभी टीमों के ऑटोग्राफ किए गए बल्लों का संग्रह आकर्षण के केन्द्र बना है ।







    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद बाद में स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी करेंगे। स्टेडियम की1.10 लाख दर्शकों की क्षमता के साथ, कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी कुल क्षमता की50 प्रतिशत की टिकीट की बिक्री हो चुकी है। ड्रोन कैमरा के साथ लगभग 30 हाई-टेक कैमरों से मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा । उसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।


    विभिन्न कैमरे जैसे कि मुख्य कैमरा, स्ट्राइक ज़ोन कैमरा, फील्ड कैमरा, रन आउट कैमरा, हॉक-आई कैमरा सभी क्षणो की उत्तेजना को कैद करने के लिए सुसज्जित हैं। हजारो की संख्या में आनेवाले दर्शको की उपस्थिति की संभावना को देखते अंदाजन 3 हजार कार और 10 हजार द्वी-चक्रिवाहनो को पार्क हो शके इतनी विशाल जगह कि विशेष व्यवस्था की गई है। मोटेरा स्टेडियम के साथ साबरमती और गांधीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर कोई अब कल के शानदार पलों के लिए तत्पर है।


    इस बीच, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम नेट प्रैक्टिस में व्यस्त दिखी । मोटेरा का पिच प्रदर्शन भी क्रिकेट विश्लेषकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। दिन-रात के मैच के दौरान, शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनीचारों ओर चांदनी फैलाएगी तब मेंच देखनेवाले दर्शक चोके – छक्के पर आनंद से झुम उठेंगे  ।






  • किशनगंज :बहादुरगंज में मौलाना असरारुल हक कासमी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया विधिवत शुभारंभ

    बहादुरगंज/किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज रसल उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार के दिन से मौलाना असरारुल हक कासमी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कृषि उप निदेशक भारत सरकार डॉ पी पी सिन्हा एवम aimim पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मासूम रेजा एवम नगर उप मुख्य पार्षद मो सफरुल ने किया।






    मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ किया गया।मैच में किशनगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवम क्षेत्ररक्षण का निर्णय डोहर की टीम ने लिया।किशनगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 177 रन बनाकर कुल सात विकेट गवाए एवम डोहर की टीम को 178 रनों का लक्ष्य दिया।जहां डोहर की टीम निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेटों के पतन पर मात्र 125 रन ही बना सकी।किशनगंज टीम की ओर से फैजान अहमद ने 57 रन,सानु 44 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच के हकदार बनें।


    जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो बदरुल ने बताया कि भूतपूर्व सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी की याद में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।टूर्नामेंट के दौरान कुल 16 टीमो की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    वहीं टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता डब्बू अंसारी ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है एवम सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल के माध्यम से ही खेलना चाहिए।खेल के माध्यम से मनुष्य का शारिरिक एवम मानसिक विकास भी होता है।


    टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से आयोजनकर्ता साजिद आलम,सोहैल फैजी,शकील अहमद, मो गिलमान,मो मुज्जमिल,मो सज्जाद,दीपक कुमार सहित अन्य कमिटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






  • क्रिकेट :कॉलेज चौक फुलवरिया की टीम ने टेढ़ागांछ को फाइनल मुकाबले में 14 रनों से हराया






    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागांछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के फुलवरिया क्रिकेट ग्राउंड में आक्सा क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच टेढ़ागांछ एवं कॉलेज चौक फुलवरिया की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलेज चौक फुलवरिया की टीम ने 135 रन बनाया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेढ़ागांछ की टीम ने 19 ओवर खेलते हुए 121 रन पर सिमट गई इस तरह फाइनल मुकाबला कॉलेज चौक फुलवरिया की टीम ने 14 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया है।






    विनर टीम के खिलाड़ी रोहित कुमार दास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला वही मैन ऑफ द सीरीज शाहनवाज आलम को मिला। अक्सा क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का फाइनल कॉलेज चौक फुलवरिया के कैप्टन को भोरहा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दानिश आलम एवं क्षेत्र संख्या 01 के भावी जिला परिषद अबू बसर ने संयुक्त रुप से विजेता टीम के कैप्टन को विनर कब देकर सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर रनर टीम टेढ़ागांछ को भी रनर कप देकर सम्मानित किया।






  • खेल:टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की 32 साल की बादशाहत को किया खत्म,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

    खेल /डेस्क

    भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में सीरीज जीत कर कंगारुओं को उनके ही घर में औकात दिखा दिया है ।टीम की जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।भारतीय टीम के जीत के बाद  ना सिर्फ क्रिकेट प्रेमी बल्कि राजनैतिक हस्तियों ने भी टीम को बधाई दी है ।






    पीएम मोदी ने ट्वीट कर टीम की जीत पर कहा कि दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प की वजह से खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है ।उन्होंने कहा कि टीम की ऊर्जा और जुनून पूरे मैच में दिखाई दे रहा था ।

    मालूम हो कि युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (91), टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा (56) और प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 89) की करिश्माई बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया।

