Tag: कोरोना

  • देश :मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन

    देश/डेस्क

    मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज निधन हो गया ।मालूम हो कि दिल का दौरा पड़ने के बाद आज उनका निधन हो गया ।बता दे कि 70 वर्षीय इंदौरी कोरोना संक्रमित भी थे और कल उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था ।

    जहा आज उनकी मौत हो गई ।इंदौरी के मौत के बाद देश भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है और लोगो में गम का माहौल है ।

  • बिहार : कोरोना के 3 हजार से अधिक मरीज मिले ,संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पहुंची पार

    पटना /डेस्क

    बिहार में  कोरोना के 3021नये मामले आने के साथ आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है ।सोमवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 82741 पहुंच चुकी है ।

    मालूम हो कि पटना में 402 नये मरीज मिले है । वहीं वैशाली में 149 ,पूर्वी चंपारण में 141 पश्चिमी चंपारण में 108 ,बेगूसराय में 171,भोजपुर में 169 ,किशनगंज में 54 ,कटिहार 14,पूर्णिया 67 एवं अररिया में 36 नए संक्रमित मरीज मिले है ।राज्य के अलग अलग जिलों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है और राज्य के 38 जिलों में बीमारी पांव पसार चुकी है ।

    देखे जिलेवार सूची

  • बिहार :3992 नए कोरोना के मरीज मिले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हजार के पार

    बिहार/पटना

    बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सूबे के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे में 3992 नए कोरोना के मरीज मिले है  ।जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 75786 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि राजधानी पटना में 534,पूर्णिया 99,अररिया 106,कटिहार 193 जबकि किशनगंज में 70 नए मरीज मिले है ।बता दे कि राज्य में जैसे जैसे जांच कि संख्या बढ़ रही है, उसी रफ्तार में  मरीजों का मिलना भी बढ़ा  है । मालूम हो कि बीमारी से बिहार में 400 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है ।

  • देश : कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड 24 घंटे में मिले 62 हजार से अधिक मरीज

    कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख के पार

    देश/डेस्क

    देश में 24 घंटो में मिले कोरोना मरीजों की संख्या अब तक की रिपोर्ट में सर्वाधिक है ।मालूम हो कि देश में 62,538 नएमरीज मिले है जिसके बाद देश में कुल

    संक्रमित मरीजों की संख्या  20,27,075 हो गई है ।वहीं अभी  6,07,384 सक्रिय मरीज है । जबकि  13,78,106 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से मरने वालो  की संख्या बढ़ कर 41,585 हो चुकी है ।मालूम हो कि 24 घंटे में 886 लोगो की मौत देश भर में बीमारी की वजह से हुई है

    आईसीएमआर के मुताबिक 6 अगस्त तक जांच किए गए COVID19 सैंपलों की कुल संख्या 2,27,24,134 है । जिसमें 5,74,783 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया ।

  • देश : कैबिनेट सचिव ने ज्यादा सक्रिय मामले बढ़ने वाले 9 राज्यों में कोविड-19 के प्रबंधन की समीक्षा की

    देश/डेस्क


    केंद्र सरकार ने तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम को जल्द से जल्द परीक्षण बढ़ाने, कंटेनमेंट प्लान का कड़ाई से पालन करने, स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने की सलाह की है


    कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए केंद्र-राज्य की समन्वित रणनीति के हिस्से के रूप में, कैबिनेट सचिव ने देश में इस समय सबसे ज्यादा बढ़ रहे सक्रिय मामलों वाले 9 राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

    मालूम हो कि जिन 9 राज्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, झारखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
    कैबिनेट सचिव ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ राज्य की विशिष्ट कोविड रणनीति की विस्तृत समीक्षा की। उन कारकों पर भी बात हुई, जिसके कारण हाल के समय में इन राज्यों में सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    ‘टेस्ट ट्रैक ट्रीट’ रणनीति को ध्यान में रखते हुए, राज्यों को कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्यान देते हुए परीक्षण बढ़ाने की सलाह दी गई। कुछ राज्यों में कम परीक्षण को लेकर चिंता भी जताई गई। यह दोहराया गया कि मामलों की जल्द पहचान और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर और युद्ध स्तर पर परीक्षण महत्वपूर्ण हैं।


    कैबिनेट सचिव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन के जल्द और उचित परिसीमन की आवश्यकता पर जोर दिया है ।जानकारी के अनुसार संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के लिए सघन संपर्क पहचान और घर-घर सक्रिय मामलों की तलाश की जाए। कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन की पहचान और एसएआरआई/आईएलआई मामलों की निरंतर निगरानी की जानी चाहिए।

    बैठक में राज्यों को सलाह दी गई कि वे राज्यभर में स्वास्थ्य ढांचे की उपलब्धता- जैसे अपेक्षित संख्या में बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर आदि पर विशेष ध्यान दें। साथ ही क्लिनिकल प्रोटोकॉल का पालन हो जिससे देखभाल की गुणवत्ता और लगातार मरीजों का प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। समीक्षा बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मना करने के शून्य मामले के साथ प्रभावी तरीके से एंबुलेंस प्रबंधन हो। कैबिनेट सचिव ने मृत्यु दर कम करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली आबादी की मैपिंग की जानी चाहिए, खासतौर से बड़े-बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की।