Tag: इंडो चाइना बॉर्डर

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी सामानों के बहिष्कार कि अपील की

    डेस्क/ न्यूज लेमनचूस


    देश/डेस्कचीन द्वारा लद्दाख में धोखे से देश के 20 वीर सपूतों की हत्या के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है ।जगह जगह चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है एवं चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन के साथ चीनी सामानों की होली जलाई जा रही है ।

    वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा कहा कि  मैं पूरे देशवासियों से अपील करता हूं कि चीनी सामान का बहिष्कार करें। हमारी सेना भी उनको जवाब देगी लेकिन हम आर्थिक रूप से भी उनको तोड़ेंगे। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि स्वदेशी अपनाएं, लोकल में जो बनता है उसे प्राथमिकता दें ।

    मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चीनी उत्पादों को पर्यावरण के लिए खतरा बताते हुए इसके आयात पर रोक लगाने की बात कही थी और अब शिवराज सिंह ने बहिष्कार की बात कर चीन को कड़ा संदेश देने का काम किया है ।

  • सर्वदलीय बैठक जारी ! 20 पार्टियों के नेता चीन मुद्दे पर बुलाई बैठक में हुए सामिल ।सोनिया गांधी ने सरकार से पूछे कई सवाल

    देश/डेस्क

    भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी विवाद और हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के 20 जवानों को लेकर देशभर में जमकर गुस्सा है. इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में करीब 20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस बैठक में भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा हालात पर चर्चा हुई ।

    बैठक में सर्वप्रथम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।बैठक में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को ताज़ा हालात की जानकारी दी और कहा सेना पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति से निपटने में सक्षम है ।

    वहीं सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि यह बैठक पहले बुलानी चाहिए थी साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है और सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों का वो समर्थन करती है । लेकिन जब पहली बार 5 जून को चीन ने घुसपैठ की कोशिश की उसके बाद बैठक बुलानी चाहिए थी ।

    सूत्रों के मुताबिक  बैठक में एनसीपी प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि सैनिकों ने हथियार उठाए या नहीं इसका फैसला अंतरराष्ट्रीय समझौतों से होता है और हमें ऐसे संवेदनशील मामलों का सम्मान करने की जरूरत है।

  • गदहे पर निकली शी जिनपिंग की जुलुश

    पटना/डेस्क

    चीन के धोखेबाजी से पूरे देश में चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन एवं चीनी सामानों का बहिष्कार कर किया जा रहा है वहीं पटना लोगों ने गधों को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रक्षा मंत्री की फोटो पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया और जुलुश निकाल कर चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद के नारे लगाए ।

    मालूम हो कि 15-16 जून को गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए है जिसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग भारत सरकार से की जा रही है ।

  • चीन पर करवाई करिए हम आप के साथ है – कांग्रेस

    किशनगंज/अब्दुल करीम

    लद्दाख में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत पर बिहार में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। किशनगंज में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया है और लोकतंत्र के लिए जान देने वाले वीर सपूतों को याद किया है।

    किशनगंज नगर के पश्चिम पाली चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने वीर जवानों का पोस्टर बैनर लेकर उन्हें याद किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से चीन के ख़िलाफ़ तुंरन्त कार्रवाई की मांग की है साथ ही कहा कि आप कार्रवाई करें कांग्रेसी आपके साथ हैं

  • चीन की गद्दारी से आक्रोशित युवाओं ने चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

    किशनगंज/रणविजय

    पौआखाली में युवा संगठन ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला,आक्रोश

    किशनगंज जिले के पौआखाली बाजार में आज सन्ध्या युवा संगठन के दर्जनों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति जी शिंगपिंग का पुतला फूंका और चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए।आक्रोशित युवाओं ने बाजार के लक्ष्मी चौक में चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते हुए कहा है कि भारत-चीन सीमा पर अवस्थित गलवान घाटी में चीनी सेना की कायरतापूर्ण कार्रवाई शर्मनाक और निंदनीय है।

    युवाओं ने भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माँ के वीर सपूतों के इस बलिदान को राष्ट्र कभी नही भुला पाएगा,धन्य है वह माताएं जिन्होंने ऐसे ऐसे महान वीर सपूतों को जन्म दिया है।