    मालूम हो कि भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने सुबह जब बिना कोई विकेट खोया और चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत चौथी पारी में इतने मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर लेगा। भारतीय बल्लेबाजों ने आखिर में करिश्मा कर दिखाया जिसका करोड़ों देशवासियों को इंतजार था। भारत ने 97 ओवर में सात विकेट पर 329 रन बनाकर ऐतिसाहिक जीत दर्ज की।






    बता दे कि भारत ने पहली बार ब्रिसबेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुई ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।उन्होंने कहा यह विजय ‘टीम इंडिया’ के दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन को समर्पित है। ‘संगठन में शक्ति’ के विजय मंत्र का प्राकट्य है। उन्हहींने कहा कि कामना है कि ‘टीम इंडिया’ भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करती रहे।टीम इंडिया की जीत पर गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है ।






  • बिहार :डिस्ट्रिक्ट लीग क्रिकेट की शुरुआत ,कितने सुरक्षित खिलाड़ी ??

    किशनगंज /संवादाता


    25 दिसंबर की सुबह लाल फ़ीता काट कर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के 27वे वर्षगाँठ की शुरुआत हो गई ।लीग के पहले मैच में ठाकुरगंज ने धरमगंज को हरा जीत हासिल की ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लीग मैच रूईधासा के मैदान में खेला जा रहे है ।हालिया वर्षों में रूईधासा मैदान की जो हालत  है वो किसी से छुपी नहीं है ,क्रिकेट पिच के हर तरफ़  गड्ढे है ,यहाँ तक की फ़ास्ट बोलर के रन्नप के लिए भी समतल ज़मीन नही है । 

    उबड़ खाबड़ क्रिकेट मैदान

    ऐसे में सवाल उठता है कि ज़िला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों की सुरक्षा के प्रति कितनी सजग है । निबंधित टीमें जो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आती है उनके पास खुद के मेडिकल फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं होते है ना ही ज़िला क्रिकेट संघ के तरफ़ से मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है उनके लिए कोई इंतजाम दिखाई दे रहा है ।ऐसे में यदि खिलाड़ी गम्भीर रूप से चोटिल हो जाए तो क्या होगा इन विषयों पर ज़िला क्रिकेट संघ का ध्यान नहीं है ।

    जिसपर मैच में हिस्सा लेने वाली टीम सवाल उठा रहे है और खिलाड़ियों का कहना है कि उनके सुरक्षा का पूरा इंतजाम आयोजकों के द्वारा किया जाना चाहिए ।बता दे कि कोरोना काल में जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नियमो में मुख्य बदलाव में एक बदलाव यह था की क्रिकेट बॉल पर थूक नही लगाया जायेगा और ना ही हैंड्शेक होंगे ।लेकिन यहां नियमो को ताक पर रख कर आयोजन हो रहा है ,जिसपर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।

    गौरतलब हो कि देश में अभी भी कोरोना का कहर जारी है और हर दिन हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे है और मौते हो रही है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि खेल के दौरान Covid प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है ।ऐसे सभी नियमो को ज़िला क्रिकेट संघ में खेल रहे टीमें अनदेखी कर रही है जो की खिलाड़ियों के लिए ही ख़तरनाक साबित हो सकते हैं।इसलिए जरूरत है कि प्रशासन पूरे मामले पर संज्ञान ले और covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खेल का आयोजन हो जिससे की खिलाड़ी सुरक्षित रहे।

  • किशनगंज :पोठिया में शाॅट बोन्ड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर आए दिन शाॅट बोन्ड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । अभी यह सिलसिला जोरों पर हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ज्यादातर खिलाड़ी वह हैं जो लाॅकडाउन में स्कूल, कालेज और फैक्ट्रियां बंन्द होने की वजह से घर पर बैठे हुए हैं।

    जिसके मद्देनजर एम एस कल्ब जहाँगीरपुर की ओर से मिनहाजुल, जियाउल, जनाब, शरफराज, शाहेक, प्रवेज, कादिर, जावेद, मुदस्सर, तौसिफ, शफीक, आजाद, मनसुर, हसनैन, नाजीम, सज्जाद, सखावत, तसीर, सोहेल, अनजार, रिजवान, जहाँगीर, तसलीम, फारुक, काशीम, नसीम, असलम, मकसुद, शाहील, शहादत और जिशान द्वारा नाईट शाॅर्ट बोन्ड्री नाॅक आउट क्रिकेट टुनामेन्ट का आयोजन किया गया।

    टूर्नामेंट में कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के खिलाड़ी मुंह में मास्क लगाकर बारी – बारी से मैदान में उतरे। फाइनल मैच बांसबाड़ी और खागर के बीच हुआ जिसमें बांसबाड़ी के टीम ने टाॅस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया।

    खागर की तरफ से मुन्ना और मोसुद ओपेनर बैट्समैन के रूप में मैदान में उतरे लेकिन कुछ कारगर साबित नहीं हो सका, पहले विकेट बिना रन बनाए मुन्ना आउट हो गए तो वही दुसरी विकेट मोसुद ने बगैर रन बनाए पविलियन लौटे, तीसरा बिकेट सोहेल के रुप में गिरा, कुछ हद तक रिहान और राजा ने पारी को संभाला, रिहान एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नवाद रहे, इस तरह खागर के टीम तीन ओवर की पारी में तीन विकेट गवाकर महज 16 रन ही बनाए ।

