Tag: आक्रोश

  • किशनगंज :संवेदक द्वारा डायवर्सन को आधा अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनिया पंचायत के रहमतपुर से देवरी से जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क विगत वर्ष 2017 आई विनाशकारी सैलाब से सड़क ध्वस्त हो गई थी। ध्वस्त सड़क में संवेदक द्वारा मरम्मति करण कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों में भीम प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, भूषण कुमार मांझी, सूर्य नारायण सिंह, सरपंच दीप लाल माझी आदि लोगों ने संवेदक द्वारा आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है।






    जबकि बरसात पूर्व कार्य हो जाना था ,लेकिन अब तक संवेदक की उदासीनता के कारण नहीं बन पाई है। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि से आधे अधूरे डायवर्सन को जल्द बनाने की मांग की है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। यदि समय रहते नहीं बना तो दर्जनों गांव में नदी का पानी फेंकने से तबाही मचा सकती है। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ही इस समस्या का सुधि लेने का लोगों ने मांग की है। जिससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सुलभ हो सकेगा।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • मुजफ्फरपुर :मोबाइल दुकानदार की हत्या से नाराज़ दुकानदारों ने थाना में सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    मुजफ्फरपुर/मनोज चौरसिया

    शहर के बीचों बीच हुई लूट पाट एवं हत्या  से लोगो मे दहशत ।

    मुजफ्फरपुर में मोबाइल दुकानदार की हत्या से नाराज़ सैकड़ों दुकानदार नगर थाना पहुंच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है ।मालूम हो कि गुरुवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने  नगर थाना क्षेत्र के बीबी कॉलेजिएट गली के निकट अप्सरा मार्केट के मोबाइल दुकानदार अभिषेक अग्रवाल को लूट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी थी ।

    वहीं भाई के ऊपर मिर्ची पाउडर छिड़क दिया था ।घटना के बाद आनन फानन में अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।जिससे नाराज स्थानीय दुकानदारों ने आज जम कर विरोध प्रदर्शन किया है और दुकानदारों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

    पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों को समझा कर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है और पुलिस ने अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है । एसपी जयंत कांत ने हत्या कि घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और sit का गठन किया उनके द्वारा किया गया है। श्री जयंत कांत का कहना है कि जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।

  • बंगाल :नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार होने पर लोगों ने जताया आक्रोश,आदिवासी विकास परिषद की ओर से निकाली गई रैली , बलात्कारी को फाँसी देने की मांग

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी प्रखंड के बतासी स्थित शुकारुजोत निवासी आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार होने पर पूरे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है . लोगों में आक्रोश और गम दोनों चीजें देखा जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को खोरीबाड़ी आदिवासी विकास परिषद द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई . यह रैली पानीटंकी और फुलबाड़ी से होकर बतासी होते हुए खोरीबाड़ी पहुंच कर खत्म हुई . यह रैली में लोगों द्वारा उज्ज्वल सरकार को जल्द से जल्द फाँसी देने की मांग की गई .

    आयोजित इस रैली में बलात्कारी उज्ज्वल सरकार को ‘ फांसी दो’ के नारे भी लगाए गये . रैली में उपस्थित लोगों द्वारा प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी उज्ज्वल सरकार को फाँसी देने की मांग की गई ताकि लोग ऐसी घटना दोबारा किसी के लड़की के साथ अंजाम न दे सके .

    रैली में उपस्थित मनोज हांसदा ने बताया कि शुकारुजोत में नाबालिग लड़की जब घर में अकेली थी , तो उज्ज्वल सरकार नामक ने पीड़ित नाबालिग को तीन दिनों तक लगातार चॉकलेट एवं दस रुपये का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया .इसलिए उज्ज्वल सरकार को कड़ी से कड़ी सजा मिले या फिर फांसी दी जाए . इसलिए गुरुवार को खोरीबाड़ी आदिवासी विकास परिषद द्वारा रैली के माध्यम से इसकी मांग की गई ताकि ऐसी घटना फिर किसी अन्य के साथ घटित न हो .