    साथ ही कहा कि राष्ट्र की एकता-अखंडता, उसकी आन-बान और शान को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सेना भी चीन को आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब देगी।चीन को याद रखना चाहिए कि यह 21 वीं सदी का हिंदुस्तान है।युवाओं ने कहा कि राष्ट्र के युवा पग-पग पर राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं।

    इस दौरान युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया है।पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह,कुमार सुभम,सौरभ कुमार,आफताब,नजीर हयात,चाँद सिद्दीकी,सचिन साह,अविनाश सिन्हा,फरीद आलम के अलावे मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ़ लल्लू,पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि धनपति सिंह व कई स्थानीय नागरिक शामील थें।

  • ताइवान मीडिया ने श्री राम की तस्वीर जारी कर ड्रैगन पर किया हमला

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    भारत चीन के बीच जारी विवाद के बाद कई देशों का समर्थन हिंदुस्तान को मिलने लगा है ।मालूम हो कि

    ताइवान की मीडिया ने एक फोटो जारी कर भारत का समर्थन किया है ।ताइवान टाइम्स द्वारा एक तस्वीर जारी किया गया है । जिसमें भगवान  श्री राम को धनुष से ड्रैगन को मारते हुए दिखाया गया है ।

    मालूम हो कि ताइवान चीन की विस्तारवादी नीति का शिकार है और चीन ताइवान पर पूरा कब्जा करना चाहता है । तस्वीर के जरिए ताइवान ने यह संदेश दिया है की वो भारत के साथ है ।तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की भारतीय मीडिया को ताइवान से शिक्षा लेना चाहिए ।

  • शी जिनपिंग के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का गुस्सा

    पुतला दहन कर जताया आक्रोश

    किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बहादुरगंज नगर द्वारा बुधवार के दिन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विशाल सिन्हा के नेतृत्व मे बहादुरगंज मुख्य बाजार झाँसी रानी चौक में चीन के साज़िशों के खिलाफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया।

    भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुमार अमित एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि चीन ने अगर समय रहते अपने कदम पीछे नहीं किया तो इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा,भारत शांति चाहता है।परन्तु भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।

    भाजपा के नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा ने कहा कि जब भी समय आया है, हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है।

    वही सफल संचालन में बहादुरगंज युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष- रूपेश कुमार साहा सचिन कुमार, महामंत्री- गौतम साहा नगर मंत्री- ललित बसाक ,नगर मीडिया प्रभारीआदर्श कुमार,भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गौतम साह, नितिन बसाक,ललित बसाक,सन्तोष दास सहित दर्जनों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • चीनी राष्ट्रपति का जलाया गया पुतला

    देश में जगह जगह चीन की कायराना हरकत से फूटा लोगो का गुस्सा

    बिहार /डेस्क

    भारतीय सैनिकों के शहादत के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ लोग आक्रोशित है।बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में स्थानीय लोगो ने चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला दहन किया और चीन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई ।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल युवकों ने बताया की चीन ने धोखे से सैनिकों पर हमला किया जिसका करारा जवाब देने की जरूरत है ।मालूम हो की चीनी सेना के कायराना हरकत में बिहार झारखंड के कई जवानों के शहीद होने की खबर है ।

    दूसरी तरफ चीन के हरकत को देखते हुए रक्षा मंत्री ने दिल्ली में तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायु सेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की साथ ही सूत्रों की माने तो रक्षा मंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है सैन्य कार्रवाई के लिए ।

    भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    अमरीकी खुफिया एजेंसी सहित अन्य सेना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने चीन की धोखेबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया है और चीन के कमांडिंग ऑफिसर सहित 43 जवानों को मार गिराया है ।

    देश के पूर्व सैन्य अधिकारी जी डी बक्सी सहित अन्य अधिकारियों ने चीन की धोखेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की बात चीत के दौरान जिस तरह भारतीय सेना पर लाठी डंडे और घातक हथियारों से हमला किया गया उससे लगता है की चीन को सबक सिखाने का समय आ चुका है ।पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चीन को कड़ा संदेश देने की मांग की है ।