    दुसरी ओर बांसबाड़ी टीम के सलामी बल्लेबाज बाबर और मुन्ना ओपेनर बैट्समैन मैदान में उतरे, बाई फोर के रूप में 5 रन मिले, मुन्ना ने दो चौके लगाए, तीसरे ओवर की दूसरा बोल में बाबर ने एक चौका लगाकर मैच जीता दिए। बांसबाड़ी की ओर से खेले इसलामपुर काॅलेज के जी. एस. मनजर ने 3 विकेट हासिल किए ।

    खागर टीम के कप्तान साकीर ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी बेहतर खेले कभी हार तो कभी जीत खेल में यह होते रहता हैं। हम सभी खिलाड़ी और बेहतर खेलने के लिए कोशिश करेंगे। पुरे कमेटी की ओर से इम्पायर नाज और आजाद को बेहतर खेल संपन्न करने के लिए सम्मानित किया गया।

    वहीं राॅकी और सोहेल ने कमेंट्री का जिम्मा संभाला। जहाँगीरपुर, दामलबाड़ी पंचायत के खेल प्रेमियों ने हजारों की संख्या में सामाजिक दुरी का ख्याल रखते हुए खूब मैच का आनंद लिया। इस मौके पर जहाँगीरपुर पंचायत के मुखिया बशंत लाल कर्मकार, पुर्व सरपंच आफाक आदिल, मेम्बर अलाउद्दीन, वार्ड सदस्य मुर्तजा, मास्टर इसराईल, मास्टर मेराज, इशहाक, शहबाज आदि मौजूद थे।

  • देश :पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

    देश/डेस्क

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है ।धोनी अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेंगे ।

    मालूम हो कि धोनी ने  इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए. ।

    धोनी ने  पोस्ट के साथ  एक वीडियो भी शेयर किया है ।वीडियो में उन्होने पुरानी यादों को साझा किया है ।धोनी के ऐलान के बाद उनके प्रसंशको में निराशा है और सभी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दुख जाहिर कर रहे है ।वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें दूसरी पारी के लिए शुभकामनाए दी है ।

    वहीं भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सुरेश रैना से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान किया है. उसके बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है.

  • किशनगंज :शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन ।

    जागरूकता फैलाने के लिए क्रिकेट टीम ने अपना नाम रखा Covid 19,

    ग्रामीणों ने क्रिकेट मैच का खूब उठाया आनंद

    किशनगंज/इरफान

     पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में सी एस के क्लब मिलीकबस्ती के मास्टर मेराज, चौधरी,मुस्ताक, सद्दाम, तौफीक , इम्तियाज, तालीम, मुम्ताज, जमील, नवाजु, शहीद, शकील शहनाज और मास्टर अनसारुल द्वारा नाईट शाॅर्ट बाउंड्री  क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिस में कुल 36 टीमों  ने हिस्सा लिया ।

    मालूम हो कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मुंह में मास्क लगाकर बारी – बारी से मैच खेलने मैदान में उतरे। फाइनल मैच कोविड – 19 और देहलबाड़ी के बीच  हुआ । जिसमें कोविड – 19 ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का  निर्णय लिया। कोविड – 19 की तरफ से मेनसन (मेहफुज) और तौसिफ ओपेनर के रूप में मैदान में उतरे और मैनसन 9 चौके के बदौलत टीम का रन 49 पहुंचा दिया। जिसका पीछा करते हुए देहलबाड़ी टीम के सलामी बल्लेबाज यासीन और रब्बानी ने भरपूर कोशिश की ।

    यासीन ने अपने बल्लेबाजी का कमाल देखते हुए लगातार चार चौका लगाए। लेकिन कुछ कारगर  साबित नहीं हुआ। इसी तरह देहलबाड़ी के टीम 4 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 34 रन ही बना पाए। और कोविड – 19 को 15 रन से जीत हासिल किए । कोविड – 19 टीम के कप्तान जावेद ने कहा कि हमारे ओपेनर बल्लेबाज के एलावे नाजीम, तौफीक, रहमत, कासिफ, इबरार, राही, मुबारक, रहमत, रेहान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं ।

    जिससे खेलने में महारत हासिल हैं। कई बार मुश्किल हालात से निपटकर मैच जीतने में कामयाब रहे हैं । देहलबाड़ी टीम के कप्तान शौकत अली ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी बेहतर खेले कभी हार तो कभी जीत यह तो होते रहते हैं। हम सभी खिलाड़ी बेहतर खेलने के लिए और कोशिश करेंगे। जहाँगीरपुर, दामलबाड़ी पंचायत के खेल प्रेमियों ने सामाजिक दुरी का ख्याल रखते हुए खूब मैच का आनंद लिया। इस मौके पर चेयरमेन असीरुद्दीन, हलीमुद्दीन, बसीरुद्दीन सहित अन्य मौजूद रहे ।