    इसके साथ ही उक्त आरोपी को मृत्युदंड सजा मिले इस संबंध में खोरीबाड़ी बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया और खोरीबाड़ी थाना का घेराव किया गया . इस दिन रैली में मनोज हांसदा के अलावा खोरीबाड़ी आदिवासी विकास परिषद के राधा मुंडा, वाल्मीक बारला, दीना शामत, पीटर उरांव , झरी उरांव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे .

  • बंगाल :राम जानकी मंदिर निर्माण पर प्रशासन ने लगाई रोक ,ग्रामीण आक्रोशित

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त डांगुजोत स्थित श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन बीडीओ योगेश चंद्र मंडल द्वारा मंदिर निर्माण पर रोक लगा दिया गया ।जिससे स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है ।

    इस संबंध में डांगुजोत के पूर्व उप प्रधान राम सिंहहासन महतो ,देवकुमार महतो , सत्तनारायण मंडल , गणेशी महतो ,अरविंद यादव , शंभु साह, अशोक साह , मनोज महतो आदि ने बताया कि स्वर्गीय श्री जीवस मंडल ने डांगुजोत में राम जानकी मंदिर निर्माण के लिए एक एकड़ से अधिक जमीन 1945 में दान में दी थी।

    ग्रााामीणों ने बताया कि बीडीओ असमाजिक तत्वों के दबाव में जबरन मंदिर निर्माण पर रोक लगा रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर 4 जून 2020 को राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हो गया और अबतक मंदिर का 24 पीलर भी खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक निर्माण हो रहे राम जानकी मंदिर से सटे डांगुजोत एक प्राथमिक विद्यालय है।

    ग्रामीणों ने बताया की विद्यालय के चारदीवारी निर्माण हेतु धन आवंटित किया गया है लेकिन उसी रुपए से मंदिर की जमीन पर जबरन चार दिवारी करवाया जा रहा है जोकि सरासर गलत है ।


    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्राथमिक विद्यालय स्कूल फंड द्वारा स्कूल घेरा करने की अनुमति दी गई है तो फिर राम जानकी की मंदिर की जमीन को क्यों घेरा रहे हैं । यह मंदिर की जमीन है और उसमें मंदिर बन रही । और मंदिर की बची हुई जमीन को साफ सुथरा के बाद फूलों व अन्य पौधा रोपण कर सजाया जाएगा।

    इस संबंध में जब दान की जमीन पर काम करवा रहे एक व्यक्ति से पूछा गया तो उन्होंने कहा वो बीडीओ को कहने पर मंदिर की जमीन पर दीवार कर घेरा कर रहे हैं । डांगुजोत के स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से उचित कदम उठाने की मांग की है।

  • कटिहार :बीएसएफ जवानों की पिटाई से दर्जनों लोग जख्मी ,लोगो में आक्रोश

    विधायक पूनम पासवान ने करवाई की मांग की

    कटिहार /रितेश रंजन

    जिले के फलका प्रखंड के महेशपुर चौक पर उस उक्त अचानक अफरा तफरी मच गई जब अचानक पुलिस और बीएसएफ जवानों की गाड़ी बाजार व चौक चौराहों पर रूकी।जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने बर्बरता पूरक राहगीरों पर लाठी चलना शुरू कर दिया।

    बीएसएफ जवान के लाठी चार्ज में करीब डेढ़ दर्जन लोग चोटिल व जख्मी हो गए हैं। कई लोगों का स्मार्ट फ़ोन भी टूट गया। बताया जाता है मौके पर मौजद थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने पिटाई करने से मना भी किया । लेकिन बीएसएफ जवानों ने एक न सुनी।

