Tag: उलंघन

  • नक्सलबाड़ी :शांति नगर चाय बागान इलाके में सामूहिक रूप से जुआ खेलने की खबर  , लॉकडाउन की उड़ाई जा रही है धज्जियां 

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    कोरोना की दूसरी लहर ने देश के विभिन्न राज्यों को तेजी से अपने चपेट में ले चुका है। जिससे पश्चिम बंगाल भी अछूता नहीं है। बंगाल में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रहे थे। इसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस पर रोकथाम के बंगाल में 16-30 मई तक लॉकडाउन लगा दिया । जिससे लोग घर में रहे , सुरक्षित रहे और मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करें ताकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ा जा सकें। तभी कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग समाजिक दूरी का पालन तो दूर मास्क का भी नहीं पहनते हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा ही दृश्य नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत शांति नगर चाय बागान इलाके में देखने को मिला। जहा लोग लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाते हुए नजर आए ।स्थानीय लोगों के मुताबिक दर्जनों लोग सामूहिक रूप से जुआ खेलते हैं । इस दौरान कोरोना वायरस के जारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। कोई भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहा है, न ही लोग मास्क पहने हुए थे। सभी सरकारी नियम का उल्लंघन करके जुआ खेल रहे हैं।






    ऐसे लोगों को न तो कोरोना वायरस के संक्रमण का डर है न ही पुलिस का। ऐसे मनमाने लोगों के सामने पुलिस की भी परेशानी बढ़ी रहती है। आखिर कितने लोगों को समझाए और निगरानी रखे। पुलिस को देखते ही वे लोग आसपास मंडराने व इधर – उधर हो जाते हैं, फिर पुलिस के जाते ही इकट्ठा होकर जुआ खेलने लगते हैं। अगर इसी तरह पुलिस से बचकर जुआ का खेल खेलते रहे तो फिर कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ेगा। संक्रमण सुरक्षा को लेकर ऐसे लोगों को भी सचेत होने की जरूरत है वहीं पुलिस को भी सख्ती से ऐसे लोगों के साथ पेश आने की जरूरत है।






  • बिहार :जाप नेता पप्पू यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,थाना के बाहर समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन

    पटना /संवादाता

    जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन नियमो का उलंघन करने पर उनकी गिरफ्तारी हुई है ।

    बताया जाता है कि आज सुबह गांधी मैदान थाना पुलिस एवं अन्य कई थानों की पुलिस उनके बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना ले गई ।बता दे कि बीते कई दिनों से पप्पू यादव अलग अलग जिलों में जा कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे और अस्पतालों कि व्यवस्था पर उनके द्वारा सवाल उठाया जा रहा था ।

    गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा।

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक थाना के सामने पहुंच गए है और उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ थाना के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं ।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कार्यकर्ताओ को शांत करवाने की कोशिश पुलिस के द्वारा की जा रही है






  • बिहार :बीजेपी विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जी,बिना मास्क ही पहुंचे कार्यक्रम में

    बेगूसराय /संवादाता

    पूरे देश में कोरोना कहर बरपा रही है, और सरकार इसके प्रति जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। वही भाजपा विधायक बिना मास्क के हीं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं करते हैं। बताते चलें कि बछवाड़ा प्रखंड के रेलवे गुमटी 22 बी के समीप रेलवे मैदान में खिलाड़ियों को कप वितरण कर रहे सत्तारूढ़ एनडीए विधायक सुरेन्द्र मेहता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां विधायक बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए।

    राज्य सरकार कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर रोज कुछ ना कुछ दिशा निर्देश जारी कर रही है, और सोशल डिस्टेंस में रह कर कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर दिन प्रतिदिन कोरोना मरीज की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्थानीय विधायक का यह कारनामा सरकार के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बछवारा प्रखंड अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। लेकिन बछवाड़ा विधानसभा के विधायक इससे अनभिज्ञ होकर सोशल डिस्टेंसिंग से बेखबर बिना मास्क के कार्यक्रमों में शामिल हो जाते हैं। जरूरत है सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को नियमो का पालन करने की ताकि आम आदमी भी जागरूक हो और बीमारी पर काबू पाया जा सके

  • देश :पाकिस्तान अपने कायराना हरकतों से नहीं आ रहा बाज , बार बार संघर्ष विराम का कर रहा है उलंघन

    देश/डेस्क

    पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है ।मालूम हो कि पाकिस्तान द्वारा आए दिन सीज फायर का उलंघन कर आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश जारी है ।सोमवार को भी पाकिस्तान के द्वारा पूंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उलंघन किया गया । जिसका भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है ।

    भारतीय सेना के अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तान संघर्ष विराम उलंघन के जरिए आतंकियों कि घुसपैठ करवाना चाहता है । मालूम हो कि इस साल अभी तक 2500 से अधिक बार पाकिस्तान के द्वारा संघर्ष विराम का उलंघन किया जा चुका है ।

    जिसके जबाव में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया है और पाकिस्तान के कई बंकरो को नष्ट किया है साथ ही घुसपैठ को भी नाकाम किया गया है ।