Tag: अलकायदा

  • देश : अलकायदा के 9 आतंकियों को NIA ने किया गिरफ्तार ,देश को दहलाने की कोशिश हुई नाकाम

    अलकायदा के बंगाल और केरल मॉडयूल का NIA ने किया भंडाफोड़

    दिल्ली को थी दहलाने की कोशिश

    NIA की पूछताछ में हुए कई खुलासे

    देश/डेस्क

    देश में अल-कायदा के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ NIA के द्वारा किया गया है ।मालूम हो कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अलकायदा के 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है ।NIA टीम के द्वारा बंगाल के मुर्शिदाबाद और  केरल के एर्णाकुलम में छापेमारी के दौरान इन सभी को गिरफ्तार किया है ।

    NIA का कहना है कि गिरफ्तार सभी आतंकवादी आतंकी साजिश से जुड़े हुए है साथ ही कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक इन गिरफ्तार व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था ।

    एनआईए ने कहा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं ।NIA के मुताबिक ये सभी धन एकत्रित करने में लगे हुए थे ताकि गोला बारूद की खरीददारी की जा सके और दिल्ली  यात्रा की योजना बना रहे थे । एनआईए ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि  इस गिरफ़्तारी से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमले रोके जा सके हैं.एनआईए ने कहा है कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, स्वदेशी आग्नेयास्त्र, घरेलू शारीरिक कवच और होममेड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए गए हैं ।