    बर्बरता पूर्वक लोगों की पिटाई करते रहे। फलका बाजार पार्ट दुकान दार पप्पू कुमार दुकान से घर जा रहा था कि बीएसएफ जवान घेर लिया हेल्मेट की बात कह कर जमकर धुनाई कर दिया। जिसमें उसका मोबाइल फोन छतिग्रस्त हो गया और उन्हें भी गंभीर चोट आई है। इसके अलावा साइकिल दुकानदार गंगा कुमार सब्जी लेकर घर जा रहा था कि पुरानी थाना समीप घेर कर धुनाई कर दी। उनका भी मोबाइल टूट गया और वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    फलका मुख्य चौराहे पर आइसक्रीम बिक्रेता का भी बेवजह पिट पिट कर जख्मी कर दिया है। जीवन सोनकर व उनका स्टाफ और मुर्गी फॉर्म शाहबाज भी जख्मी हुए है। इस घटना से स्थानीय दुकानदार और आमलोग काफी आक्रोश में है। मामले में विधायक पूनम पासवान को सूचना मिलने पर घटना की निंदा की और मामले में तुरंत एसपी से बात कर घटना की जानकारी दी। साथ ही विधायक फलका पहुंच कर जख्मियों से मिली और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    दुकानदारों की पिटाई का कारण क्या रहा यह तो जांच के बाद पता चलेगा फिलहाल मामले को लेकर राजनैतिक दलों के नेताओं सहित स्थानीय लोगो में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है ।

  • कटिहार :पुल नहीं बनने से नाराज़ ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा

    कटिहार /रितेश रंजन

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रणभेरी बज चुकी है। अखाड़ा सजाने वाला हैं। राजनीतिक पहलवान लंगोट बांधकर अखाड़े में कूदने को तैयार हैं। अखाड़े में नंबर वन कौन रहता है और राजनीतिक अखाड़े के इर्द गिर्द खड़ी पब्लिक जो सब जानती है। और राजनीतिक आका का हिसाब और एन वक्त पर ईवीएम के माध्यम से देती है ।

    इस बार जनता किसके सिर बांधेगी अपने भरोसे का ताज यह तो आने वाले वक्त के कोख में छिपा है। चुनावी मुनादी पड़ने के बाद कटिहार के फलका प्रखंड क्षेत्र में भी राजनीतिक तापमान गरमाने लगा है। जब जब चुनाव होता है लोगों में एक उम्मीदों का चिराग जलता है, लोगों का मानना है कि सरकार ने अगर बहुतेरे विकास के कार्य किए हैं, तो उम्मीदों के दामन में कई नाकामियों के फूल भी खिले हैं।

    कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड में आज भी कई बुनियादी समस्याएं पहाड़ की तरह खड़े हैं। मुद्दतों बाद भी फलका के मोरसंडा कमला घाट में पूल नहीं बन पाया। मोरसंडा के कमला घाट नदी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पूल नहीं तो वोट नहीं को लेकर जमकर सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।

    मोरसंडा के कमला घाट नदी पर पुल नहीं रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यहां के लोग चचरी पूल व नाव के सहारे आवागमन करते हैं। इन जगहों पर चचरी पूल व नाव के सहारे आवागमन करते हैं। जो निश्चय ही जोखिम भरा है। इन जगहों पर चचरी पूल व नाव के कारण कई जिंदगियां मौत के आगोश में समा चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार विधायक व सांसद से पूल निर्माण की गुहार लगाई गई। मगर नतीजा सिफर ही रहा।

    मोरसंडा के कमला घाट नदी पर दर्जनों लोगों ने पूल नहीं तो वोट नहीं का जमकर नारा लगाए तथा आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में वे लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

    ग्रामीण

    आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक कमला घाट नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक वे लोग मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि कमला घाट पर पुल नहीं रहने के कारण उन लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होता है। आगे बताया कि मोरसंडा के अधिकांश किसान का खेत नदी के उस पार पड़ता है।

    जिस कारण लोगों को नदी पार कर जाना होता है। पानी घट जाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा जन सहयोग के माध्यम से कमला घाट नदी पर चचरी पुल का निर्माण किया जाता है। मगर बरंडी नदी में उफान आने के बाद नदी पर बना चचरी पुल ध्वस्त हो जाता है। फिर यहां के लोगों को आवागमन के लिए नाव ही एक सहारा होता है।

