Tag: उप चुनाव

  • बिहार :बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया

    पटना/संवादाता

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया ।वहीं वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है ।






    बता दे कि पूर्व में मुकेश साहनी ने आपत्ति जताई थी और उनका कहना था कि 4 साल कार्यकाल वाली उपचुनाव सीट को नहीं लेंगे लेकिन रविवार को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए मंत्र के बाद वो राजी हो गए ।

    मालूम हो कि विधान परिषद के दो सीटों पर उपचुनाव होना है जिसे लेकर दोनों नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य वरीय बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में नामांकन पर्चा दाखिल किया है ।मालूम हो कि 28 जनवरी को मतदान होना है और उसी दिन शाम को परिणामों की घोषणा भी होगी ।






  • बिहार :बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राज्य सभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    बिहार /डेस्क

    सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित  कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि अपनी पार्टी के नेतृत्व में मोदी देश की सेवा करेंगे, इसका मुझे विश्वास है। मकुम हो कि राज्यसभा की यह सीट लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई थी।  


    मालूम हो कि 3 दिसंबर तक राज्यसभा के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है। 4 दिसंबर को पत्रों की समीक्षा होगी। 9 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 14 दिसंबर को चुनाव और मतगणना होगी।