  • कटिहार : फलका विधानसभा में शिलान्यास करने पहुची विधायक की ग्रामीणों ने की जम कर फजीहत

    कटिहार/रितेश रंजन

    पांच साल में पहली दफा शब्दा गावँ पहुची थी विधायक पूनम पासवान,ग्रामीणों ने लौटाया बैरंग

    चुनाव का समय नजदीक आते ही विधायक को क्षेत्र की जनता याद आने लगती है और याद आये भी क्यों नही आखिर वोट का मामला जो है भले ही पांच साल तक जनता विधायक के दर्शन से मरहूम रहे । लेकिन चुनाव नजदीक आते ही विधायक जी खुद जनता के बीच आकर अपना दर्शन दे देते है ।

    मामला कटिहार के कोढ़ा विधानसभा का है जहाँ की विधायक पूनम पासवान को चुनाव जीतने के बाद फलका के शब्दा गाव के ग्रामीण की याद आज तक नही आई । लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही विधायक जी एक शिलान्यास कार्यक्रम में शब्दा गावँ पहुची जहा विधायक जी के पहुचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा और विधायक जी को विकास के मुद्दे को लेकर जनता ने जम कर खड़ी खोटी सुनाई विधायक जी करती भी क्या जनता की खडी खोटी सुनी और वापस बिना शिलान्यास के ही क्षेत्र से बरेंग लौटना पड़ा ।ग्रामीणों का कहना था कि इससे पूर्व उन्हें कभी उनकी याद नहीं आई लेकिन अभी चुनाव नजदीक है तो सिर्फ झूठा शिलान्यास करने पहुंची है।

  • कटिहार :पुल नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने दिया नारा,पुल निर्माण नहीं होने से आक्रोशित है ग्रामीण

    कटिहार/रितेश रंजन

    वक़्त बदला,ताज बदला, नही बदली तो बरारी लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों की तकदीर,चिकनी कुंडी घाट तैर कर खेतो तक जाने को थे मजबूर ग्रामीण,खुद की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से किया चचरी पुल का निर्माण,आक्रोशित ग्रामीण करेंगें वोट का बहिष्कार

    वक्त बदला, ताज बदली पर नहीं बदला बरारी लक्ष्मीपुर गांव के किसानों की तकदीर, पिछले 49 वर्षों से बरारी लक्ष्मीपुर गांव के जीरो माइल के लोग चिकनी कुंड घाट से तैर कर खेत खलियान तक जाते थे, परेशान ग्रामीण पहले तो अपने प्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगाई मगर कोई राह नहीं निकलते देख श्रमदान और खुद के ही आर्थिक सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कर लिया है ।

    फिलहाल लगभग पांच हज़ार आबादी बहुल इस इलाके के लोग चचरी कनेक्शन के सहारे पहले से बेहतर है जिंदगी जी रहे हैं।लोगों के माने तो बरसात के मौसम में चिकनी कुंड धार से तैर कर जाना उन लोगों का नसीब बन चुका था,ऐसे में महिलाएं और बच्चे को लेकर काफी परेशानी होती थी ।

    इन परेशानियों से लगातार वे लोग प्रशासन और अपने जनप्रतिनिधि को अवगत करवाते रहें मगर कोई निदान नहीं निकला,अब नाराज ग्रामीण अगर इस पर कोई ठोस निदान नहीं निकलता है ।ग्रामीण मनोज गुप्ता ने दुख जाहिर करते हुए अगामी विधानसभा में वोट बहिष्कार की बात कह रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से बने चचरी पुल के सहारे लोग कुछ राहत भरी जिंदगी जी रहे हैं।

  • किशनगंज :ठाकुरगंज में युवक की हत्या के बाद नाराज़ लोगो ने किया सड़क जाम ।

    जाम से घंटो यातायात रही बाधित

    पुलिस के आश्वासन के बाद खुला जाम

    किशनगंज/ठाकुरगंज/संवादाता

    जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड में एक गिट्टी बालू के व्यवसाई के भाई की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई । जिससे नाराज़ परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह से ही स्टेट हाइवे 327 ई को घंटो जाम कर दिया ।पीड़ित परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।लोगो ने सड़क पर टायर जला कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की ।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए है । जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात को स्टेट हाईवे 327 ई नवनिर्मित ओवर ब्रिज एंव जिलेबियामोड़ के मध्य काली मंदिर के समीप आपसी झड़प के बाद गोलीबारी में दुधओंटी पंचायत के वार्ड संख्या एक अमलझाड़ी निवाशी अंजार आलम उम्र 30 वर्ष पिता आलाउद्दीन को गोली मारकर कर हत्या कर दी गई।

    उक्त संदर्भ में मृतक का बड़ा भाई सह गिट्टी बालु व्यापारी जवारुल हक ने बताया की सोमवार के देर रात को धर्मकाटा से वापस अपने घर आ रहा था तभी काली मंदिर के समीप पत्थर से वार कर दिया जब मैं अपने भाइयों को फोन कर घर से बुलाया तो उक्त स्थल पर ही दोनो के बिच कहा सुनी हुआ इसी बिच ठाकुरगंज में ही रह रहे एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर मेरे भाई के सिने पर गोली चला दिया जिसे वह अचेत होकर गिर गया ।

    मृतक का बड़ा भाई

    उन्होने यह भी बताया की मेरे सर पर भी तेज हथियार से वार कर दिया जब बीच बचाव करने आऐ मेरा छोटा भाई रिजवान आलम एंव नोशाद उर्फ बेका को भी मार कर घायल कर दिया एंव अंजार का घटना स्थल पर मौत हो गया। ग्रामीणो के मुताबिक मृतक अंजार नौ भाइयों में तीसरे नम्बर का था।

    वो गरिबनवाज चौक पर हार्डवेयर स्टोर चलाता था काफी मिलन सार भी था वह अपने पिछे पत्नी सहित दो पुत्री एक पुत्र से भरा पुरा परिवार छोड़ गया ।

    वही खबर मिलते ही मौके पर ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मोहन कुमार सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सदल बल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया हैं।

  • अररिया : शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने वाली महिलाओं की पिटाई

    नरेश कुमार मंडल

    नरपतगंज के बसमतिया में शराब बिक्री का विरोध करने वाली दीनाभद्री समाज की महिलाओं के साथ शराब माफिया द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में दीनाभद्री समाज की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब बिक्री का विरोध करने पर पहले उन लोगों की माफियाओं द्वारा पिटाई की गई और जब वे लोग थाना पर गए तो उन लोगों को भगा दिया गया।


    घटना के संबंध में कारो देवी, रामपरी देवी, परमेश्वरी देवी, फूलों देवी ,पनिया देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, सुगिया सहित अन्य ने बताया कि वे लोग महादलित परिवार से आती हैं वे लोग समाज को सुधारने एवं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर दीनाभद्री समाज के बैनर तले शराब बिक्री का विरोध करती आ रही हैं । इसी क्रम में जब वे लोग बसमतिया बाजार में शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई तो शराब माफियाओं द्वारा उन लोगों की पिटाई की गई कपड़े फाड़ दिए गए।

    इस बात को लेकर जब वे लोग अपनी शिकायत लेकर बसमतिया थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने वहां से भगा दिया गया। इन लोगों ने कहा कि अब वे लोग अररिया महिला थाना एवं एसपी से शिकायत करने जा रही हैं ।


    इधर इस मामले में बसमतिया थानाध्यक्ष परितोष दास ने कहा कि शराब बेचने वाला आरोप गलत है । मामला दो पक्षों के बीच लड़ाई व मारपीट करने का है । थाना पर आई महिलाओं को इलाज कराने के लिए बोला गया था। भगा दिए जाने की बात बिल्कुल गलत है।